बुरी आदतों से कैसे बचे? 9 बुरी आदतें और उनसे बचने के उपाय

Buri aadat ko kaise chode? Bad habits ko kaise chode? बुरी आदतें तब तक बुरी नहीं होती जब तक आप उसके आदि नहीं हो जाते। अगर आप कोई भी चीज एक हद तक करते हो तो वो एक अच्छी आदत बन जाती है पर अगर वही चीजों के आप आदि हो जाओ तब वो चीजे बुरी आदतों में आ जाती है।

सभी में अच्छी आदतें होती है तो बुरी आदतें भी होती है। बुरी आदतें भी 2 तरह की होती है, एक वो जो आपको पता है कि मेरे में है और दूसरी वो जिसपर आप notice नहीं करते।

आप तब तक अपनी बुरी आदतों से पीछा नहीं छुड़ा सकते जब तक आपको ये नहीं पता होगा कि आप में बुरी आदतें क्या है?

कोई भी बुरी आदतों को छोड़ना आसान नहीं होता लेकिन नामुमकिन भी नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि बुरी आदतों से कैसे बचे?

इसे भी पढ़ें- डर लगने पर क्या करे? डर को कैसे दूर भगाये? 10 तरीके

अपनी सोच को बदले

बुरी आदतों से पीछा छुड़ाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी सोच को बदलना होगा। आपको सबसे पहले ये समझना होगा कि मेरे में क्या-क्या बुरी आदतें है।

जब तक आप को पता नहीं होगा कि आप में क्या-क्या बुरी आदतें है तब तक आप इसके बारे में सोचोगे नहीं।

आपको ये समझना होगा कि इन सब बुरी आदतों से क्या नुकसान हो रहा है और मुझे इससे कैसे निकलना है।

तो नीचे हमने कुछ आम बुरी आदतें बताए है और इसके बारे में भी बताया है कि ये क्यों हानिकारक है और इससे कैसे बचा जाए।

1. क्या आप ज्यादा Smoking करते है?

जैसा की हमने उपर भी बताया है कि अगर आप कोई चीज एक हद तक करते हो तो वो बुरी आदतों में नहीं आती है पर अगर आप उस चीज के आदि हो जाते हो तब वो बुरी आदतों में आ जाती है।

क्या आप smoking करते है? अगर करते है तो कभी आपने ध्यान दिया है कि आप इसके आदि तो नहीं हो गये। अगर आप smoking 2-3 दिन में एक बार करते हो तो तब ठीक है पर अगर आप smoking एक दिन में 2-3 बार करते हो तो तब ये आपके सेहत के लिए हानिकारक है।

ये क्यों हानिकारक है?

अब बात करते है कि ज्यादा smoking करना क्यों हानिकारक है? अगर शोध वालो की माने तो smoking करने से जितना फायदा होता है उतना ही नुकसान होता है।

ज्यादातर लोग smoking तनाव और depression को मिटाने के लिए करते है। आज के युवा smoking fashion के तौर पर करते है।

पर आप लोगो ने कभी सोचा है कि smoking हमारे लिए कितना हानिकारक है।

Smoking करने से सीधा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। Liver में इतना टार जमा हो जाता है कि उससे liver कमजोर हो जाते है।

जो ज्यादा smoking करते है वो ज्यादा देर तक भाग नहीं सकते क्योंकि वो जल्दी हाफते है। ज्यादा smoking करने से आपको heart attack के ज्यादा chance हो जाते है।

अगर हम ऐसे ही कई खतरनाक बात इस आर्टिकल में लिखेंगे तो आप डर जाओगे। अगर आप smoking बहुत ज्यादा करते हो तो छोड़ दे।

किसी भी चीज को छोड़ पाना बहुत मुश्किल होता है। अगर आप smoking की बात करे तो हाँ बहुत मुश्किल है छोड़ना, इसकी लत इतनी गंदी है कि अगर आपको समय से smoking न करने को मिले तो आप तिल-मिला जाओगे।

तो ऐसे में हम आपको एक सलाह देते है smoking को छोड़ने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप चूयिंग गम चबाना शुरू कर दे।

जब भी आपको smoking करने का मन करे तब एक चूयिंग गम चबा ले। ऐसे में आपको बहुत relax feel होगा और आपकी आदत थोड़े दीनो में सही हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Life में जीत कैसे हासिल करे? 10 तरीके

2. क्या आप ज्यादा Drinking करते है?

