लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड कैसे बनाये? 10 तरीके

लड़कियों को इंप्रेस करना उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाना भी एक कला है। अगर आप किसी लड़की से प्यार करते हैं पर आप उनसे बोलने से डरते है कि कही वो मना ना कर दे तो डरिये नहीं हम आपकी मदद करते है। कई लड़कों के पास लड़कियों को इंप्रेस करने की ख़ूबियाँ होती है और कई के पास इसकी जानकारी तक नहीं होती कि कैसे क्या किया जाए।

जिनके पास ये ख़ूबियाँ नहीं है उन्हे बिल्कुल भी निराश होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको यहाँ कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिन्हे अपना कर आप भी लड़कियों को आसानी से इंप्रेस कर सकते है।

किसी भी लड़की को अपनी Girlfriend बनाने के 10 तरीके

1. उनके जैसे बनने की कोशिश करे

अगर आप किसी से प्यार करते है और उसे अपना बनाना चाहते है तो सबसे पहले आपको खुद को उस के हिसाब से बनाना होगा। ज़्यादातर लड़कियाँ उन लड़कों को पसंद करती है जो बाकी लड़कों से कुछ अलग हो। सबसे अलग मतलब पागल नहीं होता, सबसे अलग मतलब हर चीज़ में दूसरे से बेहतर।

2. अपने व्यक्तित्व को विकसित करे

अलग दिखने के लिए आपको अपनी व्यक्तित्व यानि कि personality को विकसित करना होगा क्योंकि आपके पास सबसे बड़ा एक ये ही हथियार है जिससे की लड़कियाँ सबसे ज़्यादा आकर्षित होती है। व्यक्तित्व हमारे चरित्र का आईना होता है, जैसा आप दिखोगे वैसे ही आप सबकी नज़रों में आकर्षक होंगे।

3. शरीर आकर्षित होना चाहिए

आपकी व्यक्तित्व तब ही विकसित होगी जब आपके पास आकर्षित शरीर, अच्छा पहनावे के साथ अच्छा sense of humor हो। व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए आपका शरीर भी आकर्षक होनी चाहिए।

4. दिलचस्प और मजेदार बने

दिलचस्प और मजेदार बनने की कोशिश करे क्योंकि ज़्यादातर लड़कियाँ उन लड़कों से बात करना पसंद करती है जो मजाकिया और मनोरंजक हो, लड़कियों को ऐसे लड़कों से बात करने में बहुत मज़ा आता है।

5. अपनी एक विशेष छवि बनाये

लड़कियों के सामने अपनी विशेष छवि बनाये रखे और कभी भी लड़कियों के सामने किसी से भी गाली-गलोच से बात नहीं करे। हमेशा cool बन कर रहने की कोशिश करे।

6. अपना एक लक्ष्य बनाये

लड़कियाँ उन लड़कों को भी पसंद करती है जिनकी जिंदगी का कोई विशेष लक्ष्य हो। वे लड़के जो अपनी जिंदगी में खुद के दम पे हमेशा कुछ भी करने का आत्मविश्वास रखते हो।

7. चेहरे के रंग से कोई फ़र्क नहीं पड़ता

अगर आपका रंग गोरा है या काला इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता है, लड़कियाँ कभी भी लड़कों के रूप या हैसियत से इंप्रेस नहीं होती। अपना खुद का हैसियत बनाये, दिखावटी बनने की कोशिश बिल्कुल ना करे।

8. खुद की तारीफ ना करे

लड़कियों के सामने खुद की तारीफ कभी ना करे और खुद को तो ज्यादा बुद्धिमान बताने की कोशिश बिल्कुल भी ना करे। जिससे भी आप प्यार करते है उसे अपनी अच्छाई महसूस करवाए।

9. लड़कियों की ज़्यादा तारीफ ना करे

लड़कियों की तारीफ हद से ज़्यादा ना करे। खास मौके पे ही उनकी तारीफ करके उन्हे विशेष अनुभव करवाए।

10. अपने दिल की बात बताए

जब भी आपको लगे कि जिससे आप प्यार करते हो वो भी आपके अंदर रूचि ले रही है तो सही समय पे अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ उसको प्रपोज़ करके अपने दिल की बात बता दे। अगर आपका प्यार सच्चा होगा और आपके दिल की बात आपके साथी तक पहुँचती है तो आपके दिल की भावना को समझ कर आपके साथ संबंध में रहना पसंद करेगी।

रवि साव

मैं इस वेबसाइट का मालिक हूं मैंने ये वेबसाइट आपकी सहायता के लिए बनाया है पर गूगल को मेरी सहायता पसंद नहीं आ रही है इसलिए मेरे वेबसाइट कि traffic को पूरी तरह से चाट गया है. अब ऐसा है कि मैं इस वेबसाइट पर सहायता करने का काम नहीं करता क्यों कि मेरे जरिये लिखे गए आर्टिकल आप तक गूगल नहीं पंहुचा सकता. acchibaat.com मरने के लिए तैयार है, अब तो हंस दो गूगल.. :(

Share
Published by
रवि साव

Recent Posts

Period के दर्द को रोकने के लिये उपाय

Period me dard ko rokne ke upay.. मासिक धर्म महिलाओं के अण्डोत्सर्ग या ओवुलेशन का…

3 weeks ago

किसी को या किसी चीज को Hack कैसे करें?

यह प्रश्न हमसे कई बार पूछा जाता है, लेकिन दुर्भाग्य से, हम अवैध उद्देश्यों के…

3 weeks ago

कैसे किसी वेबसाइट को Block करें?

वेबसाइट को ब्लॉक करने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। अपनी आवश्यकताओं के आधार पर…

3 weeks ago

Top 5 Free Math Solving Software & Apps, पढ़ना आसान करे

एक समय ऐसा था जब बच्चे Math Problem को Solve करने में डरते थे क्योंकि…

3 weeks ago

कंप्यूटर और मोबाइल कैसे चालू करें?

नया कंप्यूटर प्राप्त करने या किसी अन्य कंप्यूटर पर जाने और कंप्यूटर को चालू करने…

3 weeks ago

Computer Program कैसे बनाये? How To Make Computer Program?

Program या application, game या online service जैसे software विकसित करने में रुचि रखने वाले…

3 weeks ago