WordPress Blog Image में Alt text और Title Text कैसे डाले?

हमने आपको अपने पिछले पोस्ट में बताया था कि blogger पोस्ट में image ALT text और Title text कैसे add करे, अगर आपने वो पोस्ट पढ़ा है तो आपको पता होगा कि अगर आप अपने ब्लॉग पोस्ट में कोई image upload करते हो तो उसका ALT text और Title text SEO के लिए कितना जरूरी होता है।

चाहे आपने अपना ब्लॉग blogger में बनाया हो या WordPress में, दोनो ही platform में आपको अपने ब्लॉग के image को SEO friendly बनाना होता है, और image को SEO friendly बनाने के लिए हम उस में कुछ properties add करते है, और इसी properties को ALT text, Title text और description कहा जाता है।

तो चलिए इसके बारे में थोड़ा briefly जान लेते है कि किसी भी image के लिए ALT text, Title text और description होता क्या है।

ALT text – ALT text को हम alternative text भी बोल सकते है। जैसा कि नाम से पता चलता है ये किसी भी image का alternative होता है, मतलब कि जब इंटरनेट slow होने की वजह से image load नही हो पता तो alternative text visible होता है। ALT text किसी भी image का एक short description या नाम होता है जो image के बारे में बताता है।

Title text – Title text भी किसी भी image के बारे में एक short detail होता है जो search engine को उसके बारे में जानकारी देती है।

Ravi Saw

आप ऊपर देख सकते हो कि मैंने अपना image upload किया हुआ है। अगर आप मेरे image के ऊपर अपना mouse pointer रखोगे तो मेरा नाम आपको दिखाई देगा। इसी को कहते है image description या Title text।

Description – ये search engine को image के बारे में describe करती है। Description के जरिए हम search engine को अपने image के बारे में short description देते है ताकि search engine हमारे image को identify कर सके और अपने search result में easily display कर सके।

अब आपको clear हो गया होगा कि image का ALT text, Title text और description क्या होता है। तो चलिए अब आपको बताते है कि WordPress ब्लॉग image में ALT text, Title text और description कैसे डाले।

WordPress Blog Image में Alt Text और Title Text कैसे डाले?

WordPress ब्लॉग image में ALT text, Title text और description add करने का 2 तरीका है।

  1. Image upload करने के दौरान image properties add करना।
  2. जो image पहले ही upload हो चुके है उसमे image properties add करना।

तो चलिए सबसे पहला आपको बताता हैं कि image upload करने के दौरान image properties यानी कि ALT text, title text और description कैसे add करे।

Image Upload करने के दौरान Image Properties Add करना

आपको ये तो पता ही होगा कि जब हम अपने पोस्ट में image add करना चाहते है तो Add Media पर click करके image upload करते है, और जब image upload हो जाता है तो वो Media Library में show करता है।

1. सबसे पहले आप image upload करे।

2. Image upload होने के बाद right side panel में image properties add करने का option नजर आएगा, जहां पर आपको अपने image का title डालना है। आप जो भी Title डालोगे वो तभी visible होगा जब कोई image के ऊपर mouse pointer रखेगा। इसलिए Title text में image के बारे में 2-3 शब्द लिखे।

3. यहा आपको ALT text लिखना है। जब image इंटरनेट slow होने की वजह से load नही होगी तब ALT text visible होगा, यानी कि image की जगह पे ALT text दिखाई देगा।

4. यहां पर आपको अपने image का short description लिखना है।

5. Insert into post पर क्लिक करे।

ये तो था कि कैसे image upload करने के दौरान image properties add करे। लेकिन जो image पहले ही upload हो चुके है उसका क्या? चलिए ये भी जान लेते है कि जो image already upload हो चुकी है उसमे image properties कैसे add करे।

जो Image Already Upload हो चुके है उसमे Image Properties Add करना

अब आप सोचते होंगे कि जिस image को आपने already upload कर दिया है उसमे image properties कैसे add करे? तो ज्यादा सोचने के जरूरत नहीं, आपको बस नीचे दिए गए steps को follow करना है।

स्टेप – 1

1. अपने WordPress dashboard पे login करे और Media पर क्लिक करे।

2. यहां आपको वो सभी image दिखेंगी जो आपने upload किया है, अब आपको वो image के ऊपर क्लिक करना है जिसमे आप image properties add करना चाहते हो।

स्टेप – 2

Image पर क्लिक करने के बाद आपको image में properties add करने का option नजर आएगा, बस आपको Title text, ALT text और description डालना है। सभी properties add करने के बाद image close कीजिए आपकी सभी properties automatic save हो जाएगी।

ऐसा करके आप अपने WordPress image को SEO friendly बनाए, तो आज का हमारा पोस्ट WordPress ब्लॉग में image ALT text और Title text कैसे डाले आपको कैसा लगा हमें comment के जरिए जरूर बताएं। अगर आप हमसे blogging से संबंधित कुछ पूछना चाहते है तो हमें बताए। HAPPY BLOGGING