Smoking की तरह ज्यादा drinking करना भी बहुत हानिकारक है। हमारे भारत में ज्यादा घर drinking के कारण ही बर्बाद हुए है।

अगर आप drinking को लिमिट से पिएँगे तो ये एक दवाई का काम करती है पर अगर आप इससे ज्यादा इस्तेमाल करोगे तो drinking बुरी आदतों में आ जाती है।

ये क्यों हानिकारक है?

अगर आप drink रोजाना करते हो तो ये जहर का काम करती है। ज्यादा drinking से लिवर खराब होते है। ज्यादातर लोग drinking तनाव और depression को कम करने के लिए पीते है।

लोगो की माने तो drinking करने से तनाव और depression से थोड़े समय तक राहत मिलती है। अगर असलियत में देखा जाए तो drinking कई घरों को बर्बाद करती है।

Drink करने का मज़ा तब आता है जब group में drinking किया जाए। लोगो का मानना है कि group में drinking करने का मज़ा ही कुछ और होता है।

वैसे भी अकेले में drink करना किसी को पसंद नहीं है साथ में कोई न कोई चाहिए होता है।

तो अगर आप drinking छोड़ना चाहते है तो ऐसे लोगो के साथ घूमना बंद कर दे जो drinking करते है। ऐसे में drinking अपने आप छूट जाएगी।

माना की शुरुवात में drinking छोड़ना बहुत मुश्किल है पर आप एक बारी कोशिश तो कर सकते है। अगर फिर भी आपकी drinking की लत न छूटे तो अपने घर वालो के बारे में सोचों।

शायद आपको अकल आ जाए।

ये भी जाने- Time Management कैसे करे? Top 10 tips in Hindi

3. क्या आप ज्यादा झूठ बोलते है?

छोटा-मोटा झूठ तो चलता है पर आपको ये पता नहीं होगा कि इन्ही छोटे-मोटे झूठ से आप बहुत ज्यादा झूठ बोलना शुरू कर देते हो।

कभी कभार तो आपको भी खुद नहीं पता होता कि आप झूठ बोल बैठे हो। एक झूठ बोलने पर आपको और 100 झूठ बोलने पड़ते है।

ये क्यों हानिकारक है?

झूठ बोलने वालो को शायद फर्क न पड़े पर झूठ सुनने वालो को बहुत फर्क पड़ता है। माना कि ऐसी बातें जिसे सुनने के बाद सामने वालो को गुस्सा आ जाए तो ऐसे में लोग झूठ बोलना ज्यादा पसंद करते है।

वो सोचते है कि एक झूठ बोलने से बात दब जाती है पर आपने कभी सोचा है कि जब उस बंदे को सच्चाई के बारे में पता चलेगा तब उसमे मन में क्या बीतेगी।

ऐसे में आप अपना भरोसा खो देते हो। भरोसा बनाना बहुत मुश्किल होता है और भरोसा टूटने में देरी नहीं लगती।

इससे कैसे बचे?

अगर आप किसी को झूठ बोलने के बारे में सोच रहे हो तो ऐसे में सोचिए कि जब उसे सच्चाई के बारे में पता चलेगा तब उसके मन में क्या बीतेगी।

तब शायद आपको सच्चा बोलना ज्यादा आसान लगे।

4. क्या आप ज्यादा टीवी देखते है?

