डर लगने पर क्या करे? डर को कैसे दूर भगाये? 10 तरीके

Jab daar lage to kya karna chahiye? Daar ko dur kaise bhagaye? डर एक ऐसी चीज है जो हर इंसान के अन्दर कही न कही और थोड़ा बहुत तो होता ही है। अगर डर की परिभाषा दूं तो ये काई श्रेणी में होती है जैसे कि बड़ों का डर, पढ़ाई का डर, पहली बार अगर कोई काम कर रहे हो तो इसका डर और बहुत से उदाहरण है।

हम अपने दैनिक जीवन में बहुत सारे काम करते है और हमे काफ़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और चुनौतियों का सामना करते-करते डर का भी सामना करना पड़ता है।

डर बुरी बात नहीं है ये तो हमारे अन्दर रहता ही रहता है। अगर आप डरोगे ही नहीं तो उसका सामना कैसे करोगे।

अगर आप डर का सामना करने के लिए तैयार नहीं हो तो आप डर को कभी भी नहीं पार कर सकते हो और जीवन में आप डर-डर के जियोगे।

नीचे हम बहुत सारे तरीक़ों पर बात करने जा रहे है और हमारा दावा है कि ये तरीके आपकी जिंदगी को बहुत बदल देंगे।

डर लगने पर क्या करे? डर (Fear) को कैसे दूर भगाये?

नीचे हमने top 10 तरीके बताए है जो हमारे हिसाब से आप सभी के लिये बहुत है। हमे उम्मीद है कि ये तरीके आपके बहुत काम में आयेंगे और आप अपने डर को दूर कर पाओगे।

1. आहार (खानपान)

अब आप सोच रहे होंगे कि “डर” के विषय पर आहार का क्या काम? आपको ये नहीं पता होगा कि जो आप आहार खाते हो, वो आपकी सोच पर नाटकीय प्रभाव डालता है।

Sugar, additives, sweeteners और chemical आपके आहार में होते है और ये सब कुछ आपके शरीर पर असर डालते है। इन असर से नकारात्मकता जन्म लेती है।

अच्छा खाना जैसे शरीर को तंदरुस्त रखता है वैसे ही दिमाग को भी। अगर दिमाग आपका तंदरुस्त है तो आप मे नकारात्मकता कभी नहीं आ सकती।

2. Watch

Fear (डर) को भगाने के बहुत तरीके है और इन तरीक़ों में से एक तरीका है “watch”। Watch का मतलब movies, books और documentary से है।

कभी कभार ये चीजें अपने डर से खुद को ध्यान खिचाने के लिए अच्छा होता है।

3. सकारात्मक (Positive) सोच रखे

Fear (डर) को दूर भागने का एक जबरदस्त और दमदार तरीका ये है कि positive सोच रखे।

आप कुछ भी कर रहे हो या किसी भी स्तिथि का सामना कर रहे हो बस अपने दिमाग में उस चीज के लिए positive सोच रखे। ऐसा करने से आपके अन्दर डर कभी नहीं आएगा।

आप ही अपनी सोच को बनाते हो और वही ही आपके साथ होता है।

4. सहायता ले

डर आपको अन्दर ही अन्दर इतना कमजोर कर देता है कि आपको हर चीज से डर लगने लगता है। इस डर को आप दूसरों के साथ share करो कि किस तरह में इसका सामना कर सकता हूं।

दूसरों के साथ आप बात कर ले इससे आप अच्छा महसूस करोगे और आपको सहायता भी मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें- लंबा जीवन जीना है तो अपनाये ये 17 उपाय

5. असफलता को समझें

जब आप समझ लोगे कि असफलता दुनिया का अंत नहीं है तब आप आजाद हो जाओगे। एक बात बताइए कि हमे डर क्यों लगता है? हमे डर इसलिए लगता है कि कही हम असफल न हो जाए।

तो आप असफलता को अपना ले, इंसान गलतियाँ करके ही सीखता है। बिना गलतियाँ करके कोई भी बड़ा नहीं बना है। गलतियाँ ही हमे सिखाती है।

किसी ने खूब ही कहा है की असफल वो होता है जिसमे जीतने की काबिलियत होती है।

6. प्रार्थना करे

अगर आप धार्मिक इंसान है तो आपके लिए बहुत ही अच्छा है और ये उपाय आपके लिए ही है। लोग प्रार्थना क्यों करते है? ताकि वो भगवान से सुख दुख बाट सके।

ऐसे में आप अपने डर को भी share करते होंगे। भगवान पर लोगो का इतना विश्वास है कि आप अपनी समस्या share करने के बाद बेफिक्र हो जाते है।

बेफिक्र का मतलब है सकारात्मकता का मिलना। जब आप प्रार्थना करते हो तो आपको एक सकारात्मकता सी मिल जाती है मतलब एक विश्वास जो भगवान के लिए आप में है।

7. डर को समझे – Understanding Fear

सबसे पहले आपको डर को समझना होगा कि ये डर आपको किस वजह से है, किस लिए आपको डर लगता है और क्यों? अगर आप डर को अपने उपर हावी होने दोगे तो डर आपको निकलने नहीं देगा।

तो पहले डर को समझे और उसका सामना कीजिए मतलब उससे लड़िये।

इसे भी पढ़ें- बुरी आदतों से कैसे बचे?

8. योगा करे

पुराणो में भी कहा गया है कि योगा करने से सारी समस्या दूर होती है और आप अच्छा महसूस करते है। योगा ही ऐसी एक दवा है जो आपके शरीर के अन्दर तक असर करता है।

जब आप योगा और breath करते हो तब आपके शरीर से energy released होती है। इसी चक्र में आप अपने डर को भी थोड़ा-थोड़ा released कर देते हो और आपको पता भी नहीं चलता है।

योगा एक महीना करने के बाद आप में इतना आत्मविश्वास आयेगा की आप डर (fear) को महसूस भी नहीं करोगे।

9. ध्यान – Meditation

मेडिटेशन के बारे में मैं जितना कहूं उतना कम है। आपने देखा होगा कि हमारे सारे विषय में “meditation” हर जगह इस्तेमाल होता है।

तो आप समझ गये होंगे कि meditation हर चीज की दवा है। Meditation करने से आपको उर्जा मिलती है और ये उर्जा आपके शरीर पर बहुत असर डालती है।

Meditation का सबसे ज़्यादा असर आपके दिमाग पर पड़ता है। दिमाग से उर्जा आपके हर शरीर पर जाता है।

तो बात चल रही है “डर” के बारे में तो आप एक बात बताइये कि powerful energy के सामने कभी डर टीका है क्या, नहीं न तो आपको meditation करना जरूर चाहिए।

10. Take Action

हमे पता है कि डर सिर्फ़ एक डर है और ये हमारी imagination को हमारी reality life में create कर सकता है।

जब आप डर के लिए कोई action लोगे और उसका सामना करोगे तो डर कमजोर होता जाएगा।