अच्छी नींद के लिए क्या करें? अच्छी नींद लाने के 14 उपाय

अच्छी नींद के लिए क्या करें? आज कल की व्यस्त जीवन में और दुनिया की चकाचौंध में हम लोग ये भूल जाते है कि हमारे शरीर के लिए अच्छी नींद लेना कितना जरूरी है। इसी लिए आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि हमारी शरीर के लिए अच्छी नींद कितनी जरूरी होती है उसके फायदे और नुकसान क्या होते है और नींद न आने की बीमारी क्या होती है।

नींद होती क्या है?

नींद एक एसी स्तिथि होती है जिसमे मन और शरीर आराम करते है। आंखे बंद होती है और हमारे शरीर के आस-पास के वातावरण में हो रही हरकतों पर प्रतिक्रिया नहीं करती है। नींद में हमारा शरीर निष्क्रिय स्थिति में होती है।

अच्छी नींद क्या होती है?

कभी-कभी ऐसा होता है कि आप सिर्फ 15 से 20 मिनट की नींद लेते हो तो आप उठने के बाद एक दम तरोताजा महसूस करते हो। यही होती है एक अच्छी नींद की निशानी, कि जब हम सो के उठे तो एक दम तरोताजा महसूस करे। फिर चाहे हम 15 से 20 मिनट के लिए सोये या 5 से 6 घंटे।

जब हमारे शरीर को अच्छी नींद मिलती है तो हमारा शरीर और मन आनंदित हो जाती है। अच्छी नींद के बाद हमारा शरीर और मन दोनों अच्छे तरीके से काम करने में सक्षम हो जाते हैं।

अच्छी नींद के लिए क्या करें? अच्छी नींद कैसे लाए?

हमारी जिंदगी में हम इन 6-7 घंटे को ज्यादा अहमियत नहीं देते। पर ये 6-7 घंटे की नींद हमारी पूरे जीवन पर असर डालती है, चलिए जानते हैं कि इन 6-7 घंटे अच्छी नींद लेने के लिए क्या किया जाए।

1. रात को कम खाये

रात को ज्यादा अच्छी नींद ना आने का एक कारण आपके ज्यादा रात को खाने की वजह से हो सकता है। होता ये है कि जब आप ज्यादा खाना खा लेते हो तो आपको नींद आने में समस्या हो जाती है और जिस कारण आपकी नींद भी पूरी नही हो पाती।

तो अच्छी नींद लाने के लिए आपको रात को कम आहार खाना चाहिए। कम खाने की वजह से आपको जल्दी नींद आएगी और आप सुबह जल्दी उठ पाओगे। रात को कम खाने की वजह से आप सुबह का नाश्ता भी कर पाओगे। आपकी एक आदत आपकी काई आदतों को बदल सकती है।

2. अपने सोने और उठने का समय Fix रखे

कोशिश करे कि आपके सोने और उठने का समय fix रहे, इससे आपके शरीर खुद एक घड़ी बना लेती है, जिससे आपकी नींद उस fix समय पर खुल जाती है और लग भी जाती है।

3. दिन में सोना बंद करे

रात में नींद न आने का एक कारण है दिन में सोना, तो अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो आप दिन में सोना बंद करे।

4. रात को जल्दी सोये

एक सुकून वाली नींद के लिए आपको अपना रात का और सुबह का समय निर्धारित करना जरूरी होता है। आपके शरीर को भी पता होना चाहिए कि किस समय पर सोना है और किस समय में उठना है। तभी आपकी शरीर उसी समय थकेगी।

अगर आपके सोने का कोई समय ही निर्धारित नही है तो आपका शरीर उलझ जाएगी। अगर आप सोने का सही समय पता लगाना चाहते है तो सोने का बेहतर समय रात को 10 बजे से सुबह के 4 बजे तक का होता है।

डॉक्टर का मानना है कि इस समय पर इंसान अपनी नींद पूरी कर लेता है। तो हमारे हिसाब से ये समय बहुत बेहतर है आप सुबह 4 बजे के बाद अपनाने काम कर सकते हो या व्यायाम कर सकते हो।

5. सोते समय Electronics का इस्तेमाल ना करे

जब आप सोते हो तब आपके शरीर के hormones का स्तर बढ़ जाता है जो अंधेरे होने पर आपको नींद आने में सहायता करता है। नींद के समय पर अगर आप computer, laptop, mobile या tablet इस्तेमाल करते है तो आपके hormones बिखर जाते है जिस कारण आपको नींद आने में समस्या होती है।

तो ध्यान रखे कि जब आप सोने के लिए तैयार हो तब कोई भी electronics gadget इस्तेमाल ना करे। शोध से पता चला है कि जो लोग 7 से 8 घंटे रोजाना electronics gadget का इस्तेमाल करते है वो उन लोगो से कम अच्छी नींद लेते है जो electronics का इस्तेमाल कम करते है।

6. सोने से पहले नहा ले

जब आपके शरीर का तापमान कम या ज्यादा होता है तब आपके नींद आने के ज्यादा उम्मीद बन जाती है। तो ऐसे में आप सोने से पहले नहा सकते है, जिससे आपको नींद जल्दी आएगी और वो भी एक दम गहरी। वैसे इस बात को बहुत कम लोग मानते है पर आप एक बारी कोशिश कर सकते है। अगर आपको असर दिखा तो ठीक वरना सोच लेना कि ये बस अफवा है।