वैसे टीवी देखने को बुरी आदतों में नहीं माना जाता पर अगर आप बहुत ज्यादा टीवी देखते हो तो इसे बुरी आदत में माना जाता है। ज्यादा टीवी देखने से आप physically activities कम कर पाते हो।

वैसे बहुत कम लोगो को पता होगा कि जो लोग ज्यादा टीवी देखते है उनको कई बीमारियाँ हो सकती है।

शोध से पता चला है कि जो लोग रोज 3 घंटे से ज्यादा टीवी देखते है उनका वजन बहुत बढ़ता है। ज्यादा टीवी देखने से आँखो की रोशनी कम होती है और आप कोई भी physically activities नहीं कर पाते हो।

अगर आप ये सोचते हो कि ज्यादा टीवी देखने से आप ज्यादा ज्ञान ले रहे हो तो आप गलत सोच रहे हो, असल में ज्यादा टीवी देखने से आप अपनी memory loose कर रहे होते हो वो भी बहुत तेज़ी से।

हां माना कि आपको सुनने में तोड़ा अजीब लगे पर ये सच्चाई है।

इससे कैसे बचे?

टीवी देखना सभी को पसंद है और कोई भी नहीं चाहेगा कि वो टीवी न देखे। हम आपको ये नहीं कह रहे कि आप टीवी देखना छोड़ दो।

बस आप फालतू की चीजे देखना छोड़ दो, आप टीवी तभी देखो जब आपको टीवी से कुछ ज्ञान मिल रहा हो। आपको एक दिन में कम से कम 2 घंटे टीवी देखना चाहिए और बाकी के समय अपना काम।

5. क्या आप सुबह का नाश्ता नहीं करते?

ज्यादातर लोग सुबह के समय में नाश्ता नहीं करते है, अगर कारण की बात की जाए तो देर होना एक कारण है। माना की आज कल की जिंदगी बहुत फास्ट है पर ऐसे में नाश्ता नहीं करना बहुत बुरी बात है।

कहा जाता है कि सुबह में नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है। सुबह के नाश्ते से आप पूरे दिन भर अपने आपको तरो ताज़ा महसूस करते हो।

ये क्यों हानिकारक है?

अगर आप सुबह नाश्ता नहीं करते हो तो ऐसे में आप अपना वजन, अपना एनर्जी लेवेल खो बैठते हो। आपका पूरा दिन थकान वाला हो जाता है और ऐसे में आपका काम में मन भी नहीं लगता।

तो भलाई इसी में है कि नाश्ता करना शुरू कर दो।

इससे कैसे बचे?

इससे बचने का एक ही तरीका है कि नाश्ता करना शुरू कर दे। अगर आप लंबे समय से नाश्ता नहीं कर रहे थे तो शुरुवात में आपको नाश्ता करने का मन नहीं करेगा।

ज़बरदस्ती नाश्ता करे, धीरे-धीरे आपको सुबह का नाश्ता करने की आदत हो जाएगी।

ये भी जाने- अपनी गलतियों को कैसे Accept करे? अपनी सोच को कैसे बदले?

6. क्या आपको ज्यादा गुस्सा आता है?

ज्यादा गुस्सा आना बुरी आदत नहीं है ये कईओ के nature में होता है पर ज्यादा गुस्से में कुछ गलत बोल जाना या गलत कर जाना ये बुरी आदत है। जो लोग गुस्से में भी cool रहते है वो बहुत समझदार होते है।

ये क्यों हानिकारक है?

कई बार क्या होता है कि जब आपको गुस्सा आता होता है तो आप किसी को कुछ बुरा भला कह देते हो या गुस्से में लड़ाई कर बैठते हो। इसमे नुकसान आप का ही होता है।

तो भलाई इसी में है कि अपने गुस्से को पालना सीखो मतलब उसे सहना सिख लो।

जब आपको लगे कि आपको बहुत गुस्सा आ रहा है तो ऐसे समय में cool रहना सिख ले। नहीं तो उसी समय उठ कर कही और चले जाए। नहीं तो गुस्सा आने के समय में अपने मन में 1 से लेकर 10 तक गिनती करना शुरू कर दे। ऐसे में आपको बहुत relax feel होगा।

7. क्या आप ज्यादा पैसा उड़ाते है?

कईओ को पैसे बचत करने की आदत होती है तो कईओ को पैसे खरचने की आदत। जो लोग ज्यादा पैसे खर्चते है उन्हे बाद में पैसों की दिक्कत होती है।

वैसे अमीर लोगो को कोई फर्क नहीं पड़ता पर जो लोग मीडियम है उन्हे बहुत फर्क पड़ता है बाद मे। तो नीचे हमने यही बताया है की ये क्यों हानिकारक है और इससे कैसे बचे।

ये क्यों हानिकारक है?

