विज्ञान- वरदान या अभिशाप? निबंध

आज का युग विज्ञान के आविष्कारों और चमत्कारों का युग है। जीवन के हर एक क्षेत्र में विज्ञान ने क्रांति कर दी है। बिजली की खोज विज्ञान की एक बहुत बड़ी सिद्धि है। बिजली आज हमारा भोजन पकाती है, कमरा साफ करती है, पंखा चलाती है, प्रकाश देती है। अनेक कारखाने उसी की उर्जा से चलते हैं। हमारे ज्यादातर काम बिजली पर ही निर्भर है। सचमुच, बिजली का आविष्कार आज के युग में कल्पवृक्ष सिद्ध हुआ है।

विज्ञान के यातायात-संबंधी आविष्कारों ने दुनिया को छोटा बना दिया है। Train, Moter, Ship और aeroplane के जरिए आज हम हजारों किलोमीटर की यात्रा देखते ही देखते कर लेते हैं। अखबार या प्रसारण-संबंधी वैज्ञानिक आविष्कार भी अदभुद हैं। Radio, TV और telephone की करामात सब जानते ही हैं। E-mail के जरिए पलभर में दुनिया के किसी भी कोने में खबर भेजे जा सकते हैं।

Radio और TV से काफी मनोरंजन मिलता है। सिनेमा विज्ञान की अनुपम देन है। उसका इस्तेमाल मनोरंजन के साथ शिक्षा के लिए भी होता है। TV द्वारा देश विदेश के दृश्यों को हम घर बैठे देख सकते हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में वैज्ञानिक चमत्कारों ने आमूल परिवर्तन कर दिया है। X-ray द्वारा शरीर के भीतरी भागों की छान-बीन की जा सकती है।

ये भी जाने- निबंध कैसे लिखते हैं? How to write an essay?

विज्ञान द्वारा आज जटिल और भयंकर रोगों का निदान तथा उपचार संभव हो गया है। नए-नए प्रकार के हल, tractor, काटने-छाटने के यंत्र आदि विज्ञान के कृषि-संबंधी आविष्कार हैं। विज्ञान के अन्य चमत्कारों में मुद्रणयंत्र (printing press) मुख्य है। ज्ञान के प्रचार और प्रसार में इससे बहुत सहायता मिली है। सचमुच विज्ञान मनुष्य के लिए वरदान सिद्ध हुआ है।

युद्ध-संबंधी अस्त्र-शस्त्रों के आविष्कार ने विज्ञान को अभिशाप बना दिया है। इसके कारण हमारी सभ्यता और संस्कृति खतरे में पड़ गई है। परमाणु बम (nuclear bomb) और hydrogen bomb भी विज्ञान की ही देन है। मनुष्यमात्र को नामशेष कर देने वाली विषैले gas भी विज्ञान द्वारा ही खोजी गई है। विज्ञान के ये खतरनाक आविष्कार मनुष्य जाति के लिए अभिशाप ही है।

सचमुच विज्ञान के चमत्कार अदभुद हैं। विज्ञान मानव जाति के लिए वरदान सिद्ध हो सकता है, शर्त इतनी ही है कि उसका उपयोग मानवहित के लिए किया जाए।

1 thought on “विज्ञान- वरदान या अभिशाप? निबंध”

  1. सर , आपके द्वारा उपलब्ध करवाए गए हिंदी भाषा में निबंध बहुत ही अच्छे हैं। और मेरी इच्छा है कि
    आगे भी नए नए टोपिकों पर निबंध आप उपलब्ध करवाते रहें । धन्यवाद्

Comments are closed.

Scroll to Top