7. सोते समय गाने सुन ले

वैसे आपको सुनने में थोड़ा अजीब सा लगेगा पर ये सच है कि सोने से पहले अगर आप गाने सुनते हो तब आपको नींद जल्दी आती है। हमे नींद लेने के लिए शांत माहौल की जरूरत होती है जहां पर ज्यादा शोर गुल ना हो। ऐसे में अगर आपके वहां पर ज्यादा शोर गुल होता है तो आप इस शोर गुल को दबाने के लिए गाने सुन सकते हो। ऐसे में बाहर की आवाजें कम हो जाएँगे और संगीत की तरंगें आपको सोने में मदद करेंगे।

8. अंधेरे में सोये

जिस तरह electronics हमारे सोने में बाधक बनती है उसी तरह रोशनी भी बाधक बनती है। अगर आपके सोते समय लाइट खुली रहती है तब आपका शरीर भ्रमित हो जाती है कि सोना है की उठना। जिस कारण आपको नींद आने में समस्या होती है। तो अगर आप एक अच्छी नींद और वो भी जल्दी चाहते है तो आपको सोते समय लाइट को बंद करना होगा। तभी आप एक अच्छी नींद ले सकते है।

9. किताबें पढ़ कर सोये

रिसर्च से पता चला है कि रात को सोने से पहले किताबें पढ़ना चाहिए क्योंकि किताबें पढ़ने से आपका दिमाग हल्का और तनाव कम होता है। किताबें पढ़ने का एक फायदा ये है की किताबें पढ़ते पढ़ते जल्दी नींद आ जाती है। ध्यान रखे कि रात को कोई डरावनी किताब ना पढ़े, एसी किताबें आपको नींद नही आने देते और आपको पूरी रात जागना पड़ सकता है।

10. व्यायाम करे

हमारी शरीर को सिर्फ और सिर्फ आराम की जरूरत ही नहीं होती है, उसको थोड़ा थकान वाला काम भी करना होता है ताकि वो थके और फिर उसको आराम की जरूरत पड़े। इसी लिए आप दिन में सुबह या शाम को जैसा आपको ठीक लगे आप व्यायाम करे ताकि उस व्यायाम की थकान की वजह से आपको अच्छी नींद आए।

11. आपका बिस्तर और तकिया आरामदायक होना चाहिए

ज्यादा तक जो sleeping matrix बनाए जाते है उनकी उम्र 9 से 10 साल होती है पर हम लोग उसको अपनी पूरी जिंदगी तक चलाने का सोचते है, तो आप ऐसा न करे। एक आरामदायक matrix और तकिया का इस्तेमाल करे ताकि आपको अच्छी नींद आए। आपका कमरा भी इस तरह से सजाए ताकि आपको नींद जल्दी आए।

12. शराब और सिगरेट से बचे

ये तो एक छोटे क्लास के बच्चे को भी पता होगा कि शराब और सिगरेट स्वास्थ्य के लिए बुरे होते है। तो फिर ऐसा तो हो नहीं सकता कि ये हमारी नींद पर बुरा असर नहीं करते होंगे। शराब और सिगरेट से हमारी नींद पर भी असर पड़ता है तो सोने से पहले इनका सेवन न करें।

13. जीवन को व्यस्त रखे

आप अपने डेली लाइफ में जितना व्यस्त रहोगे उतना आपका शरीर थकेगी और उतनी ही अच्छी नींद आपको रात में आएगी। होता ये है कि जब आप दिन भर के थके होते हो तब आप जैसे ही बिस्तर में लेट जाते हो वैसे ही आपको नींद आ जाती है और वो नींद आपकी सुकून वाली होती है।

14. डॉक्टर से संपर्क करे

ये सभी तरीके आजमाने के बाद भी आपको नींद नही आती और आपके मन में ये बात बैठ जाती है कि यार ये सब तरीके सही नही है। तो हम आपको यही राय देंगे कि आप डॉक्टर की सहायता ले सकते है। अगर आपको नींद आने में समस्या होती है तो आपको नींद की बीमारी भी हो सकती है। डॉक्टर के पास जाइए और उन्हे अपनी समस्या बताइए।

ये भी जाने-

अगर आपको seo friendly article लिखवाना हो, वेबसाइट बनवाना हो, अपने ब्लॉग का setup करवाना हो तो हमसे whatsapp के जरिये संपर्क करें. हमारा whatsapp नंबर है-
9583450866

6 thoughts on “अच्छी नींद के लिए क्या करें? अच्छी नींद लाने के 14 उपाय”

  1. bahut hee badhia jankaari hai ,
    mujhe need nahee aatee hai maine doctor se bhee baat ki, lekin kooi faayda nahee ho raha kya karu

    1. Sarthak ji aap to khud lekhak hain, humain aapse prerna leni hogi… Keep it up for your blog lyfcure.com

      1. सार्थक उपाध्याय

        ji, dhanyvaad,

        hamne socha ki shayad aap bhool gaye hame, so hamne try kiya

  2. अच्छी नींद होने के कारण मेरा काम भी अच्छे से होता है | बढ़िया जानकारी

Comments are closed.