Tension और Stress कि वजह क्या है? कैसे इसे Handle करे?

Tension kyu hoti hai? Chinta kyu hoti hai? Stress, tension, depression, frustration आजकल के नोजवानो के जीवन का हिस्सा बन गया है। कोई अपनी पत्नी से परेशान है, तो कोई boss से। कोई अपना घर नहीं बना पा रहा है, तो किसी को इस बात की चिंता है कि उम्र निकली जा रही है और शादी नहीं हो रही। पैसा, job, promotion संबंधित tension तो सभी को है। क्या आप भी tension में जी रहे है?

आख़िर इस tension, stress की वजह क्या है?

आज की नई पीढ़ी को अपनी जिंदगी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें है। किसी भी बात की आशा करना और उसे प्राप्त करने के लिए कोशिश करना अच्छी बात है। लेकिन जब वो आशा पूरी नहीं होती तो निराशा बन जाती है और समय गुजरने पर चिंता का रूप ले लेती है। हम दुखी रहने लगते है और अपने आपको दुर्भाग्यसाली समझने लगते है।

दुर्भाग्य और सौभाग्य यह दोनो मन की स्तिथि है। अगर आप ध्यान से सोचे तो आपको पता होगा कि अपने जीवन की किसी ज़रुरी घटना से पहले आपका मन कई दीनो तक बैचैन रहा।

परीक्षा के परिणाम से पहले, interview से पहले, किसी position को पाने से पहले, business शुरू करने से पहले, यही डर हर समय घेरे रहती है कि कही आप असफल तो नहीं हो जाएँगे। किसी अनहोनी की चिंता हमेशा सताती रहती है।

हमारी अधिकतर चिंताएँ हमारी किसी न किसी कल्पना के कारण होती है। हम अपना जीवन बहुत सी ऐसी आशंकाओं में बिताते है, जो असल में कभी नहीं होता।

एक इंसान सदा संकट और कष्ट की आशंका से ग्रसित रहता है। वो हमेशा यही सोचता है कि वो दुर्भाग्यसाली है और उसकी इस सोच का परिणाम यह होता है कि उसके कार्य बिगड़ जाते है, चाहे वो कितना भी कड़ी मेहनत क्यों न कर ले।

वो सोचता रहता है कि आख़िर उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। ऐसी स्तिथि में हमें सदा हमारी मनोदशा के अनुकूल ही परिणाम मिलता है।

मनुष्य जैसा सोचता है वैसा ही पता है। इसका कारण है कि हम जो श्रृष्टि से माँगते है हमें वही मिलता है। हमारे विचार की जो तरंगे श्रीष्टि में जाती है, वही हमारे पास वापस आती है।

हम उन्ही बातों और वस्तुओं को अपनी और आकर्षित करते है जो हमारे मन में होता है, जिसके बारे में हम ज़्यादा सोचते है। Negative thinking रख कर हम positive achievement नहीं पा सकते।

जीवन में आनंद और सौभाग्य कैसे पाए?

हम सभी के पास अनंत शक्तियां है, पर हम अपनी उर्जा का इस्तेमाल करते है तनाव में, फ़िक्र में। एक महापुरूस से एक बार किसी ने पूछा आप अपने मानसिक आनंद को किस प्रकार स्थिर रखते है, तो उन्होने कहा की मैं कभी भी अपने मन को दुर्भाग्य की आशंका से ग्रस्त नहीं होने देता।

ज़रूरत है विचार बदलने की क्योंकि हमारे विचार मार्ग-दर्शक का कार्य करते है।

Positive thinking सोभाग्य बनाती है और negative thinking दुर्भाग्य।

हमें अपना जीवन कैसा चाहिए?

सोभाग्यसली तो अपनी अनंत शक्तियों का उपयोग कीजिए, जीवन में प्रेरणा और आनंद की अनुभूति कीजिए और श्रीष्टि से अपनी और आकर्षित कीजिए खुशी, तरक्की और सफलता।

सुबह उठकर सबसे पहले सोचिए आज आप अपना दिन कैसा चाहेंगे?

