ब्लॉग्गिंग किस विषय में शुरू करे? 35 सबसे लोकप्रिय विषय

आप अपना ब्लॉग बनाने के बारे में सोच रहे है तो आपके दिमाग में जरूर एक सवाल आता होगा कि किस विषय पर ब्लॉग बनाया जाए? (Kis topic me blog banaye) कुछ लोग इस बात को अच्छे से समझते है और कुछ तो बस अपने ब्लॉग पर ऐसे ऐसे विषय पर पोस्ट लिखने लगते है कि उन्हे ये पता नही होता कि अगली बार पोस्ट को किस विषय पर लिखेंगे।

ब्लॉग्गिंग करने का मतलब होता है कि लोग अपने ब्लॉग पे ज्यादा समय बिताए, अगर आप अपने ब्लॉग पर ऐसे विषय पर पोस्ट लिखोगे जिसके बारे में आप ज्यादा नही जानते तो कभी ना कभी आप उस विषय पर पोस्ट लिखना बंद कर दोगे और आप अपने ब्लॉग पर नए विषय को जोड़ोगे और देखते ही देखते आपका ब्लॉग बहुत सारे विषय वाला बन जाएगा।

शुरुवात में हम ये फैसला नही कर पाते कि हम अपने ब्लॉग पर किस विषय में पोस्ट लिखे। और जब हमे इसकी समझ आती है तो हमारे ब्लॉग पर बहुत से ऐसे विषय पर आर्टिकल होते है जिसके बारे में आप ज्यादा नही लिख सकते।

विजिटर कभी भी उस ब्लॉग को पसंद नही करते जिसमे बहुत से विषय पर आर्टिकल होते है। आप अपने ब्लॉग के विषय को ध्यान में नही रखोगे तो आपका ब्लॉग डस्टबिन बन जाएगा। कभी भी अपने ब्लॉग को डस्टबिन ना बनाए और अपने ब्लॉग पर एक ही विषय पर आर्टिकल लिखे, लेकिन सवाल ये आता है कि किस विषय में ब्लॉग बनाए? (Kis topic me blog banaye)

ब्लॉग बनाने से पहले कोई भी ये नही सोचता है कि वो किस विषय पर अपना ब्लॉग बनाने जा रहा है। और ब्लॉग बनाने के बाद वो भ्रमित हो जाता है कि ब्लॉग तो बन गया अब किस विषय पर पोस्ट लिखा जाए। तो ज्यादा भ्रमित होने की जरूरत नही है, आज हम आपको वो सभी विषय के बारे में बताने जा रहे है जिससे आपको स्पष्ट रूप से पता चल जायेगा कि आप किस विषय में अपने ब्लॉग बना सकते हो, तो चलिए जानते है।

35 सबसे लोकप्रिय ब्लॉग्गिंग विषय

ब्लॉग्गिंग किस विषय में शुरू करे? 35 सबसे लोकप्रिय विषय

अगर आपको अपने ब्लॉग विषय का चुनाव करने में कोई समस्या हो रही है तो आप नीचे दिए गये विषय में से किसी भी एक विषय पर अपना ब्लॉग शुरू कर सकते हो।

1. एन्ड्रॉयड एप्लिकेशन

आज सभी के पास एन्ड्रॉयड मोबाइल है और आप जानते हो कि एन्ड्रॉयड मोबाइल में एन्ड्रॉयड एप्लिकेशन के ज़रिए हम अपने मोबाइल में बहुत सारे गेम्स और एप्लिकेशन इनस्टॉल कर सकते है। आप अपने ब्लॉग के ज़रिए एन्ड्रॉयड एप्लिकेशन की जानकारी भी दे सकते हो और लोगो को बता सकते ही कि कौन सा एप्लिकेशन कैसे इस्तेमाल किया जया है, कैसे डाउनलोड करे और उसके कार्य कैसे है।

हर मोबाइल उपभोगता को इसके बारे में पता होता है, लेकिन अगर आप इसके बारे में ब्लॉग बनाते हो तो आपको अपने ब्लॉग पोस्ट को लेकर कभी भी चिंता नही करनी पड़ती, आपको गूगल प्ले-स्टोर में लाखो ऐसे एप्लिकेशन मिल जायेंगे जिसके बारे में आप लोगो को अपने ब्लॉग के ज़रिए बता सकते हो।

2. कैसे करे?

