ब्लॉग क्यों बनाते हैं लोग? ब्लॉग बनाने की वजह क्या है?

ब्लॉग क्यों बनाते है लोग? ब्लॉग बनाने की वजह क्या है? ये सवाल बहुत ही दिलचस्प है क्योंकि आज अगर आपको इंटरनेट से पैसा कामना है तो आपको अपना ब्लॉग बनाना ही पड़ेगा। आज हर कोई ब्लॉग बना रहा है और इसकी मुख्य वजह ये है कि वो अपने ब्लॉग के जरिये पैसे कमा सके। पर जितना ये आसान लगता है उतना है नहीं। आज हम अपने इस आर्टिकल के जरिये आपको बातएँगे कि ब्लॉग क्यों बनाते है लोग, लेकिन ये सवाल का जवाब जानने से पहले आपको ये जानना बेहद जरूरी है कि आख़िर ये ब्लॉग होता क्या है?

ब्लॉग होता क्या है?

आपने कभी अपनी personal diary maintain की है, जैसे daily life के बारे में अपनी diary में लिखना। एक ब्लॉग online diary की तरह ही होती है बस फ़र्क इतना होता है कि इस diary को कोई भी online पढ़ सकता है। ब्लॉग बनाने के बाद आपको इसमे articles लिखने होते है। जैसा की आप देख सकते हो हमारे ब्लॉग का नाम है acchibaat, जिसमे बहुत से आर्टिकल है जिसे हमने सभी के साथ share करने के लिए ब्लॉग बनाया है।

Acchibaat ब्लॉग को एक diary भी कह सकते है जिसमे हम रोजाना कुछ नया लिखते रहते है। आप भी अपना खुद का ब्लॉग बना कर रोजाना आर्टिकल लिख सकते हो और अगर आपके आर्टिकल को लोग पसंद करेंगे तो आपके ब्लॉग के नाम के साथ-साथ आप भी लोकप्रिय हो जाओगे।

बस आपको अपने ब्लॉग में उन्ही विषय पर लिखना होता है जिसे आप सबसे बेहतर जानते हो। अगर आप अपना ब्लॉग बनाते हो तो आपको अपने विचार और ज्ञान share करने का एक platform मिलता है। अब आपको ये तो clear हो गया कि ब्लॉग होता क्या है। अब आते है अपने मुख्य विषय पर कि ब्लॉग लोग क्यों बनाते है?

ब्लॉग क्यों बनाते है लोग? ब्लॉग बनाने की वजह क्या है?

ब्लॉग बनाने के बहुत से कारण हैं जिसे आप नीचे clearly समझ सकते हो।

1. कमाई – Earning

आज जीतने भी लोग अपना ब्लॉग बनाते है उनका मुख्य मकसद होता है अपने ब्लॉग के जरिये earning करना  और इसी वजह से ज्यादातर लोग ब्लॉग बनाते हैं। पर ब्लॉग के जरिये earning करना उतना आसान काम नहीं है, आप ब्लॉग बनाते ही earning नहीं कर सकते।

आपको अपने ब्लॉग पे ऐसे content लिखने होते है जो सबसे अलग और दिलचस्प हो। ऐसे बहुत से लोग है जो earning के चक्कर में अपना ब्लॉग तो बना लेते है पर उन्हे ये पता नहीं होता कि अपने ब्लॉग पर क्या लिखे।

अगर आपको ये पता नहीं कि आप अपने ब्लॉग पर क्या लिखोगे तो आपको सबसे पहले अपने हुनर को पहचानना होगा। अगर आप cooking में आचे हो तो आप अपने cooking का ब्लॉग बना सकते हो, जहां आप रोजाना एक नयी-नयी रेसिपी लिख सकते हो। अगर आपको gadgets, mobile और computer का शौक है तो आप अपने ब्लॉग में इसके बारे में बता सकते हो।

Overall देखा जाए तो जीतने भी लोग ब्लॉग बनाते है वो पैसा कमाने के लिए ही ब्लॉग बनाते है, और उनमे से ज्यादातर लोग इसमे fail हो जाते है, क्योंकि अगर आप सिर्फ़ पैसे के लिए ब्लॉग बनाओगे तो आप कभी भी अपने ब्लॉग के प्रति focus नहीं रहोगे।

2. जूनून – Passion

बहुत से ऐसे लोग है जिन्हे लोगो से communicate करने का शौक होता है, ऐसे लोग अपने ज्ञान और विचार को share करने के लिए ब्लॉग बनाते है, और ऐसा करने के लिए ब्लॉग से बेहतर कोई और platform नहीं है। ब्लॉग में आर्टिकल लिखने का एक passion होता है, अगर आपके अंदर कुछ नया करने का जूनून है तो आप अपने ब्लॉग के जरिये लोगो के साथ कुछ भी share कर सकते हो।

जो लोग अपने passion के लिए ब्लॉग बनाते है वो कभी भी पैसे कमाने के बारे में नहीं सोचते, ऐसे लोगो का ब्लॉग बहुत ही सफल होता है, और वो लोग अपने ब्लॉग के जरिये बहुत पैसा भी कमाते है।

3. प्ररित होकर

आपने बहुत से वेबसाइट और ब्लॉग में उनकी earning report जरूर पढ़ी होगी और आप जरूर सोचते होंगे कि अगर ब्लॉग के जरिये पैसे कमाया जा सकते है तो हम भी अपना ब्लॉग बनाएँगे। ऐसे बहुत से लोग है जो दूसरे ब्लॉग से प्रेरित होकर अपना ब्लॉग बना लेते है। प्रेरितर होकर ब्लॉग बनाना कोई गलत नहीं है पर ब्लॉग बनाने के बाद अपने ब्लॉग में आर्टिकल न लिख पाना गलत है।

मैं भी एक ब्लॉग से प्रेरित होकर अपना ब्लॉग बनाया था, शुरुआत में मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या लिखू। पर मैने अपने writing skill को improve किया, क्योंकि मुझे पता था कि अगर आर्टिकल लिखना है तो सबसे पहले मुझे अपने writing skill को improve करना होगा, और एक बार writing skill improve हो गई तो समझ जाओ कि आप किसी भी विषय पर आर्टिकल लिख सकते हो।

ब्लॉग बनाने के लिए inspiration की जरूरत होती है मगर ब्लॉग को चलाने के लिए writing skill की जरूरत होती है। अगर आपको लिखने का शौक नहीं है तो आप अपनी writing skill improve करने के लिए अपना ब्लॉग बना सकते हो। मेरे कहने का मतलब ये है कि ब्लॉग बनाना जितना आसान है उतना ही मुस्किल ब्लॉग को maintain करना होता है।

Earning, passion और inspire होकर आप अपना ब्लॉग तो बना लोगो लेकिन आपको अपने ब्लॉग पर काम भी करना होता है। आपको आर्टिकल लिखने होते है और हमेशा अपने ब्लॉग को update रखना होता है। अगर आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई या फिर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हो तो हमें कमेंट के जरिये जरूर बताए। HAPPY BLOGGING

Scroll to Top