सफल! तो सोचिए,आज मेरा इंटरव्यू बहुत अच्छा होगा, boss मेरी तारीफ करेगा, मैं परीक्षा में सफल रहूँगा। आज मेरा प्रदर्शन सबसे अच्छा होगा। विश्वास कीजिए आपकी positive thinking आपका दिन उपलब्धियों से भर देगी और आपके जीवन में सौभाग्य की किरणें फुट पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें- अपने हुनर और काबिलियत को कैसे पहचाने? 5 तरीके

Free Mind कैसे रहे? तनाव कम करने के 7 जबरदस्त तरीके

Free Mind का मतलब होता है एक एसी life जीना जहा पर न stress हो और न ही tension। पर क्या आपको लगता है कि, आज के time में एसी life जीना आसान है।

आज के fast lifestyle में हर किसी को stress और depression या tension से गुजरना पड़ता है। ऐसे में free mind रहना हर किसी के लिए बहुत मुस्किल हो जाता है।

आप में से तो कई लोग ऐसे होंगे जो हर छोटी छोटी tension को सोच सोच कर उसे बड़ा बना देते होंगे।

ऐसे में tension और stress आपको अपनी और खिचती है। अगर आपने life में free mind रहना है तो आपको हमारे बताये गए कुछ तरीको को अपनी life में अपनाना होगा।

इस article में हम आपको बहुत कुछ बताएँगे जो आपको stress और tension से दुर रखेंगे। तो दोस्तों निचे पढ़े और जाने जिंदगी को आसानी से जीने का तरीका।

Free Mind रहने के लिए Lifestyle में Changes करे

दोस्तों ऐसा कोई मंत्र या tablets नहीं होता है जिससे आप free mind रह सको। Free mind रहने के लिए आपको अपने में ही कुछ changes करने होंगे। आपको सबसे पहले अपने lifestyle में changes करने होंगे।

एक बात तो आपको माननी होगी कि, अगर आप बहुत ज्यादा stress और tension feel करते है तो आपकी lifestyle अच्छी नहीं है। निचे हमारे बताये गए तरीको को follow करे और free mind रखना सीखे।

1. Morning जल्दी उठे

ज्यादातार tension और stress हम तब लेते है जब हमसे कोई काम पुरा न हुआ हो। काम का पुरा न होने का मतलब है कि, time कि कमी या time का न मिलना। अगर आपको भी एसा लगता है तो आपको morning में जल्दी उठने कि आदत डालनी चाहिए।

अभी आपके मन में ये चल रहा होगा कि, “यार सुबह से शाम तक काम फिर morning जल्दी उठाना ये तो बहुत मुस्किल है”। दोस्तों मुस्किल तो है but नामुमकिन नहीं है।

Morning जल्दी उठने के लिए आपको night में जल्दी सोना होगा। अगर हम doctors कि माने तो, आप रात 10 बजे सोते हो और morning में 4 बजे उठते हो तो आप आपकी नींद पुरी हो जाती है।

सुबह में उठने के बहुत फायदे है जेसे कि – आप exercise कर सकते हो, अपना pending काम कर सकते हो, पुरे दिन कि planning कर सकते हो, अपने family member को time दे सकते हो और सबसे जरुरी बात ये कि आप time से office पहुच सकते हो।

ये भी जाने- सुबह जल्दी उठने कि आदत कैसे डाले?

2. अच्छा खाए

खाना हमारी जरुरत है और खाना हमे न मिले तो हम पागल हो जाते है। वेसे भी हम इस दुनिया में खाने के लिए ही जी रहे है। हम अपनी life में इतनी भाग दौड़ क्यु कर रहे है बस 2 time के खाने के लिए।

अब आप समझ गए होंगे कि खाना हमारे लिए कितना जरुरी है ऐसे ही अच्छा खाना हमारे लिए और जरुरी है। आप केसा खाना खाते है वो बहुत matter करता है।

जब आप कुछ भी खाते हो तो इसका असर आपके body और mind पर पड़ता है। एक तरह से आप समझ लो कि खाने से आपके विचार और सोच पर फर्क पड़ता है।

तो ऐसे में आपको अच्छा खाना खाना चाहिए। आपको हर रोज अपने खाने में vitamin, minerals, calcium और protein लेना चाहिए। और ये सब आपको green vegetables, fruits में मिल सकता है।

3. Exercise करे

माना जाता है कि, exercise करने से आप negative thoughts को छोड़ देते हो। Exercise करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि, exercise आपको mind control करना सिखाता है।

