बीरबल की परख – अकबर बीरबल की कहानी

एक दिन एक व्यक्ति किसी की सिफारिश चिट्ठी लेकर दरबार में नौकरी माँगने आया। बादशाह ने उसे चुंगी अधिकारी बना दिया। उस आदमी के जाने के बाद बीरबल बोले – यह आदमी चालाक जान पड़ता है। बेईमानी किए बिना नहीं रहेगा।

अकबर को बीरबल की बात पर विश्वास नहीं हुआ। वे कहने लगे कि – ‘तुम्हें व्यर्थ लोगों पर शक करने की आदत हो गई है’। बीरबल ने अकबर से कुछ नहीं कहा।

थोड़े ही समय के बाद अकबर बादशाह के पास उस आदमी की शिकायत आने लगी कि वह रिश्वत लेता है। अकबर बादशाह ने नौकरी से निकालने की बजाय उसका तबादला एक मुंशी के रूप में घुड़साल में कर दिया। जहाँ किसी प्रकार की बेईमानी का मौका न था, परन्तु मुंशी ने वहां भी रिश्वत लेना आरम्भ कर दिया।

अकबर बीरबल की कहानी

उसने साथियों से कहा कि तुम घोड़ों को दाना कम खिलाते हो, मैं बादशाह से तुम्हारी शिकायत करूँगा। इस प्रकार मुंशी प्रत्येक घोड़े के हिसाब से एक रूपए रिश्वत लेने लगा। अकबर बादशाह को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे यमुना की निगरानी का काम दे दिया। वहां कोई रिश्वत व बेईमानी का मौका ही नहीं था।

लेकिन मुंशी ने वहां भी अपनी अक्ल के घोड़े दौड़ा दिए। उसने वहां नावों को रोकना आरम्भ कर दिया कि नाव रोको, हम लहरें गिन रहे हैं। उसकी वजह से नावों को वहां दो-तीन दिन रुकना पड़ता था। नाव वाले बेचारे तंग आ गए तो उन्होंने जल्दी जाने के लिए मुंशी को दस रूपए देना आरम्भ कर दिया।

अबकी बार शिकायत आने पर तंग आकर अकबर बादशाह ने मुंशी को नौकरी से निकाल दिया और बीरबल की पारखी निगाहों की तारीफ की।

ये कहानी भी पढ़े-

Viral

नाराज 😠 Girlfriend को कैसे मनाये? । 💃 Actor कैसे बने?जब पति अहमियत न दे तो पत्नी 🤵‍♀️ क्या करे? । 😕 कैसे पता करें कि लड़की प्यार करती है या नहीं?कैसे ब्रा 👙 की साइज नापे?लव लेटर कैसे लिखे?लड़की को देने के लिए Sad Love Letter 💌 । ब्रेकअप के बाद क्या करती है लड़कियां?Pregnant 🤰 होने के लिए क्या करे?कैसे जाने लड़की के दिल की बात?लड़कियां धोखा 😭 क्यों देती है?लड़की नजरअंदाज करे तो क्या करें?क्या एक बार सेक्स 🫦 करने से लड़की गर्भवती हो जाती है?तम्बाकू 🍷 खाना कैसे छोड़े?पुरानी गर्लफ्रेंड को फिर से कैसे हासिल करे?लड़की 👱‍♀️ बार-बार क्यों देखती है? इसका क्या मतलब है?Kiss 💋 कैसे करें?अपनी प्रतिभा को कैसे पहचाने?

अगर आपको हमसे बात करनी है तो सबसे पहले हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें, आर्टिकल के अंत में आपको share करने का बटन मिलेगा. आपको अपने 3 दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को share करना है. Share करने के बाद आपको हमारा contact नंबर दिया जायेगा.

Scroll to Top