बच्चों को बड़ा करने के 10 जबरदस्त तरीके By Smart Mom

एक बार फिर से आपका स्वागत है अच्छीबात.कॉम पर और आज का आर्टिकल है कि, “बच्चो को कैसे बड़ा करे”। अगर सही कहे तो बच्चों को बड़ा करना कोई आसान काम नहीं है। बच्चे होने के बाद आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

बच्चो के पैदा होने से और बड़े होने तक आपको उसकी देखभाल करनी होती है। शादी के शुरुवात में आपका ध्यान सिर्फ़ एक दूसरे पर होता है पर जब बच्चे हो जाते है तो आप दोनो का ध्यान सिर्फ़ बच्चों पर होता है कि कैसे बच्चों की परवरिश करे। आपको बच्चों की हर छोटी से छोटी बात पर ध्यान रखना होता है कि वो क्या कर रहा है, क्या सीख रहा है।

अगर सही कहे तो आज कल के व्यस्त जीवन में बच्चों को संभालन बहुत ही बहुत ही ज़्यादा मुस्किल है। पुराने समय में माता-पिता अपने बच्चों के साथ बहुत समय बिताते थे लेकिन आज कल के तेज़ पीढ़ी में माता-पिता अपने बच्चों के साथ थोड़ा समय ही दे पाते है।

सही बताना जो पत्नी और पति दोनो जॉब करते है वो अपने बच्चों के साथ कितना समय देते है, हमारे ख्याल से सिर्फ़ 3-4 घंटे ही। तो इन्ही बतो को ध्यान में रखते हुए हमने ये वाला विषय चुना है ताकि बच्चों की देखभाल अच्छे से हो सके।

ये भी जाने- बच्चों की परवरिश कैसे करें? 11 बेहतरीन उपाय

बच्चे को समय दो ताकि उसकी परवरिश हो सके

बच्चों को कैसे बड़ा करे? 10 जबरदस्त तरीके

1. सबसे पहले जिम्मेदारी ले

माना की आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चों को समय दे पाना बहुत मुस्किल है पर अगर आपका बच्चा है तो उसकी जिम्मेदारी तो लेनी ही होगी। उसके उठने से लेकर उसके सोने तक का ख्याल आपको रखना होगा। उसकी हर एक छोटी से छोटी बातो का आपको ध्यान रखना होगा।

माना कि आप दोनो एक साथ अपने बच्चों को समय नहीं दे सकते तो एक-एक करके आप समय दे सकते हो, ऐसे में बच्चों की परवरिश अच्छे से होगी। अगर आप कहीं घूमने का प्रोग्राम बना रहे है तो सबसे पहले अपने बच्चों की पसंद और जरूरतों का ख्याल रखे। बच्चो को आप जेसा सिख़ाओगे वेसा ही वो सीखेंगे। तो इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए आपको बच्चों को अच्छी आदते सिखाए।

इसे भी पढ़ें- बच्चों को कैसे पढ़ाएं? बच्चे को पढ़ाने के 13 तरीके

2. बच्चों को अच्छी आदते दे

अगर बच्चों को बचपन से ही अच्छी आदते आप दे तो वो बाद में जिम्मेदार और सम्मानित बनते है। आज कल के समय में बच्चों को अच्छी आदतें तो दूर की बात है बच्चों के साथ समय बिता पाना भी मुस्किल हो जाता है। पर आप जितनी देर भी बच्चों के साथ समय बिताये उन्हे अच्छी बातें सिखाए। अपने बच्चे को सोने से पहले कोई मजेदार किताब पढ़ कर सुनाये।

कोशिश करें कि एक साथ रात का खाना खाए ताकि बच्चों की पसंद-नापसंद का आपको पता चल सके। बच्चों को जल्दी सुलाए ताकि सुबह में जल्दी उठ सके।

3. घर पर बच्चों के लिए नियम बनाये

चाहे आप हो या आपके बच्चे, घर पर नियम का होना बहुत ज़रूरी है क्योंकि बिना नियम के आप ना तो खुद को संभाल पाओगे और ना ही बच्चों को।

छोटे बच्चों पर तो नियम लागू नहीं हो सकता पर जब बच्चे बड़े होने लग जाए तो हर चीज़ का समय निर्धारित कर लीजिये। बच्चों को कब सोना है, कब खेलना है, कब पढ़ना है आदि. बचपन से लगी ये आदत बच्चों को बड़े होने तक उत्तम बनाती है।

इसे भी पढ़ें- बड़े होते बच्चों को जरुर बताए ये 7 बातें और ये भी जाने कि कैसे बताए?