एक research से तो यहाँ तक पता चला है कि, exercise आपको positivity और आपका mood fresh रखता है। तो अब आप समझ गए होंगे कि exercise क्यु important है। अ

गर आप exercise से best result चाहते हो तो आपको morning के time exercise करना चाहिए। Exercise में आप – walking, jogging, running, aerobics या simple exercise कर सकते हो।

4. कोई एक Game खेले

हम तो आपको ये कहेंगे कि दिन के बीच बीच में एक एसी game खेले जो आपको बहुत पसंद हो। कोई भी game खेलने से आपकी physical exercise होती है जिससे आप पुरे दिन कि tension और stress को भुल कर अच्छा feel करते हो।

5. Meditation या Yoga करे

Free mind रहने के लिए आपको अपने mind को control में रखना सीखना होगा क्युकी एक इंसान के दिमाग में एक दिन में कई हजार thoughts आते है जिनपर control पाना बहुत मुस्किल होता है।

तो आपको free mind रहने के लिए meditation या yoga करना होगा।

माना जाता है कि meditation और yoga करने से आप अपने mind पर control करना सीखते हो और काफी energy power collect करते हो। एक बात आपको माननी होगी कि meditation और yoga करना आसान नहीं है।

आपको किसी training center में जाकर ये सीखना होगा या आप Youtube से भी सीख सकते है।

6. Face पर Smile रखे

Face सब कुछ express कर देता है कि, आप दुखी हो कि खुश।

मान लो कि आप दुखी हो और आपका face का expression भी वेसा ही है तो ऐसे में, कई लोग आपसे बात नहीं करेंगे क्युकी वो आपसे बात करके खुद दुखी नहीं होना चाहते।

जो लोग आपसे बात करेंगे वो भी आपसे अपनी दुखभरी कहानी सुनायेंगे, तो ऐसे में आप और दुखी हो जाएँगी।

तो इससे अच्छा है कि आपको अपने face पर smile रखना चाहिए, ताकि जो भी आपसे बात करे वो खुश होकर, हसी मजाक में बात करे।

इससे होगा क्या कि आप अपने tension और stress को कुछ देर के लिए भुल जाओगे और आपको relex feel होगा।

7. दूसरो की बुराई न करे

जो लोग यहाँ कि बाते वहा और वहा कि बाते यहाँ लगाते है मतलब पीठ पीछे बुराई करते है तो, देखा गया है कि ऐसे लोग अक्सर stress और tension में रहते है। ऐसे लोग अपनी life कम और दूसरो कि life में ज्यादा interest लेते है।

ऐसे लोगो के साथ हमेशा कोई अच्छे से नहीं रहते है जिससे negativity आती है। तो अच्छा इसी में है कि, लोगो कि बुराई छोड़ कर अपनी बुराई पर ध्यान दे।

8. Books पढ़े

अगर आप stress और tension बहुत ज्यादा feel करते हो तो आपको ऐसे में inspirational या self-development कि books पढनी चाहिए। हम आपको ऐसा इसलिए कह रहे है क्युकी इससे आप बहुत motivate feel करोगे।

इन books में लोगो ने अपनी life के बारे में बताया होता है जिससे हमे सिखने को बहुत कुछ मिलता है। हमे पता लगता है कि life कैसे जीना चाहिए और life में problems को कैसे handle करना चाहिए।

Stress कम करना है तो अपनाये ये 7 उपाय

पिछले कुछ सालो में stress यानी तनाव की समस्या सामने आई है। दिन-बा-दिन तनाव का स्तर बढ़ता ही जा रहा है।

तनाव को कम करने के लिए इसे रोकना जरूरी है ताकि हम अपने कामों में ठीक से ध्यान दे सके। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे आप अपने तनाव पर काबू पाए।

1. योजना के साथ काम करे

Stress का सबसे बड़ा कारण सही तरह से काम नहीं करना होता है। इस बात का ख्याल रखे कि आप अपनी उर्जा कैसे खर्च कर रहे है।

समय का सही तरीके से इस्तेमाल कर काम को अच्छे तरीके से किया जा सकता है और इससे आप stress को भी कम कर सकते है। काम का दबाव कम होने से stress कम करने में आसानी होगी।

ये भी जाने- बुरे ख्यालों को कैसे दूर भगाएं?

