प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है और फिर भी हम जिसकी कल्पना कर सकते हैं उसमे सबसे नम्र है।
दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। बिना गुरु के कोई भी दूसरे किनारे तक नहीं जा सकता है।
किसी कारण वश खुश होना एक दूसरे तरह का दुख है क्योंकि कारण कभी भी हमसे छीना जा सकता है।
किसी आदमी का असली चरित्र तब सामने आता है जब वो नशे में होता है।
सभी महान आन्दोलन लोकप्रिय आन्दोलन होते हैं। वे मानवीय जुनून और भावनाओं का विस्फोट होते हैं। जो कि विनाश की देवी या लोगों के बीच बोले गए शब्दों की मशाल के द्वारा क्रियान्वित किये जाते हैं।
भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मस्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।
एक मेज, एक कुर्सी, एक कटोरा फल और एक वायलन; भला खुश रहने के लिए और क्या चाहिए ?
आपके सबसे असंतुष्ट कस्टमर आपके सीखने का सबसे बड़ा श्रोत हैं।
मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता, और भाई-चारा सिखाए।
यह एक रणक्षेत्र है, मेरा शरीर, जिसने बहुत कुछ सहा है।
इन्सान को यह देखना चाहिए कि क्या है। यह नहीं कि उसके अनुसार क्या होना चाहिए।
जब वो बहादुर था मैंने उसका सम्मान किया, पर जब वो महत्वाकांक्षी हुआ तो मैंने उसे मार दिया।
आज हमारे अन्दर बस एक ही इच्छा होनी चाहिए, मरने की इच्छा ताकि भारत जी सके! एक शहीद की मौत मरने की इच्छा ताकि स्वतंत्रता का मार्ग शहीदों के खून से प्रशश्त हो सके।
शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है, शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है।
खुश रहो लेकिन कभी संतुष्ट मत रहो।
बहुत सारे लोग आपके साथ शानदार गाड़ियों में घूमना चाहते हैं, पर आप चाहते हैं की कोई ऐसा हो जो गाड़ी खराब हो जाने पर आपके साथ बस में जाने को तैयार रहे।
आप जहां भी जाएं, तीन प्रतीक हैं, जिन्हे हर कोई जानता है: यीशु मसीह, पेले और कोका कोला।
मैं हर एक वस्तु में हूँ और उससे परे भी। मैं सभी रिक्त स्थान को भरता हूँ।
मैं वास्तव में यकीन करता हूँ कि मेरा काम ये सुनिश्चित करना है की लोग हंसें।
मन की गतिविधियों, होश, श्वास, और भावनाओं के माध्यम से भगवान की शक्ति सदा तुम्हारे साथ है; और लगातार तुम्हें बस एक साधन की तरह प्रयोग कर के सभी कार्य कर रही है।
कृत्रिम सुख की बजाय ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।
सभी प्रचार लोकप्रिय होने चाहिए और इन्हें जिन तक पहुँचाना है उनमें से सबसे कम बुद्धिमान व्यक्ति के भी समझ में आने चाहियें।
एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है।
हास्य टॉनिक है, राहत है, दर्द रोकने वाला है।
आप जो पढ़ते हैं उससे परिवर्तित हो जायेंगे।
मेरे भूत, वर्तमान और भविष्य के बीच एक आम कारक है: रिश्ते और विश्वास। यही हमारे विकास की नीव हैं।
भगवान एक है, लेकिन उसके कई रूप हैं। वो सभी का निर्माणकर्ता है और वो खुद मनुष्य का रूप लेता है।
आप बंद मुट्ठी से हाथ नहीं मिला सकते।
और यह समझो कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ; हाँ, काल के अंत तक।
अतीत पे ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचों, अपने मन को वर्तमान क्षण पे केन्द्रित करो।
किसी आत्मा की सबसे बड़ी गलती अपने असल रूप को ना पहचानना है, और यह केवल आत्म ज्ञान प्राप्त कर के ठीक की जा सकती है।
पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।
मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है। अहिंसा उसे पाने का साधन।
जैसा आप सोचते हैं, वैसा आप बन जायेंगे।
मैं कभी शेयर बाज़ार से पैसे बनाने की कोशिश नहीं करता, मैं इस धारणा के साथ शेयर खरीदता हूँ कि बाज़ार अगले दिन बंद हो जायेगा और पांच साल तक नहीं खुलेगा।
जब प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज साफ़ और स्पष्ट हो जाती है।
लक्ष्य प्राप्त करना मायने रखता है, और जो बहादुरी भरे काम और साहसिक सपने आप पूरे करना चाहते हैं उनके बारे में लिखना उन्हें पूरा करने के लिए चिंगारी का काम करेगा।
मैं डगमगाता या हिलता नहीं हूँ।
विपरीत परिस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं, तो कुछ लोग लोग रिकॉर्ड तोड़ते हैं।
“आज” भगवान का दिया हुआ एक उपहार है- इसीलिए इसे “प्रेजेंट” कहते हैं।
हमेशा ध्यान में रखिये की आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्त्वपूर्ण है।
जिंदगी करीब से देखने में एक त्रासदी है। लेकिन दूर से देखने पर एक comedy।
बड़ा सोचों, जल्दी सोअचो, आगे सोचों। विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है।
यदि आप सचमुच विश्व – स्तरीय होना चाहते हैं – जितने अच्छे हो सकते हैं होना चाहते हैं तो अंतत: ये आपकी तैयारी और अभ्यास पर निर्भर करेगा।
ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं, हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आज़ादी मिले, हमारे अन्दर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए।
व्यापार का व्यापार सम्बन्ध हैं; जीवन का व्यपार मानवीय लगाव है।
यदि कोई अपना पूरा समय मुझ में लगाता है और मेरी शरण में आता है तो उसे अपने शरीर या आत्मा के लिए कोई भय नहीं होना चाहिए।
मानव विकास के दो चरण हैं – कुछ होने से कुछ ना होना; और कुछ ना होने से सबकुछ होना। यह ज्ञान दुनिया भर में योगदान और देखभाल ला सकता है।
सफलता की ख़ुशी मानना अच्छा है। पर उससे ज़रूरी है अपनी असफलता से सीख लेना।
प्रेम को कारण की ज़रुरत नहीं होती। वो दिल के तर्कहीन ज्ञान से बोलता है।
बुरी संगत में रहने से अच्छा अकेले रहना।
संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है।
आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नही है। पूरे देश को मजबूत होना होगा।
भगवान का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है। हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास कर के देवत्त्व प्राप्त कर सकता है।
हार मत मानो, हमेशा अगला मौका ज़रूर आता है।
मेरे लिए दरवाजे खोलो, जैसे मैंने खुद को तुम्हारे लिए खोला है।
मैं अपने बच्चों को नहीं सिखाता की हिन्दू क्या है मुस्लिम क्या है।
पृथ्वी पर हर एक चीज एक खेल है। एक खत्म हो जाने वाली चीज। हम सभी एक दिन मर जाते हैं। हम सभी का एक ही अंत है, नहीं ?
यदि आप दृढ़ संकल्प और पूर्णता के साथ काम करेंगे तो सफलता ज़रूर मिलेगी।
हमारी ताकत और स्थिरता के लिए हमारे सामने जो ज़रूरी काम हैं उनमें लोगों में एकता और एकजुटता स्थापित करने से बढ़ कर कोई काम नहीं है।
जल्दी गुस्सा करना जल्द ही आपको मूर्ख साबित कर देगा।
9583450866