कैसे करें का मतलब होता है How to do। आप अपने ब्लॉग पे how to do ब्लॉग पोस्ट भी लिख सकते हो। जैसे – How to do online banking, how to do shopping, how to make friends, how to format mobile, how to do online recharge etc etc।

अगर आप how to do ब्लॉग बनाओगे तो आप बहुत से विषय पर लेख लिख सकते हो और लोगो को बता भी सकते हो की कैसे, क्या किया जाता है। ऐसे ब्लॉग को लोग पसंद भी करते है जिसमे कुछ भी करने के लिए नए-नए विचार मौजूद होते है।

3. शिक्षा विषय

अगर आप एक छात्र हो तो आप शिक्षा विषय पर अपना ब्लॉग बना सकते हो। और अपने ब्लॉग पर सब्जेक्ट नोट्स, सवाल-जवाब शेयर कर सकते हो। एक छात्र के लिए ये विषय बहुत ही बढ़िया है क्योंकि अगर आप इस विषय पर अपना ब्लॉग बनाते हो तो आप अपने पढ़ाई से संबंधित नोट्स और समस्या शेयर कर सकते हो जिससे आपका revision भी हो जाता है।

4. कहानी लेखन

अगर आपको कहानी लिखने का शौक है तो आप अपने ब्लॉग में खुद की लिखी हुई कहानियाँ लोगो के साथ शेयर कर सकते हो। कहानियाँ पढ़ना लोग बहुत पसंद करते है। आप अपने कहानी लेखन प्रतिभा को अपने ब्लॉग के ज़रिए लोगो के साथ शेयर कर सकते हो।

5. प्रेमकथा

आपको इंटरनेट पे बहुत से ऐसे ब्लॉग मिल जाएँगे जो अपने ब्लॉग पर सिर्फ़ प्रेमकथा लिखते है। प्रेमकथा यानि love story। लोग प्रेमकथा पढ़ना बहुत पसंद करते है, किसी भी उम्र के लोग प्रेमकथा बहुत ही शौक से पढ़ते है। आप अपने ब्लॉग पर प्रेमकथा शेयर कर सकते हो।

6. प्रेरक कहानी

मोटिवेशनल ब्लॉग का काम होता है कि वो अपने आर्टिकल के ज़रिए लोगो को प्रेरित करते रहते है। अगर आप दूसरों को अपने ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए प्रेरित कर सकते हो तो अपने ब्लॉग पर मोटिवेशनल आर्टिकल पब्लिश करे।

7. कुकिंग – खाना बनाना

अगर आपको खाना पकाने का शौक है तो आप अपने ब्लॉग पर अपने कुकिंग प्रतिभा को व्यक्त कर सकते हो, बस आपको अपने ब्लॉग पर व्यंजनों के बारे में लिखना होगा। हर कोई खाने का शौकीन होता है और वो नये-नये तरह के व्यंजन इंटरनेट पर खोजता भी करते है। कुकिंग विषय आपके ब्लॉग के लिए उत्तम रहेगा, आप व्यंजनों के अलावा कुकिंग वीडियो भी बना के अपने ब्लॉग पर अपलोड कर सकते हो।

8. संबंध विषय

जो लोग रिश्तों को समझते है वो संबंध ब्लॉग यानि कि relationship blog बना सकते है, संबंध एक बहुत बड़ा विषय है और ऐसे ब्लॉग को पढ़ने वालो की संख्या भी बहुत ज्यादा है। अगर आप अपने ब्लॉग का विषय में संबंध का चुनाव करते हो तो आपको अपने ब्लॉग पर विषय की चिंता भी नही करनी पड़ती।

