ब्लॉग में Mp3 और Audio File कैसे Add करे?

ब्लॉग पोस्ट में तस्वीर और वीडियो को कोई भी add कर सकता है लेकिन क्या आप जानते हो कि आप अपने ब्लॉग पोस्ट में Mp3 यानी कि audio file भी add कर सकते हो। अब आप सोचते होंगे कि ब्लॉग में तो ऐसा कोई विकल्प ही नही जिसे फॉलो करके हम अपने ब्लॉग पोस्ट में Mp3 file add कर सके।

हम सिर्फ़ उतना ही जानते है जितना हमें बताया जाता है और blogger.com ब्लॉग पर ऐसा कोई विकल्प ही नही होता जिसके जरिए आप कोई audio file अपने ब्लॉग पोस्ट पर add कर सको। अगर आप अपने ब्लॉग पोस्ट में Mp3 add करना चाहते हो तो आज का हमारा पोस्ट आपके लिए ही है, आज आप जानोगे कि कैसे अपने ब्लॉग पोस्ट में audio file add किया जाता है।

अपने ब्लॉग में mp3 file add करने के बहुत सी वजह हो सकती है जैसे

  • आप अपने ब्लॉग में mp3 गानों का collection रखना चाहते हो ताकि लोग उसे डाउनलोड कर सके या फिर सुन सके।
  • Audio file बेचना करना चाहते हो।
  • अपने ब्लॉग पोस्ट में mp3 add करके उसे interesting बनाना चाहते हो।

वजह चाहे जो भी हो, लेकिन अपने ब्लॉग पोस्ट में mp3 add करने का कोई सीधा तरीका नही है। जैसे अगर आपको अपने ब्लॉग पोस्ट पर कोई तस्वीर या वीडियो add करना है तो आप सीधे उसे अपने ब्लॉग पोस्ट पे add कर सकता हो लेकिन जब mp3 add करना हो तो ब्लॉग में ऐसा कोई function नही होता जिससे हम आसानी से किसी भी mp3 file को अपने ब्लॉग पोस्ट में add कर सके।

दोस्तों आज हम आपको 2 तरीके बताएँगे जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपने ब्लॉग पोस्ट में mp3 add कर सकते हो।

ब्लॉग में mp3 और audio file कैसे add करे?

पहला तरीका – 1

अगर आप कोई ऐसा mp3 अपने ब्लॉग पोस्ट में add करना चाहते हो जो किसी दूसरे वेबसाइट में पहले से मौजूद है तो आपको सिर्फ़ उस mp3 का लिंक चाहिए होगा। Mp3 का लिंक के जरिए ही आप उस mp3 को अपने ब्लॉग पोस्ट में add कर सकते हो।

बस आपको नीचे दिए गये कोड को कॉपी करना है और अपने ब्लॉग पोस्ट में पेस्ट करना है।

<audio src="Mp3Link" controls="controls"> acchibaat.com </audio>
ब्लॉग में Mp3 और Audio File कैसे Add करे?

1. कोड को अपने ब्लॉग पोस्ट में add करने के लिए HTML पर click करे।
2. अब आपको अपने ब्लॉग पोस्ट के जिस जगह पर Mp3 add करना है वह पर कोड को पेस्ट करे।
3. Mp3Link कि जगह पर mp3 song का लिंक add करे।
4. Publish/Update पर click करे।

बस इतना करते ही आपके ब्लॉग पोस्ट में mp3 add हो जाएगा जो नीचे दिए गये Demo mp3 player की तरह दिखेगा, जिसको play करने पर वही गाना बजेगा जिसका लिंक आपने कोड में add किया है। अगर कोई mp3 को डाउनलोड करना चाहते है तो corner में 3 dot पर क्लिक करके उसे डाउनलोड भी कर सकते हो।

दोस्तों अगर जो mp3 आप अपने ब्लॉग पोस्ट में add करना चाहते हो वो इंटरनेट पर मौजूद है तो आप उस mp3 का लिंक कॉपी करके अपने कोड में इस्तेमाल कर सकते है, लेकिन अगर आप अपने ब्लॉग पोस्ट में ऐसा mp3 add करना चाहते हो जिसका लिंक आपको पता ही नही तो आप क्या करोगे। चिंता करने की जरूरत नही क्यूंकी दूसरे तरीके में आप जानोगे कि कैसे mp3 को Google drive में upload करके उसे अपने ब्लॉग पोस्ट में add किया जाता है।

दूसरा तरीका – 2

सबसे पहले आप google drive website में जाये और login करे, login करने के लिए आप अपना gmail id और password use करे।

Login करने के बाद आपको mp3 upload करना होगा। Mp3 upload करने के लिए नीचे दिए गए गाइड को फॉलो करे।

ब्लॉग में Mp3 और Audio File कैसे Add करे?

