Adsense से संबंधित 5 मुख्य सवाल

अगर आप Adsense publisher है तो आपके मन में भी ये सवाल जरूर आते होंगे कि-

  • क्या दो Adsense account में एक ही bank account add कर सकते है?
  • क्या एक ही address पे दो Adsense account हो सकता है?
  • क्या एक ही वेबसाइट में दो Adsense के Ad लगा सकते है?
  • क्या किसी दूसरे के वेबसाइट में अपना Adsense Ad लगा सकते है?
  • क्या Adsense account name और bank account holder name same होना जरूरी है?

इन सभी सवालों के जवाब आज हम आपको अपने आर्टिकल Adsense से संबंधित 5 मुख्य सवाल में देने जा रहे है। ये कुछ simple questions है जो हर एक Adsense publisher Google में सर्च करता है, और हाँ इसका जवाब जानना भी बहुत जरूरी है क्योंकि एक छोटी सी गलती आपके Adsense account को suspend कर सकती है।

जब किसी का Adsense account approve हो जाता है तो उसको जितनी खुशी होती है उससे कहीं ज्यादा दुख होता है जब उसका Adsense account suspend हो जाता है। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें ताकि आपसे वो सारी गलती न हो जिसकी वजह से आपको भविष्य में कोई समस्या हो।

Adsense से संबंधित 5 मुख्य सवाल

1. क्या दो Adsense account में एक ही bank account add कर सकते है?

मान लीजिए कि आपने दो Adsense account बनाया है एक अपने नाम पर और दूसरा आपके भाई के नाम पर, आप अपने Adsense account में अपना bank account लिंक कर चुके है और आप अपने भाई के Adsense account में भी अपना bank account लिंक करना चाहते है तो ऐसा करने पर आपके और आपके भाई के Adsense account को खतरा है।

दो Adsense account में अगर एक ही bank account linked है तो Google Adsense ये समझेगा कि आप दो Adsense account के owner हो और ये Adsense के terms और condition के खिलाफ है, जिसकी वजह से आपका Adsense बंद हो सकता है। इसलिए कभी भी दो Adsense account में एक ही bank account को लिंक न करे।

सुझाव: अगर आप ऐसा करना चाहते है तो आपका Adsense account suspend हो जाएगा, पर अगर आप अपने दूसरे bank account (जो की Adsense से लिंक नहीं है) को आपके भाई के Adsense account से लिंक करोगे तो कोई समस्या नहीं होगी।

2. क्या एक ही address पे दो Adsense account हो सकता है?

नहीं आप ऐसा भी नहीं कर सकते, क्योंकि इससे भी Google को लगेगा कि आप अपने दो Adsense account बनाया है। अगर आपका address verify हो चुका है और आपका भाई भी Adsense से जुड़ना चाहता है तो आपके भाई को कोई और address verify करना होगा। क्योंकि Google की नजरों में एक ही family में दो Adsense account valid नहीं माना जाता।

सुझाव: एक family में एक ही Adsense account valid माना जाता है इसलिए अगर आपका भाई, पत्नी, बहन या कोई रिश्तेदार Adsense से जुड़े हुए है तो address verification के लिए कभी भी अपना खुद का address न दे।

3. क्या एक ही वेबसाइट में 2 Adsense के Ad लगा सकते है?

नहीं आप ऐसा नहीं कर सकते हो। अगर दो Adsense Ad का कोड एक ही वेबसाइट में लगाया जाए तो आपके Adsense account में warning notification show होने लगेगी, जिसकी वजह से आपका adsense earning पे बहुत बुरा असर पड़ेगा।

एक साल पहले आप ऐसा कर सकते थे, पर अब ऐसा नहीं है। आपने अपने Adsense account जितने भी Adsense ad unit बनाये हो उन्हें अपने उन्हें website पर इस्तेमाल कर सकते हो जिसे Adsense से approval मिली है।

4. क्या किसी दूसरे के वेबसाइट में अपना Adsense Ad लगा सकते है?

नहीं आप ऐसा नहीं कर सकते, अगर आप ऐसा करते हो तो Adsense को इसके बारे में पता चल जायेगा और आपने Adsense dashboard एक warning message show होगी।

5. क्या Adsense account name और bank account holder name same होना जरूरी है?

अगर आपका address verify हो गया है तो आपको अपना bank account Adsense से लिंक करना होता है। Adsense में जो भी आपकी earning होती है उसे आप  किसी के भी bank account से लिंक कर सकते है, पर वो bank account पहले से Adsense से लिंक नहीं होना चाहिए।

उदाहरण के लिए: अगर मेरे भाई का जो bank account है वो Adsense से लिंक नहीं है तो मैं उसे अपने Adsense account से लिंक कर सकते हूं।

सुझाव: ऐसा बहुत ही rare होते है कि कोई अपने Adsense account में किसी दूसरे का bank लिंक करता है। आप ऐसा कर सकते हो पर हम आपको यही suggest करेंगे कि आप अपना खुद का bank account open करके उसे अपने Adsense account से लिंक करो

नोट: अगर आपके घर में 2 लोग Adsense नेटवर्क से जुड़े हुए है तो हमेशा कोशिश करें कि दोनो का इंटरनेट connection अलग अलग हो। अगर आप अपने घर में एक ही इंटरनेट नेटवर्क से 2 Adsense account operate करते हो तो Google को लगेगा कि आप एक ही IP से 2 Adsense account चला रहे हो। जिसकी वजह से भी आपका Adsense account बंद हो सकता है।

इन सभी बातों को कभी मत भूलना क्योंकि एक छोटी सी गलती आपके Adsense account को हमेशा के लिए suspend कर सकती है। अगर आपके मन के कुछ सवाल है जो इस आर्टिकल के जरिए clear नहीं हो पाई तो आप हमें comment के जरिए जरूर पूछे, ताकि हम आपके हर सवालों का जवाब दे सके। HAPPY BLOGGING

Scroll to Top