9. परवरिश विषय

परवरिश भी बहुत अच्छा विषय है, आप इसमे परवरिश से संबंधित यानी कि बच्चों की देखभाल से संबंधित बहुत से नये-नये जानकारी लोगो के साथ शेयर कर सकते हो। जब कोई माता-पिता बनता है तो सबसे पहले वो ये समझने की कोशिश करते है की माता-पिता का असल भूमिका होता क्या है, आप अपने ब्लॉग पर एक माता-पिता का कर्तव्य और बच्चों की परवरिश के बारे में लिख सकते हो।

10. स्वास्थ्य विषय

मेरे एक मित्र है जिनका खुद का एक हिन्दी स्वास्थ्य ब्लॉग है, मैने उनसे पूछा था कि क्या कोई भी स्वास्थ्य ब्लॉग बना सकता है तो उन्होने कहा कि जिन लोगो के पास स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी है, स्वास्थ्य सम्बन्धी किताबें पढ़ते है या फिर जो लोगो के रिश्तेदार चिकित्सा क्षेत्र से ताल्लुक रखते है वो स्वास्थ्य ब्लॉग बना सकते है, क्यों की सिर्फ़ स्वास्थ्य ब्लॉग बनाना ही काफ़ी नही होता। हमें अपने विज़िटर्स के कॉमेंट का जवाब भी देना होता है, अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई जानकारी नही है तो आपको स्वास्थ्य ब्लॉग नही बनाना चाहिए। लेकिन हाँ अगर आप स्वास्थ्य विषय पर ब्लॉग बनाना चाहते हो तो आपको इसके लिए ज्ञान अर्जित करना होगा।

11. महिला विषय

लड़कियों के लिए ब्लॉग। एक लड़की ही दूसरी लड़की की दिल की बात समझ सकती है, अगर आप लड़की हो तो आपसे बेहतर कौन बता सकता है किसी लड़की के बारे मे। आप एक ऐसा ब्लॉग बना सकते हो जहाँ सिर्फ़ लड़कियों के लिए सभी जानकारी मौजूद हो जैसे – Best party wear, Periods problems, pregnancy, health hygiene, body growth ete etc.

12. पुरुष विषय

लड़कियों कि तरह लड़के भी एक ऐसा ब्लॉग बना सकते है जो सिर्फ लड़कों से संबंधित जानकारी शेयर करती हो जैसे – Treading shoes, smart watches, body building, bicep etc.

13. फैशन

अगर आपको फैशन के बारे में जानकारी है तो आप अपने ब्लॉग में फैशन से संबंधित पोस्ट लिख सकते हो। नया ट्रेंड क्या चल रहा है उसके बारे में अपडेट दे सकते हो। वैसे भी रोजाना कोई ना कोई नया फैशन बाजार में आता ही है, इसलिए आपको अपने ब्लॉग पर लिखने के लिए पोस्ट की कमी नही होगी।

14. समाचार

अगर आपको समाचार पत्र पढ़ने का या फिर समाचार देखने का शौक है तो आप अपने इस शौक को अपने ब्लॉग पर जाहिर कर सकते हो। हमेशा कोई ना कोई ऐसा खबर जरूर सुनने को मिलता है जिससे लोग पढ़ना चाहते है, आप ऐसे खबर को अपने ब्लॉग पर लिख सकते हो और अपनी राय भी दे सकते हो।

15. राजनीति

ये भी बहुत मजेदार विषय है, लोग ऐसे विषय को पढ़ना पसंद करते है। ये विषय समाचार विषय के अंदर ही आती है, लेकिन अगर आप राजनीति विषय पर ब्लॉग बनाते हो तो आप बहुत ही जल्द अपने ब्लॉग को कामयाब बना सकते हो। जैसे – अभी तक कोई ऐसा ब्लॉग नही बना जो राजनीतिज्ञ का जीवन परिचय देता हो, आप राजनीतिज्ञों का जीवन परिचय वाली ब्लॉग बना सकते हो और उसमे उसके बारे में सामान्य जानकारी शेयर कर सकते हो जैसे – उनकी योग्यता क्या है, वो राजनीति में आने से पहले क्या करते थे आदि।