4. प्यार दे

इंसान हो या जानवर सब एक ही चीज़ के भूखें होते है वो है “प्यार”। बच्चों को आप जितना प्यार दोगे वो आपसे उतना ही घुल मिल जाएँगे। बच्चों को प्यार देना का भी अपना एक तरीका होता है, बच्चों को उतना ही प्यार दो जीतने में वो खुश हो जाए। कई बार तो होता ये है कि आप अपने बच्चों को इतना लाड-प्यार दे बैठते हैं कि वो आपकी बात भी नहीं सुनते।

शुरुवात में तो चलो आपको फर्क नहीं पड़ेगा पर बाद में जब बच्चे बड़े हो जाते है तो वो आपके नियंत्रण से बाहर हो जाते है। ज़रूरी ये है कि प्यार के साथ-साथ अपने बच्चों को अच्छे-बुरे के बारे में भी समझाओ।

5. बच्चों की सुनो

अच्छे माता-पिता वो होते है जो बच्चों की हर बात को सुनते है। होता ये है कि बच्चों के मन में बहुत से सवाल चल रहे होते है और वो आपसे इन सवालों के जवाब पूछते है।

आपकी जिम्मेदारी ये बनती है कि आप बच्चों की सुने और उन्हे जवाब दे। अगर आप बच्चों की नहीं सुनेंगे और उनपर हर समय चिड़ते रहेंगे तो उनके मन में ये बैठ जाएगा कि आप उनकी परवाह नहीं करते। ऐसे में बच्चे दूसरे लोगों से पूछते रहते है। आपका फर्ज बनता है कि आप उनकी सुने और उनको अच्छे से गाइड करे।

6. एक दोस्त की तरह व्यवहार करे

बच्चों को समझना आज कल के समय में बहुत मुस्किल है क्योंकि बच्चे आप से ऐसी बात नहीं कह सकते जो वो अपने दोस्तों के साथ कहते है। अगर आपको अपने बच्चों को अच्छी तरह से समझना है, उनकी समस्या को समझना है तो उनके साथ एक दोस्त की तरह व्यवहार करे।

उनसे पूछे कि क्या चल रहा है आजकल, कोई समस्या तो नहीं आदि। आपने बच्चों के साथ हसी मज़ाक करे मतलब एक दम खुल जाए उनके साथ। बच्चों को भी लगना चाहिए कि आप एक माता-पिता के साथ-साथ एक अच्छे दोस्त भी हो।

इसे भी पढ़ें- अपने बच्चे को अच्छी आदत कैसे सिखाये? 5 अच्छी आदत

7. उनका हुनर ढूंढने की कोशिश करें

जब बच्चा पैदा होता है तो हर माता-पिता को उसके पालन-पोषण की चिंता होती है। पालन-पोषण के बाद उसके बड़े होने की, फिर उसकी पढ़ाई-लिखाई की, फिर करियर की आदि.

ऐसा तो सभी माता-पिता करते है पर आपने कभी सोचा है कि अगर बच्चों के हुनर को आप छोटे होते ही ढूंड ले तो आप अपने बच्चे की जिंदगी को एक नहीं दिशा दे सकते है। बच्चों के बारे में माता-पिता के अलावा और कौन जान सकता है।

बच्चों के हुनर को बचपन से ही ढूंढे, हो सकता है कि आपको थोड़ा समय लग जाए पर ढूंढते रहिए। होता ये है कि जब बच्चे छोटे होते है तब उनपर कोई दबाव नहीं होता और वो एक आज़ाद पंछी होते है। वो अपने मन की करते है, उन्हे जो अच्छा लगता है वो करते है, ऐसे में आप उसके हुनर के बारे में जान सकते हैं कि उसे क्या अच्छा लगता है।

8. उसको स्वतंत्रता दे

स्वतंत्रता किसको पसंद नहीं है! आप हो या आपके बच्चे सब को अच्छा लगता है। आप 24 घंटे अपने बच्चों या बच्चे आपके साथ नहीं रह सकते और ना ही किसी को ये पसंद होगा। हर कोई चाहता है कि उसकी जिंदगी में स्वतंत्रता हो। ऐसे में बच्चे नये लोगों के साथ मिलते है, घूमते है, एक दूसरे से बाते साझा करते है। तो अपने बच्चों को स्वतंत्रता दे, स्वतंत्रता का ये मतलब नहीं है कि कही आपने पूरी स्वतंत्रता दे दी हो ऐसे में बच्चे बिगड़ भी सकते है।

हमारा मतलब ये है कि लिमिट की आजादी दे जिससे बच्चे अपने आपको आज़ाद महसूस कर सके।

9. उसे अच्छे बुरे के बारे में बताये

बच्चो को ये नहीं पता होता है कि अच्छा क्या है और बुरा क्या है। ये जिम्मेदारी आपकी बनती है कि बच्चों को अच्छे बुरे के बारे में सिख़ाओ। बच्चे मन के अच्छे होते हैं, जो उनके मन में आता है वो करते है उन्हे ये नहीं पता होता है कि क्या सही है और क्या गलत है।

10. अपने बच्चे पर भरोसा करे

जितना आप अपने बच्चों पर ध्यान दे रहे हो उतना ही आपको अपने बच्चों पर भरोसा भी होना चाहिए। बच्चों को भी लगना चाहिए कि हां मेरे माता-पिता को मेरे ऊपर विश्वास है।

ऐसे में बच्चे अपने आप में आत्मविश्वास का एहसास करते है। अगर बच्चे कोई गलत काम करने की कोशिश करते है तो उनके मन में डर बैठ जाता है। उन्हे लगता है कि कहीं घर वालों का मेरे ऊपर भरोसा ख़त्म ना हो जाये। ऐसी बहुत सी चीजें है जो बहुत मायने करती है।

तो दोस्तों आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा, हमे कॉमेंट बॉक्स पर कॉमेंट करें और हां इस आर्टिकल को जितना हो सके उतना शेयर जरुर करे। धन्यवाद