फेसबुक क्या है? Facebook कैसे काम करता है?

FB kya hai? Facebook kaise kaam karta hai? क्या आप जानना चाहते है कि Facebook kya hai or ye kaise work karta hai? आज वो दौर चल रहा है जब हर कोई अपने दोस्तों, दूर के रिश्तेदारों और अनजान लोगों के साथ घर बैठे बातें कर सकता है। अगर आपको अपने किसी दोस्त के साथ बात करना होता है तो आप क्या करते हो? आप उनके पास जाते होंगे या फिर अगर वो बहुत दूर है तो उनसे मोबाइल के जरिए बात करते हो या फिर अपने मोबाइल के जरिए अपने दोस्त को मैसेज करते हो।

मोबाइल के जरिए मैसेज भेज कर हम अपने दोस्तों, और रिश्तेदारों के संपर्क में रह सकते है। आज बहुत से ऐसे app, वेबसाइट है जो आपको ये सुविधा देती है कि आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मैसेज के जरिए बात कर सको।

आज हम इसी के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि फेसबुक होता क्या है? तो आइए जानते है।

इसे भी पढ़ें- 7 ऐसी आदतें जो आपकी जिंदगी को बरबाद कर देती है

Facebook क्या है?

फेसबुक internet पे स्थित एक free social networking website है या एक सामाजिक networking सेवा है, जिसके माध्यम से इसके सदस्य अपने दोस्तों, परिवार के लोगों और रिश्तेदारों से संपर्क रख सकते हैं।

चलिए सरल भाषा में आपको समझाने की कोशिश करते है। मान लीजिए की एक बहुत बड़ा घर है उसमे 100 लोग रहते है। उस घर के बहार सभी 100 लोगों के नाम लिखे हुए है।

आप सभी नामों को देख कर बता सकते हो की घर के अन्दर कौन-कौन है। अगर किसी नए व्यक्ति को घर में रहना है तो उसे अपना नाम लिखना होगा। उसके बाद उसे एक कमरा मिलेगा। उस कमरे में वो अपनी तस्वीरें रख सकता है।

फेसबुक को भी आप एक घर की तरह समझ सकते हो जहाँ लोग अपना नाम लिखवाते है। अगर आपने फेसबुक की सदस्यता ली है तो आप उन सभी लोगों से संपर्क कर सकते हो जो पहले से फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे है।

ये भी जाने- Delete हो चुके Files को Recover कैसे करें?

फेसबुक की आवश्यकता क्या है?

मान लीजिए कि आपने फेसबुक पे अपना एक अकाउंट बनाया है यानि कि आपने फेसबुक की सदस्यता ली है। तो आप अपने उस सभी दोस्तों के साथ संपर्क कर सकते हो जो फेसबुक का इस्तेमाल करते है।

उदाहरण के लिए – मैंने जब अपना फेसबुक अकाउंट बनाया तब मैं अपने उन सभी दोस्तों के साथ संपर्क कर सकता जिन्हें मैं जनता तो था पर उनसे संपर्क नहीं हो पाती थी।

आप भी अपने उन सभी पुराने दोस्तों, स्कूल के दोस्तों के साथ संपर्क करना चाहोगे जो आपके बचपन की यादों में बसे है। अगर आपने अपना फेसबुक अकाउंट बनाया है तो अपने उन सभी पुराने दोस्तों की तलाश कर सकते हो जो कभी आपके सबसे अच्छे दोस्त हुआ करते थे।

इतना ही नहीं, फेसबुक इस्तेमाल करने के बहुत से अन्य फायदे भी है जैसे-

  • अगर आप स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं, तो आप अपने स्कूल या कॉलेज के फेसबुक page से संपर्क बनाए रख सकते हैं। आप admission, result के बारे में खबर प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ संपर्क में बने रह सकते हैं। बातें कर सकते हैं, उनको मैसेज कर सकते हैं। उनके साथ तस्वीरें, विडियो या article शेयर कर सकते हैं।
  • क्या आप किसी actor/actress ले fan है? तो फिर आप इन actor/actress को फेसबुक पर follow कर सकते हैं। उनके page को like कर सकते हैं।
  • क्या आप किसी खिलाड़ी के fan है? तो आप उनकी भी फेसबुक page को like करके उनके बारे में news प्राप्त कर सकते हैं।
  • आज कल तो कई community, संगठन फेसबुक पे हैं। कई राजनेता, कई राजनैतिक पार्टियाँ, धार्मिक संस्थाएं और सामाजिक संगठन भी फेसबुक पर हैं, तो आप चाहें तो उनके साथ संपर्क बनाए रख सकते हैं।

अब आप ये जरुर सोचते होंगे कि इतना सब कुछ हमें फेसबुक के जरिए मिलता है तो जरुर फेसबुक में अकाउंट बनाने का पैसा लगता होगा? नहीं, ऐसा नहीं है, फेसबुक बिलकुल मुफ्त है, फेसबुक अकाउंट बनाने के पैसे नहीं लगते। अगर आप अपना खुद का फेसबुक अकाउंट बनाना चाहते हो तो ये आर्टिकल पढ़े – फेसबुक में अपना अकाउंट कैसे बनाए?

फेसबुक को किसने बनाया?

फेसबुक की शुरुवात 2004 में Howard के एक student Mark Zuckerberg ने किया था। कुछ ही सालों में ये बहुत लोकप्रिय हो गई और आज लगभग 200 करोड़ से भी ज्यादा लोग इसके सदस्य हैं। आजकल कई companies ये सेवा मोबाइल पे प्रदान करती है। तो अगर आपके पास मोबाइल और internet connection है तो फेसबुक को मोबाइल से भी प्राप्त कर सकते हैं।

फेसबुक Profile Page क्या होता है?

फेसबुक का इस्तेमाल करनेवाले अपना एक profile page तैयार करके उस पर अपने बारे में जानकारी देते हैं। इसमें वो अपना नाम, अपनी photo, जन्मदिन की तारीख, वो कहा काम करते हैं, किस school में गए और किस college में गए उसके बारे में ब्यौरा देते हैं।

इस page के माध्यम से लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम या email डालकर उन्हें ढूंढ भी सकते हैं। अगर आप चाहें तो अपना profile page बना सकते हैं और अगर आप चाहें तो किसी जानकर को फेसबुक पर ढूंढ भी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Meesho (मीशो) क्या है? What is Meesho?

फेसबुक Public Page क्या होता है?

जाने-माने लोग या हस्तियां अपना public page बनाते हैं जिन्हें हर कोई देख सकता हैं। फेसबुक से जुड़ जाने के बाद आप अपने प्रिय खिलाड़ी, अभिनेता या नेता से संपर्क बनाए रख सकते हैं और उनकी गतिविधियाँ जान सकते हैं।

आप उनके public page के माध्यम से उनके बारे में लगातार जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये लोग अपने प्रशंसकों और समर्थकों के साथ सीधे संवाद कर पाते हैं और उन्हें बता पाते है कि वो क्या कर रहें हैं। उनके साथ photos या videos भी share कर पाते हैं।

7 thoughts on “फेसबुक क्या है? Facebook कैसे काम करता है?”

  1. O my God, Facebook के बारे में इतना ज़बरदस्त जानकारी पहली बार जानने को मिला, आपलोग इसी तरह नए नए चीजें बताते रहिए ताकि हम जैसे को नया सीखने को मिलेगा ।

  2. Nice Article Aap Ek Achhe Writer Ho OR Designer Bhi mujhe Aapki Site Ki Design Achhi Lagi Please Tell ME konsi Theme Hai

Comments are closed.

Scroll to Top