16. Do You Know

आप Do You Know विषय में अपना ब्लॉग बना सकते हो जिसके ज़रिए आप मजेदार तथ्य शेयर कर सकते हो। आप अपने ब्लॉग के ज़रिए लोगो की जिज्ञासा दूर कर सकते हो।

17. वास्तविकता – Reality

Reality blog यानि वास्तविकता ब्लॉग के ज़रिए आप लोगो को सच बता सकते हो, जैसा की आप सब जानते हो की इंटरनेट पर ऐसे बहुत से वेबसाइट है जो लोगो को ठगने के काम करती है आप अपने ब्लॉग पर ऐसे वेबसाइट के बारे में लोगो को बता सकते हो जिससे लोगो को सच्चाई पता चल सके। वेबसाइट के अलावा भी बहुत से ऐसे काम है जिसे करने के चक्कर में लोग अपने पॉकेट के पैसा खर्च करते है लेकिन होता कुछ भी नही है, आप ऐसे कार्य के बारे बता सकते हो।

18. नौकरी

आप अपने ब्लॉग पे जॉब से संबंधित जानकारी दे सकते हो, कौन सा vacancy है, कहा जॉब ओपनिंग है उसके बारे में जानकारी दे सकते हो।

19. Mobile Review

आप अपने ब्लॉग पर मोबाइल से संबंधित जानकारी शेयर कर सकते हो जैसे – मोबाइल का specification, rating, reviews, alternatives etc। वैसे भी रोज कोई ना कोई नया मोबाइल बाजार में आता ही है और अगर आप मोबाइल विषय पर ब्लॉग बनाते हो तो आपको नए पोस्ट लिखने के लिए विषय मिल ही जाएगी।

20. ब्लॉग्गिंग

अगर आपको ब्लॉग्गिंग करने की समझ है तो आप ब्लॉग्गिंग करना सीखा भी सकते हो। आप अपने ब्लॉग पर ब्लॉग्गिंग से संबंधित सभी जानकारी शेयर कर सकते हो। जैसा कि आप सब जानते हो की हम acchibaat.com पर हमेशा ब्लॉग्गिंग से संबंधित जानकारियाँ शेयर करते रहते है।

21. घरेलू उपचार

आज भी ज्यादातर लोग डॉक्टर के पास जाना पसंद नही करते, वो सबसे पहले घरेलू उपचार का ही इस्तेमाल करते है। आप अपने ब्लॉग में घरेलू उपचार से संबंधित सभी जानकारी शेयर कर सकते हो, ताकि आपके दिए घरेलू नुस्खे को लोग आज़माए।

22. Insurance

अगर आप policy एजेंट हो या फिर आपके रिश्तेदार में कोई policy एजेंट है तो आप insurance ब्लॉग बना सकते हो। हर कोई insurance की महत्व को समझता है, ऐसे में अगर आप अपने ब्लॉग के ज़रिए लोगो को insurance से संबंधित जानकारी देते हो तो लोग आपको फॉलो करेंगे। Insurance बहुत तरह की होती है जैसे – Health insurance, life insurance, term insurance, vehicle insurance etc। Insurance विषय पर लिखने के लिए आपको बहुत से विषय मिल जाएँगे।

23. Movie review

हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म जरुर release होती ही है, आज कल फिल्म देखने से पहले लोग उसके बारे में जानकारी प्राप्त करते है। आप अपने ब्लॉग पर फिल्मों से संबंधित जानकारी शेयर कर सकते हो। जैसे – फिल्म के caste, making cost, release date, review।

24. सुंदरता

आप अपने ब्लॉग पर ब्यूटी से संबंधित आर्टिकल पब्लिश कर सकते हो। ये बहुत अच्छा विषय है। लोग ज्यादातर इसी विषय को गूगल पर सर्च करते है। आप अपने ब्लॉग में ब्यूटी टिप्स, जानकारी, मेकअप टिप्स, ब्यूटी पार्लर के बारे में लिख सकते हो।

