बकरी का वजन – अकबर बीरबल की कहानी

बीरबल की योग्यता की परीक्षा के लिए बादशाह अकबर हमेशा उनसे प्रश्न पूछा करते थे। कभी-कभी तो अजीब तरह की हरकतें भी कर बैठते थे। बीरबल भी उनकी इस आदत से भली-भांति परिचित थे। इसलिए वे भी हर समय उनके प्रश्नों के उत्तर देने या उल्टी-पुल्टी हरकतों का समाधान करने को तत्पर रहते थे।

एक बार बादशाह अकबर ने एक बकरी देते हुए बीरबल से कहा – बीरबल, हम तुम्हें यह बकरी दे रही हैं। इसका वजन तुलवा लो। यह वजन न तो घटना चाहिए और न ही बढ़ना चाहिए और इसे खुराक पूरी दी जाए।
बीरबल को पूरा खाना दिया जाता था। उसकी सारी सुविधा का हर प्रकार से ध्यान रखा जाता था।
इस प्रकार दिन गुजरते जा रहे थे।

अकबर बीरबल की कहानी

एक महीने बाद बादशाह ने बीरबल से पूछा – वह बकरी ठीक है न?
जी हाँ।
वजन?
जी उतना ही है।
बढ़ा तो नहीं?
जी नहीं।
भूखी रही होगी, इसलिए वजन घटा जरुर होगा?
जी नहीं, पूरा खाना मिला है। वैसी ही स्वस्थ है। वजन भी उतना ही है।

बीरबल ने बकरी मंगवाई और बकरी का वजन किया गया।

उसका वजन वही था, जो एक महीने पहले था।

बादशाह को बड़ा अचम्भा हुआ। उन्होंने यह पता लगा लिया था कि बकरी को पूरी खुराक दी जा रही थी। उन्होंने बीरबल से कहा – यह राज क्या है कि बकरी का वजन न घटा न बढ़ा?

बीरबल बोले – कोई राज नहीं है, जहाँपनाह। सारे दिन बकरी को खिलाता था। रात को एक घंटे के लिए शेर के पिंजरे के सामने खड़ा कर देता था। वह भय से कांपती रहती थी, इसलिए पनप ही नहीं पाती थी।

बीरबल का जवाब सुनकर बादशाह अकबर और अन्य दरबारी मुस्कुराए बगैर नहीं रह सके।

Viral

नाराज 😠 Girlfriend को कैसे मनाये? । 💃 Actor कैसे बने?जब पति अहमियत न दे तो पत्नी 🤵‍♀️ क्या करे? । 😕 कैसे पता करें कि लड़की प्यार करती है या नहीं?कैसे ब्रा 👙 की साइज नापे?लव लेटर कैसे लिखे?लड़की को देने के लिए Sad Love Letter 💌 । ब्रेकअप के बाद क्या करती है लड़कियां?Pregnant 🤰 होने के लिए क्या करे?कैसे जाने लड़की के दिल की बात?लड़कियां धोखा 😭 क्यों देती है?लड़की नजरअंदाज करे तो क्या करें?क्या एक बार सेक्स 🫦 करने से लड़की गर्भवती हो जाती है?तम्बाकू 🍷 खाना कैसे छोड़े?पुरानी गर्लफ्रेंड को फिर से कैसे हासिल करे?लड़की 👱‍♀️ बार-बार क्यों देखती है? इसका क्या मतलब है?Kiss 💋 कैसे करें?अपनी प्रतिभा को कैसे पहचाने?

अगर आपको हमसे बात करनी है तो सबसे पहले हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें, आर्टिकल के अंत में आपको share करने का बटन मिलेगा. आपको अपने 3 दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को share करना है. Share करने के बाद आपको हमारा contact नंबर दिया जायेगा.

Scroll to Top