अगर आप किसी सही चीज के लिए पैसा निवेश कर रहे है तो अच्छी बात है पर अगर आप फालतू खर्च करने के लिए पैसे खर्च रहे है तो इसमे बाद में आपका ही नुकसान है।

पैसे खर्च करने के समय पर आपको इतना फर्क नहीं पड़ेगा पर बाद में आपको पछतावा होगा कि आपने पैसे क्यों खर्च दिए। तो इसलिए हम आपको कह रहे है कि पैसे को बचना सीखे, फालतू खर्च न करे।

ऐसे में होगा क्या कि आपके पास ज़रूरत के समय पर पैसे होंगे और आपको पछताना भी नहीं पड़ेगा।

इससे कैसे बचे?

अगर आप चाहते है कि आपको बाद में पछतावा न हो तो पैसे को बचाना सीखे। फालतू खर्चे कम करे। बचाये हुए पैसे बाद में आपके बहुत काम आते है।

8. क्या आप ज्यादा Free रहते है?

ज्यादा फ्री रहना भी एक बुरी आदत है। फ्री रहने की भी एक उम्र होती है पर अगर आप काम करने की उम्र में फ्री रहते है तब ये बुरी आदत बन जाती है। सही उम्र में किया गया काम आपको बाद में फायदा देती है।

ये क्यों हानिकारक है?

मान लो कि आपकी उम्र 22 साल है और आपको कुछ करने का मन नहीं करता और आप फ्री रहना ज्यादा पसंद करते हो या आवारा रहना ज्यादा पसंद हो।

ऐसी उम्र में कई लोग course करते है या job करना शुरू कर देते है, ताकि आने वाले सालों में वो लाइफ में सेट हो सकते। पर अगर आप इन्हे उम्र में फ्री रहोगे तो लाइफ में सेट कब होगे।

तभी कहते है कि उम्र के साथ-साथ लाइफ को आगे बढाओ, जिस उम्र में खेलने की उमर है उस उम्र में खेलो, जिस उम्र में काम करने की उमर है उस उम्र में काम करो।

इससे कैसे बचे?

वैसे भी लाइफ बड़ी मुश्किल से मिलती है उसे फ्री रहने में बर्बाद न करो। फ्री रहने से अच्छा उस टाइम को कुछ करने में invest करो।

कुछ नया सीखो, कही job करो या कोई कोर्स etc etc। ये सब करा हुआ लाइफ में आपके बहुत काम आएगी। फ्री रहकर आपको इसकी आदत हो जाएगी।

9. क्या आप ज्यादा दोस्तों के साथ रहते है?

दोस्तों का होना आपको happy रहने में मदद करता है पर दोस्तों के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करना ये बुरी बात है। ऐसे में आप अपने निजी लाइफ को टाइम नहीं दे पाते हो।

ज्यादा दोस्तों के साथ रहने से आप काई अच्छी आदतें भी सीखते हो और काई बुरी आदत का शिकार भी हो जाते हो।

ऐसे में आपको डिसिशन लेना होता है की आपको उनके साथ रहना चाहिए की नही।

ये क्यों हानिकारक है?

दोस्तों का साथ कभी हानिकारक नहीं होता पर ज्यादा दोस्तों को समय देना ये बाद में हानिकारक बन जाता है। ऐसे में होता क्या है की आप अपनी फॅमिली को टाइम नहीं दे पाते हो।

दोस्त के बीच रह कर आप अपने आपको फ्री फील करते हो और इस चक्कर में आप अपनी मनमानी कर बैठते हो।

अगर आपकी संगति अच्छी है तो आप लोग आपस में कुछ नया करने की कोशिश करोगे पर अगर आपकी संगति ग़लत है तो आप बुरी आदतों के शिकार हो जाओगे।

इससे कैसे बचे?

इससे बचने का एक ही रास्ता है की दोस्त सोच समझ कर चुनो। दोस्तों के साथ रहो पर ज्यादा टाइम स्पेंड न करो। घर वालो को सबसे पहले importance दो।

Scroll to Top