लड़कियां पायल क्यों पहनती है? वजह क्या है?

Ladkiya payal kyu pahanti hai? किसी भी महिला या लड़की के पैरों की सुंदरता में पायल चार चाँद लगा देती है। महिलाओं के सोलह सिंगार में पायल का भी महत्वपूर्ण स्थान है। आमतौर पर यही माना जाता है कि पायल महिलाओं के लिए सिंगार की वस्तु है, लेकिन इससे कई लाभ भी प्राप्त होते हैं। पायल से प्राप्त होने वाले फायदे के विषय में काफी लोग जानते हैं।

पायल की धातु (metal) हमेशा पैरों में रगड़ती रहती है जो महिला के हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे उनके पैरों के हड्डी को मजबूती मिलती है, साथ ही पायल पहनने से महिला का का आकर्षण कही अधिक बढ़ जाता है।

पायल के सम्बन्ध में ये है पुरानी मान्यता- Ladkiya payal kyu pahanti hai?

पुराने समय से ही हर महिला के लिए पायल पहनना परंपरा के रूप में प्रचलित है। कई घर परिवार ऐसे है, जहां विवाह के बाद महिला को पायल के बिना घर से बाहर जाने की इजाजत भी नहीं दी जाती है।

पायल पहनने के पीछे एक वजह ये है कि प्राचीन काल में महिलाओं को पायल विशेष संकेत के लिए पहनाया जाता था। उस समय में जब घर के सभी लोग एक साथ बैठे होते थे, तब यदि पायल की छम-छम की आवाज आती थी तो सभी को अंदाजा हो जाता था कि कोई महिला उनकी ओर आ रही है।  जिससे सभी सदस्य व्यवस्थित रूप से आने वाली महिला का उचित स्वागत करने के लिए तैयार हो जाते थे।

पुराने समय में महिलाओं को पति के घर में कही आने जाने के लिए पूरे स्वतंत्रता नहीं रहती थी। साथ ही वह किसी से खुलकर बात भी नहीं कर पाती थी। ऐसे में जब वह घर में कही आती जाती तो बिना उसके बताए भी पायल की आवाज से सभी सदस्य समझ जाते थे कि उनकी बहु वहां आ रही है या कही जा रही है।

पायल की आवाज अन्य लोगो के लिए एक इशारा है, इसकी वजह से सभी को वह एहसास हो जाता है कि कोई महिला उनके आस पास है, अत: ऐसी स्तिथि में शालीन और सभ्य व्यवहार करना चाहिए, ताकि महिला का सामने कैसी प्रकार की कोई अभद्र हरकत न हो जाए।

दूर होते है नकारात्मक उर्जा (negative energy)

पायल की आवाज किसी का भी ध्यान तुरंत आकर्षित कर लेती है। जब कोई लड़की पायल पहनकर चलती है तो पायल से निकलने वाला स्वर किसी संगीत से कम प्रतीत नहीं होता। पायल की आवाज से घर में नकात्मक शक्तियों की असर कम हो जाता है और सकारात्मक शक्तियों को बल मिलता है।

घर में सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है। वातावरण की पवित्रता बढ़ती है। मान्यता है कि जिस घर से पायल की आवाज आती रहती है, वहां देवी देवताओं की कृपा रहती है।

इससे स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं

पायल पहनने से महिला को कई स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। सोने या चांदी से बने पायल विशेष स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है। पायल हमेशा पैरो से रगड़ती रहती है, इसी वजह से पैरो की हड्डियों को सोने या चांदी के तत्वों से मजबूती मिलती है। आयुर्वेद में कई दवाओं में धातुओं के भष्म का उपयोग किया जाता है।

धातुओं की भष्म से जैसे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है, ठीक वैसे ही लाभ पायल पहनने से भी मिलता है। पायल की आवाज अन्य लोगो के लिए एक इशारा है, इसकी वजह से सभी को यह एहसान हो जाता है कि कोई महिला उनके आस पास है।

समय के साथ बदल गया अंदाज

महिलाओं की सुंदरता में चार चाँद लगाने वाली ये पायल एक नए परिवर्तन के साथ fashion में आ गयी है। जहां पहले युवतियाँ पायलों को अपने दोनों पैरों में पहनती थी, वही अब वे इसे jeans या केफ्री के साथ एक पैर में पहन रही है। पायल के चलन में कई तरह के परिवर्तन आई है।

ये भी जाने-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top