समय का महत्व- निबंध

France का सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट एक महान विजेता था, लेकिन वाटरलू के युद्ध (Battle of Waterloo) में वह अंग्रेजों से बुरी तरह हार गया। उसकी इस हार का मुख्य कारण था उसके एक सेनापति का मदद के लिए आधा घंटा देर से पहुंचना। अगर सही समय पर नेपोलियन को मदद मिल गई होती, तो वह घोर पराजय से बच सकता था। इससे पता चलता है कि समय का कितना महत्व है।

सचमुच, समय बहुत अनमोल वस्तु है। खोए हुए धन को फिर से प्राप्त किया जा सकता है, पर बिता हुआ समय कभी वापस नहीं आता। हमारे लिए एक-एक पल मूल्यवान है। समय को बरबाद करना अपने जीवन को बरबाद करने के बराबर है। इसलिए समय के महत्व को समझकर उसका अधिक से अधिक सदुपयोग करना चाहिए।

सही समय पर सही काम करना ही बुद्धिमानी है। किसान यदि समय पर खेती का सब काम करता है, तो उसके परिवार को खाने-पिने की कमी नहीं रहती। व्यापारी यदि समय को समझकर धंधा करता है, तो उसकी तिजोरी हमेशा भरी रहती है। सेना यदि सही समय पर शत्रु पर आक्रमण करती है, तो उसकी विजय होती है। जो विद्यार्थी ठीक समय पर पढ़ाई कर ध्यान देता है, वह कभी अनुत्तीर्ण नहीं होता। शहरी जीवन में तो समय का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। Office समय पर न पहुँचने पर कर्मचारी को बड़े साहब की डांट खानी पड़ती है।

ये भी जाने- निबंध कैसे लिखते हैं? How to write an essay?

समय के महत्व को न समझना नादानी है

अर्थात खेती सुख जाने पर वर्षा होने के क्या लाभ? जो लोग समय पर काम नहीं करते, उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। समय पर इलाज न कराने पर कभी-कभी बीमारी लाइलाज हो जाती है। समय देकर न मिलने वालों पर से लोगों का विश्वास उठ जाता है।

कुछ लोग देर तक सोने, ताश-शतरंज आदि खेलने तथा गपशप करने में अपना कीमती समय बरबाद करते रहते हैं। समय के महत्व को न समझने वाले ऐसे लोगों के जीवन बरबाद हो जाते हैं। जो लोग समय नष्ट करते हैं, समय उन्हें नष्ट कर देता है।

समय के सदुपयोग का सबसे अच्छा तरीका यह है कि अपने कार्यों के अनुसार अपने समय का विभाजन कर लिया जाए। पढ़ाई, खेल-कूद, व्यायाम, भोजन, मनोरंजन आदि के लिए समय निश्चित कर लिया जाए और उसका अनुसरण किया जाए।

ऐसा करने से सभी जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे और पछताने की नौबत नहीं आएगी।

सभी महापुरुष ने समय हो महत्व दिया है। गाँधी जी हमेशा किसी न किसी काम में व्यस्त रहते थे। जवाहरलाल नेहरु रोज लगभग 18 घंटे काम करते थे। ये सभी महापुरुष समय को महत्व देने के कारण ही अमर हो गए।

समय के बारे में संत कबीर की यह सिख कभी नहीं भूलनी चाहिए –

काल करे सो आज कर, आज करे सो अब।
पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब।

1 thought on “समय का महत्व- निबंध”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top