1. New पर click करे।
2. File upload पर click करे और आपको जो सा mp3 अपने ब्लॉग पोस्ट पर add करना है उसे google drive पर upload करे।

File upload होने के बार आपने जो mp3 file को upload किया है उसे आप अपने ब्लॉग पोस्ट में इस्तेमाल कर सकते हो लेकिन उसके लिए आपको उसके कोड की ज़रूरत होगी। यानी कि आपने जो mp3 अपने Google drive में upload किया है उसी mp3 को अपने ब्लॉग पोस्ट में add करने के लिए Google drive आपको एक कोड देती है जिसे आप आसानी से अपने ब्लॉग पोस्ट में add करके अपने upload किया हुए mp3 file को अपने ब्लॉग पोस्ट में add कर सकते हो।

ब्लॉग में Mp3 और Audio File कैसे Add करे?

आपने जो mp3 file अपने google drive में upload किया है उसे open करे, open करने के लिए उसके ऊपर double click करे।

ब्लॉग में Mp3 और Audio File कैसे Add करे?

1. अपना mp3 file open करने के बाद आपको top right corner पर 3 dot नजर आएगा उस पर click करे।
2. Open in new window कर click करे। जैसे ही आप open in new window पर click करोगे वैसे ही एक नया window open होगा जहा पर आपको अपने mp3 file नजर आएगा।

ब्लॉग में Mp3 और Audio File कैसे Add करे?

1. New window में जो page open होगा वहां पर आपको 3 dot के ऊपर click करना है।
2. Embed item पर click करे।

ब्लॉग में Mp3 और Audio File कैसे Add करे?

Embed item पर click करते ही आपको एक कोड मिलेगा जिसे copy करके आपको अपने ब्लॉग पोस्ट में इस्तेमाल करना है।

दोस्तों आपको ये तो पता चल गया कि Google drive के ज़रिए आप कोई सा भी mp3 upload करके उसका कोड generate कर सकते हो और उस कोड को अपने ब्लॉग पोस्ट में add करके आप अपने upload किया हुए mp3 को add कर सकते हो। तो चलिए इसके बारे में आपको बताते है।

ब्लॉग में Mp3 और Audio File कैसे Add करे?

1. अपने ब्लॉग पोस्ट में जाये और HTML पर click करे।
2. आप अपने ब्लॉग पोस्ट में जहाँ पर mp3 add करना चाहते हैं वहां पर कोड पेस्ट कर।
3. Code में एक जगह पे width=”640″ लिखा हुआ है, आपको 640 कि जगह पर auto लिखना है।
4. Code में एक जगह पे height=”480″लिखा हुआ है, आपको 480 कि जगह पे 65 लिखना है।
5. Publish पर click करे।

नोट : अगर आप width और height कि value को edit नहीं करोगे तो आप जो mp3 add कर रहे हो उसका साइज़ काफी बड़ा हो जायेगा और ये आपके ब्लॉग पोस्ट में काफी जगह capture करेगा।

बा सीटना करते ही आप पाने ब्लॉग पोस्ट को check करे, आपको niche दीये गए demo mp3 कि तरह mp3 नजर आएगा।

दोस्तों आज आपने सीखा कि कैसे अपने ब्लॉग पोस्ट पे mp3 file यानी की audio file add किया जाता है। आप same process को फॉलो करते हुए भी अपने वर्डप्रेस ब्लॉग पोस्ट में भी audio file add कर सकते हो। अगर आपको अपने ब्लॉग पोस्ट में mp3 add करते हुए कोई प्राब्लम face करनी पड़ रही है तो आप हमसे कॉमेंट के ज़रिए ज़रूर बताए ताकि हम आपकी सभी problem solve कर सके। Happy Blogging