लड़कियां लड़कों को कब पसंद करती है? लड़कियों की 8 पसंद

आप किसी लड़की को पसंद करने लगे हो और चाहते हो कि वो भी आपको पसंद करे तो आपके दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आता होगा कि ऐसा क्या करें कि लड़की मुझे पसंद करे या लड़की लड़कों को कब पसंद करती है? Ladkiya ladko ko kab like karti hai? अगर इसका जवाब आपको पता हो तो आपका प्यार का सफ़र बहुत आसान हो जायेगा।

पसंद करना और प्यार करना दोनो ही अलग-अलग चीजें है, जिसे हम पसंद करते है उन्ही से हम प्यार करते है न की जिसे पसंद न करे उनसे प्यार हो। जैसे मान लो जब भी आप किसी होटल में जाते हो आप वही आर्डर करते हो जो आपको पसंद हो। पसंद या like करना कई तरह के हो सकते है जैसे –

  • आपको खाने में क्या पसंद है?
  • सबसे प्यारी चीज आपकी क्या है?
  • कहा घूमना आपको पसंद है?
  • सबसे अच्छा दोस्त कौन है?
  • किस लड़के को आप ज्यादा पसंद करते हो?
  • किस लड़की को आप ज्यादा पसंद करते हो?

ये सारी बातें हमारी पसंद/ नापसंद पर निर्भर करती है, और जहाँ बात आती है लड़कों को पसंद करने की, लड़कियां कई मामलो में उसे अच्छे दोस्त के नज़रिये से देखती है।

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं?

1. अच्छा दोस्त

दोस्त तो सभी होते है, पर उन्ही में से कोई अच्छा दोस्त होता है तो कोई सिर्फ दोस्त। दोस्तों को अगर हम मतलब समझे तो ‘ दोस्त वही जो दुख में हमारा साथ दे ‘। अच्छा दोस्त आज कल मिलते कहा है? एक सर्वेक्षण से पता चला है कि स्कूल के दोस्त जिंदगी भर साथ देते है पर कॉलेज के दोस्त पर भरोसा नहीं किया जाता।

इसकी वजह यह है कि बचपन की दोस्ती मासूम और बिना किसी कारण की होती है, पर कॉलेज की दोस्ती में एक दूसरे की ज़रूरते पड़ने पर ही दोस्ती करते है। अब हम अपने विषय पर आते है, लड़कियां लड़कों में एक अच्छे दोस्त की कामना करती है। अगर आप किसी लड़की के बहुत अच्छे दोस्त है तो वो आपको ज़रूर पसंद करेगी।

2. दूसरों कि सहायता करने वाले लड़के

लड़कियों को वो लड़के बहुत पसंद आते है जो हमेशा दूसरों की मदद करे। पर आज कल लड़के लड़कियों के पीछे लट्टू की तरह घूमते रहते, सिर्फ़ लड़कियों की मदद करते है, सिर्फ़ लड़कियों से बात करते है। ऐसी स्तिथि में लड़कियां आपको मतलबी समझेंगी, क्योंकि आप उनके आगे-पीछे घूमते जो हो। लड़कियों को बेवकूफ़ समझने की कोशिश न करे।

3. सुंदरता सादगी में है

Cartoon type के लड़के लड़कियां पसंद नहीं करती जिसे अपने outfit का ज्ञान न हो। आजकल लड़के गले में चैन, कान में earing, हाथों में wristlet, बड़े-बड़े buccle वाले balte, पहनने लगे है जिससे आपकी सुंदरता छिप जाती है। याद रहे सुंदरता सादगी में ही है, हमेशा simple रहे और अपनी सोच बड़ी रखे।

4. पढ़ाकू लड़के

अगर आपको अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई संदेह है तो आप क्या करोगे? आप अपनी teacher से मदद लोगे या फिर अगर आपका दोस्त पढ़ाकू है तो उनसे मदद मागोगे। लड़कियां भी ऐसा करती है, अगर आप किताबी कीड़े है और हमेशा अपने class में top करते हो तो आपको कुछ करने की ज़रूरत नही, आपके पीछे लड़कियों की लाइन लग जाएगी जो आपको पसंद भी करेगी

5. अच्छी बातें करना

फ़ालतू की बातें तो सभी करते है पर जो अच्छी-अच्छी बातें करते है उन्हे लोग ज़्यादा पसंद करते है। अपने friends circle में तो कोई समझदार तो चाहिए ही जिसे हर चीज़ का ज्ञान हो, जो हर समस्या चुटकियो में solve कर दे। अगर आपके के पास ऐसा हुनर है तो आप लड़कियों के friend circle में खुद-ब-खुद जुड़ जाओगे। फिर लड़कियां भी आपको पसंद करने लगेगी और आपके विचार से उन्हे प्रेरणा मिलेगी।

6. व्यवहार – Behavior

उपर दिए गये सारे गुण आप में है पर आपको पता नहीं कि कैसे किसी के साथ व्यवहार करे तो समझ लीजिए आप अकेले हो। अच्छे व्यवहार से आप लोगो का दिल जीत सकते हो। आपको पता है कि किसके साथ कैसे व्यवहार करे, खास कर लड़कियों के साथ। क्योंकि लड़कियों का सम्मान करना हमारी संस्कृति है और लड़कियों की इज़्ज़त करोगे तो लड़कियां भी आपको बदले में सम्मान देंगी और पसंद भी करेंगी

7. बात करने का तरीका

लड़कियों से बात करने का तरीका भी पता होना बेहद ज़रूरी है, लड़कियों से कैसे बात करे कि आप उनके नज़रों में जोकर न कहलाओ, लड़कियों से हमेशा politely और सोच-समझकर बातें करे। लड़कियां वैसे तो ज़्यादा गपशप में ही लगी रहती है, और लड़कियों से बातें करना है तो आपको उनसे ज़्यादा ज्ञान पाना होगा, तभी तो आप उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकते हो।

8. सोच मिलनी चाहिए

गलतफ़हमी तब होती है जब हमारी सोच दूसरों के सोच से नहीं मिलती। लड़कियां ऐसे दोस्त को ज़्यादा पसंद करती है जिनकी सोच उनकी सोच से मिले।

आज आपने क्या जाना?

आज अपने जाना कि लड़कियां लड़कों को कब Like करती है? हमने यहां 8 Behavior के बारे में बताया, अगर इनमे से एक भी Behavior आप में है तो लड़कियां आपको जरुर पसंद करेगी। अगर आपको कुछ कहना हो या कुछ पूछना चाहते हो तो comment जरुर करें। धन्यवाद