अकल बड़ी या भैंस? कहानी

एक जंगल था। उसमें एक बहुत बड़ा तालाब था। जंगल के सभी जानवर इसी तालाब में पानी पिने आते थे। तालाब के किनारे एक पुराना पेड़ था। उस पर अकलू नाम का बन्दर रहता था। वह बहुत अकलमंद था। इसलिए सब लोग उसे अकलू नाम से पुकारते थे।

एक दिन दोपहर के समय एक भैंस तालाब में घुसकर नहाने लगी। बड़ी देर बाद जब वो तालाब से निकली, तब उसकी देह में मिट्टी और खिचड़ लगा हुआ था। अकलू ने उसका यह रूप देखा, तो बड़ी जोर से ‘ खी खी ‘ करके हंसने लगा।

भैंस तो आखिर भैंस ही ठहरी। वह गुस्से से बोली – तुझे शर्म नहीं आती, अपने से बड़ों पर हँसते हुए?

अकलू और जोर से हंसा और बोला – अरे, तो ऐसा भी क्या नहाना कि देह में कीचड़-मिट्टी लगी रहे। इससे अच्छा तो यह था कि नहाने न जाती। तूने तालाब का पानी भी गंदा कर दिया और खुद भी वैसी ही है।

hindi story

भैंस ने धमकाया – जा, जा! बड़ा आया, जरा नीचे तो आ, तो अभी मजा चखा दूँ।

अकलू ने ताने से कहा – अरे जा अपना काम कर, चली है बड़ी बनने। इतना बड़ा डील-डौल तो है, पर अकल रत्ती भर भी नहीं पाई। “

भैंस और अकलू कि गर्मागर्म बातें जंगल के अन्य जानवरों के कानों तक पहुंची। उन्होंने तय किया कि किसी न किसी तरह इस झगड़े को निपटाना ही चाहिए।

शाम हुई। जंगल के सभी जानवर तालाब के किनारे इकट्ठा हुए। सबकी राय से ये तय हुआ कि जो कोई इस तालाब को बीच से पार कर जायेगा वही बड़ा है। इस प्रतियोगिता के लिए निर्णायक शेर बना और रेफ्री गीदड़।

जंगल के सभी जानवर यह मजेदार तमाशा देखने के लिए उत्सुक थे। वे सब तालाब के उस पार जाकर जम गए।

इस पार अकलू, भैंस और गीदड़ रह गए। अकलू बहुत परेशान था। उसे तेरना तो आता ही न था। आखिर इतना बड़ा तालाब पार कैसे किया जाएगा।

जब सारी तैयारी पूरी हो गई, तब गीदड़ ने दोनों को सावधान किया। उसके “हुआ हुआ” करने पर दोनों को तालाब में तेरना शुरु कर देना था। अकलू कि परेशानी बढ़ गई। दिल धड़कने लगा। घबराहट के कारण कुछ सूझता ही न था। उसे डर था कि कहीं आज वह जंगल के सभी जानवरों के सामने मूर्ख न साबित हो जाए।

अचानक गीदड़ ने “हुआ हुआ” की पुकार लगाई। भैंस तैयार खड़ी थी। वह तालाब की ओर चल पड़ी। अब अकलू ने भी थोड़ी हिम्मत बाँधी और अकल लगाई। अचानक एक तरकीब समझ में आ गई।

अकलू ख़ुशी से उछल पड़ा। उसने इस डाली से उस डाली दो-चार छलांगे लगाई और तालाब की तरफ झुकी हुई डाल पर जा पहुंचा। भैंस अभी थोड़ी दूर गई थी। बस अकलू वहीं से कूद पड़ा और धम्म से भैंस कि पीठ पर आकर बैठ गया। भैंस ने उसे गिराने के लिए एक-दो बार अपनी पूंछ चलाई, पर अकलू ने उसे भी पकड़ लिया।

जंगल के जानवर अकलू की चतुराई देखकर चकित रह गए। वे अब यह देखने के लिए उत्सुक हो गए पहले कौन पहुँचता है।

भैंस किसी तरह धीरे-धीरे किनारे पहुंची। अभी जमीन थोड़ी दूर थी कि अकलू फिर जोर से उछला और किनारे पर जाकर खड़ा हो गया। सारे जानवर अकलू की अकलमंदी और जीत पर ख़ुशी से चिल्ला उठे।

भैंस उधर बेचारी धोरे-धीरे पानी से बहार निकली। तभी शेर ने फैसला किया कि अकलू बड़ा है, भैंस नहीं और उस दिन से लोग कहने लगे कि आखिर अकल बड़ी या भैंस।।।

ये कहानी भी पढ़े-

Viral

नाराज 😠 Girlfriend को कैसे मनाये? । 💃 Actor कैसे बने?जब पति अहमियत न दे तो पत्नी 🤵‍♀️ क्या करे? । 😕 कैसे पता करें कि लड़की प्यार करती है या नहीं?कैसे ब्रा 👙 की साइज नापे?लव लेटर कैसे लिखे?लड़की को देने के लिए Sad Love Letter 💌 । ब्रेकअप के बाद क्या करती है लड़कियां?Pregnant 🤰 होने के लिए क्या करे?कैसे जाने लड़की के दिल की बात?लड़कियां धोखा 😭 क्यों देती है?लड़की नजरअंदाज करे तो क्या करें?क्या एक बार सेक्स 🫦 करने से लड़की गर्भवती हो जाती है?तम्बाकू 🍷 खाना कैसे छोड़े?पुरानी गर्लफ्रेंड को फिर से कैसे हासिल करे?लड़की 👱‍♀️ बार-बार क्यों देखती है? इसका क्या मतलब है?Kiss 💋 कैसे करें?अपनी प्रतिभा को कैसे पहचाने?

अगर आपको हमसे बात करनी है तो सबसे पहले हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें, आर्टिकल के अंत में आपको share करने का बटन मिलेगा. आपको अपने 3 दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को share करना है. Share करने के बाद आपको हमारा contact नंबर दिया जायेगा.

Scroll to Top