2. आसपास पर भी ध्यान रखे

अपने आसपास के माहौल को अपने काबू में रखने की कोशिश करे। किसी भी माहौल को खुद पर हावी न होने दे। चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहे।

इस बात का पता लगाए कि आपके आसपास ऐसा क्या है जो आपको तनावग्रस्त बना रहा है। उससे निपटने के लिए योजना बनाए। इससे या तो आपको तनाव को कम करने में सहायता मिलेगी और या आप खुद के बारे में बेहतर महसूस करेंगे।

3. खुद से प्यार करे

अपने आप को प्यार करना सीखे। अपनी कमियों को सुधारने की कोशिश करे, न की उन्हे दिल से लगाकर बैठ जाए। याद रखे, आप अपनी तरह के एकमात्र इंसान है। आप में तमाम ख़ूबियाँ है।

अपनी उन खूबियों को पहचाने और हर काम में अपना 100% देने का प्रयास करे। अगर जैसे चाहते है वैसा नहीं हो रहा तो भी किसी बात को दिल से न लगाए।

इसे भी पढ़ें- Life में Success कैसे हो? Life में Successful होने के 10 तरीके

4. काम से ब्रेक ले

रोजाना एक जैसा काम करते रहने से बोरिंग होने लगता है। और यही बोरिंग एक दिन तनाव का रूप भी ले लेती है। जरूरी है कि आप अपने जिंदगी को एक ही रास्ते पर न चलाए। काम के बीच से खुद को छुट्टी भी दे।

अगर आप कोई अच्छा काम करते है, तो आपको चाहिए की खुद को गिफ्ट दे। कही घूमने जाए, शॉपिंग करे और दोस्तों के साथ समय बिताए। ऐसा करने से आपको मानसिक राहत और शांति मिलेगी, जो भविष्य में आपके लिए फयदेमंद होगी।

5. शांत रहे

जब कभी भी तनाव का एहसास हो, तो गहरी सास ले और दिमाग में सकारात्मक विचार लाए। ऐसा करके आप तनाव को थोड़ा कम कर सकते है।

इसके साथ ही योग का सहारा भी ले सकते है। प्रगतिशील संबंध, व्यायाम, गाना सुनना और दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करना भी तनाव को दूर करने में सहायता कर सकता है।

6. आराम करे

पूरी नींद ले, तनाव कम करने के लिए ये बहुत ज़रूरी है। रात को 7 से 8 घंटे की नींद आपको सुबह ताज़ा उठती है और आप दिन भर खुद को बेहतर महसूस करते है।

आपके दिमाग की भी एक क्षमता है, उन्हे पहचाने और उस पर ज़्यादा दबाव न डाले। दिमाग को आराम की ज़रूरत होती है और ये आराम मिलना चाहिए।

आराम के दौरान ही वो जानकारी और सूचनाओं को इकट्ठा और फिल्टर करता है। हर घंटे में 10 मिनट के ब्रेक को नियम बना ले। इस दौरान अपनी आँखों और मन को शांत रखे।

7. खुद के बारे में जागरूक रहे

तनाव के लक्षण जैसे नींद न आना, सिरदर्द, पेट खराब रहना, एकाग्रता में कमी, सर्दी और बहुत ज़्यादा थकान आदि को पहचाने। ये लक्षण नजर आते ही फ़ौरन तनाव को दूर करने के प्रयास शुरू कर दे।

याद रखे अगर इस समस्या पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये आगे चलकर और गंभीर बीमारोयो जैसे ulcer, high bp और हृदय रोग तक का कारण बन सकता है।

8. उचित पोषण

संतुलित आहार ले। High calorie युक्त भोजन से दूर रहे। ऐसा आहार जिसमे fat और शुगर की मात्रा काफी अधिक हो, वो आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

तनाव हो दूर करने के लिए दवा और शराब का सेवन न करे। कैफीन युक्त पदार्थ जैसे चाय और कॉफी आपकी नींद और थकान तो दूर करती है लेकिन साथ ही ये कुछ लोगो की एकाग्रता में कमी का कारण भी बनती है।

याद रखे 20 मिनट की सैर किसी भी अन्य दवा के मुकाबले अधिक शांतिदायक साबित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *