लड़कियों से बात करने में डर लगता है क्या करूं? 10+ कारण और उपाय

हर लड़के की जिंदगी में कोई ना कोई लड़की ज़रूर आती है, कई लड़के ऐसे होते है जो लड़कियों से बात करने से नहीं डरते, चाहे वो स्कूल की लड़की हो, कॉलेज की लड़की या अपने मौहल्ले की लड़की हो। वो बिन्दाज बात करते है। पर कई लड़के ऐसे भी होते है जो लड़कियों से बात करने से भी डरते है, अगर कोई लड़की पसंद आ भी गई तो अपने प्यार का इज़हार भी नही कर पाते।

ऐसे में प्यार सिर्फ़ एकतरफ़ा ही रह जाता है, दिल के अरमान दिल में ही रह जाते है। सोचते है कि कल बात ज़रूर करेंगे, पर वो कल कभी नही आता। तो क्या करे? पहले तो ये जानना होगा कि लड़कियों से बात करने में डर क्यों लगता है, आइए जाने इसके बारे में।

लड़कियों से बात करने में डर क्यों लगता है?

लड़कियों से बात करने में डर लगता है क्या करूं? 10+ कारण और उपाय

ये आर्टिकल उन लड़कों के लिए है जो लड़कियों से बात करने में डरते है।

1. क्या बात करे? ये सोच उन लड़कों में होती है जो लड़कियों से बात करने में डरते है, वे हमेशा सोचते है कि क्या बात करे, कैसे बात करे? ये डर उनके दिमाग में ऐसे हावी हो जाता है कि वे कभी हिम्मत ही नही जुटा पाते बात करने के लिए।

2. क्या वो लड़की मुझसे बात करेगी? ये सवाल का जवाब तब ही मिल सकता है जब आप उनसे बात करेंगे, पर लड़कों में ये डर लगा रहता है कि कही वो बात ना की तो?

3. उसका standard of living बहुत high है: अगर लड़की बहुत आमिर परिवार से ताल्लुक करती है तब भी लड़के उनके साथ बात करने से डरते है।

4. शर्म आती है लड़कियों से बात करने में: ये एक आप समस्या है लड़कों में कि वो लड़कियों से बात करने से शरमाते है, जिसको शर्म नही बल्कि डर कहने ही सही होगा।

5. अकेले होगी तभी तो बात करूं: कुछ लड़के सोचते है कि अगर अकेले में लड़की के साथ बात की जाए तो वो ज़रूर बात करेगी, पर उन्हे पता नही कि लड़कियाँ कभी अकेले नही रहती। अगर अकेले भी रहती है तो आप उनसे बात नही कर पाओगे।

6. घबरा जाते है: कई लड़के ऐसे होते है, जब कोई लड़की उनके सामने आती है तो वो घबरा जाते है और असहज महसूस करते है। वो बात करना तो चाहते है पर अंदर से आत्मविश्वास नही आती, अगर बात करने की हिम्मत आ भी जाए तो वो अकड़ के बात करते है।

ये सारी कारणों की वजह से लड़के लड़कियों से बात करने से डरते है, तो इस डर पर कैसे काबू पाए? आइए जाने।

लड़की से बात करते समय अपने डर पे काबू कैसे पाए?

1. Confidence के साथ बात करने वाले लड़के

लड़कियों से बात करना एक कला है, जिसे सीखने के लिए आप में confident होनी चाहिए। पहले तो अपने आपको प्रेरित करे कि आज आप उनसे बात करके ही दम लोगे, इसके लिए confident और समर्पण होनी बेहद ज़रूरी है, बस बात ही तो करना है। यही सोच अपने दिमाग़ में रखे, और कुछ ना सोचे। क्या होगा? की चिंता ना करे, बस बात शुरू तो करे।

2. Eye contact के साथ बात करे

लड़कियों से आँखों में आँखें डाल कर बात करने से लड़कियाँ आपके बातों को गौर से सुनती है, ऐसा करके आप किसी भी लड़की के साथ बात कर सकते है।

3. Smile के साथ बात करे

सिर्फ़ बातों से काम नही चलेगा, थोड़ी मुस्कुराहट भी ज़रूरी है क्योंकि लड़कियों को sad boy पसंद नही और लड़कियाँ उन्ही के साथ बात करना पसंद करती है जो हासमुख हो।

4. सिर्फ तुम ही हो मेरी जिंदगी

जब भी किसी लड़की से बात करने जाए तो ये समझिए की सिर्फ़ आप और वो है और कोई नही। ऐसा सोचने पर आपको लगेगा कि वो सिर्फ़ आपके लिए ही है, और आप आसानी से बात कर पाओगे।

कैसे अपने इस डर को बाहर निकाले?

जिस लड़के को लड़कियों से बात करने में डर लगता है अगर कोई लड़की आके उनसे बात करे तो क्या वो लड़का बात नही करेगा? इसका जवाब उस लड़के से पूछना सही होगा जिसके दिल में डर बैठ गई है। ऐसे लड़के हमेशा ये सोचते है कि कोई लड़की आएगी और मुझसे बात करेगी, पर लड़कियाँ कभी खुद से आके आपसे बात क्यों करेगी?

ऐसे में क्या करे?

भाई अगर आपको लड़कियों से बात करने में डर लगता है तो अपने किसी दोस्त से बात करके उनसे दोस्ती कर लो, जब आप दोनो दोस्त बन जाएँगे तो बात भी होती रहेगी। कहने का मतलब ये है कि आप अपने दोस्त की मदद से किसी भी लड़की से दोस्ती कर लो। इससे आपको अपने दोस्तों का साथ भी मिलेगा और आप लड़कियों से बात भी कर पाओगे।

लड़कियों से बात करने वाले लड़के अपने घर की लड़कियों से बड़े ही आराम और बिन्दाज बात करते है। क्या आपको पता है कि जो लड़का किसी भी लड़की से बात करने में डरता है वो अपने घर की लड़कियों से इतना खुल कर कैसे बात कर सकता है?

इसका जवाब है खुला मन और सोच। अपने मन और सोच पे काबू नही होता जब आप घर पे होते हो, पर वहीं अगर आप कही बाहर किसी लड़की से बात करने की कोशिश करते हो, तो आपकी सोच और मन आपको ऐसा करने से रोकती है, हर जगह आप अपने आपको ये feel करते हो की कहीं मैं गलत तो नही कह रहा।

ये सोच आपको डर के दलदल में फसाती चली जाती है। अपने सोच और मन पर काबू करोगे तो डर लगना जायज़ है। जिसने जिंदगी में कभी किसी लड़की से दोस्ती नही की उसकी image friend circle के सामने कैसी होगी? इसका जवाब कहने की जरूरत नही आपको पता ही होगा। ऐसे में अगर आप अचानक अपने क्लास में या कॉलेज में किसी भी लड़की से बात करोगे तो क्या वो आपको response देगी?

ये human mentality है भाई, जैसे आप हो वैसे ही दुनिया नजर आती है और लोगों का व्यवहार भी आपके प्रति वैसा ही हो जाता है।

अगर आप पढ़ाई में अच्छे है तो लड़कियाँ आपके आगे-पीछे घूमती रहेगी, तो अपने पढ़ाई को strong बनाए फिर देखना आपको कुछ करने की ज़रूरत नही, लड़कियाँ खुद-ब-खुद आपके पास खिची चली आएँगी।

Scroll to Top