25. Software

अगर आप IT क्षेत्र से ताल्लुक रखते हो तो आपको कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के बारे में बहुत जानकारी होगी, आप अपने ब्लॉग पर सॉफ्टवेयर से संबंधित जानकारी शेयर कर सकते हो।

26. कविता

अगर आपको कविता लिखने का शौक है तो आप अपने इस शौक को अपने ब्लॉग के ज़रिए लोगों तक पहुँचा सकते हो। बहुत से लोगों को कविता पढ़ना पसंद आता है। आप अपने अनुभव और भावनाओं को अपने कविता के ज़रिए लोगो तक पहुँचा सकते हो।

27. शायरी

कविता की तरह अगर आपको शायरी लिखने का शौक है और आप खुद अपनी शायरी लिखते हो तो आप अपने प्रतिभा को अपने ब्लॉग के ज़रिए व्यक्त करे। शायरी पढ़ने वालो की कमी नही है। और लोग शायरी पसंद भी करते है। अगर आप अपनी खुद की शायरी का ब्लॉग बनाते हो तो आपके ब्लॉग को लोकप्रिय होने में समय नही लगेगा।

28. सुविचार

लोग कविता और शायरी पढ़ने के अलावा सुविचार को भी पढ़ना पसंद करते है। अगर आप अपने अच्छे विचार लोगो के साथ शेयर करना चाहते हो तो आप अपने ब्लॉग पर सुविचार शेयर करे। जैसे – आप चाणक्य नीति, कबीर के दोहे, रहीम के दोहे को अपने तरीके से लोगो को समझाए।

29. खेती-बाड़ी

अगर आप खेती-बाड़ी के बारे में अच्छी जानकारी रखते हो तो आप अपने ब्लॉग पर खेती से संबंधित आर्टिकल लिख सकते हो।

30. Events

जो आने वाला event है उसके बारे में आप आर्टिकल लिख सकते हो, जैसे होली आने से पहले आप उसके बारे में कुछ लिखो, दीवाली से पहले उसके बारे में कुछ लिखो। भारत त्योहारों का देश है और आए-दिन कोई ना कोई त्यौहार और event होता ही है। आप अपने ब्लॉग पर upcoming event के बारे में लिख सकते हो।

31. Travel

लोगो को travel करना बहुत पसंद है और लोग हमेशा travel भी करते है। आप अपने ब्लॉग पर travel से संबंधित जानकारी शेयर कर सकते हो जैसे – Best beach in india, tourist place, how to go, best hotels etc

32. कानून

अगर आपको कानून के बारे में जानकारी है तो आप अपने ब्लॉग पर इसके बारे में लिख सकते हो। आज बहुत से लोग ऐसे भी है जिन्हे क़ानूनी करवाही करने का तरीका नही पता, जब जरूरत होती है तो वो इंटरनेट पर इसके बारे में सर्च करते है पर कोई मदद नही मिलती। आप अपने क़ानूनी अनुभव को अपने ब्लॉग के ज़रिए शेयर कर सकते हो।

33. भाषा सिखाना

आप अपने ब्लॉग के ज़रिए लोगो को नई भाषा सीखा सकता हो। जैसे – इंग्लिश में कैसे बात करे, सही हिन्दी कैसे बोले, आप शब्द का मतलब भी बता सकते हो।

34. वर्तमान मुद्दे – Current affair

अगर आप हमेशा अपडेटेड रहते हो तो आपके वर्तमान मुद्दों के बारे में जानकरी लेना अच्छा लगता होगा। आप अपने ब्लॉग पर वर्तमान मुद्दों से संबंधित पोस्ट लिख सकते हो। ज्यादातर छात्र ऐसे ब्लॉग को पड़ना पसंद करते है जिसमे वर्तमान मुद्दे की जानकारी होती है।

35. सामान्य ज्ञान

वर्तमान मुद्दों की तरह लोगो को सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारी पढ़ना करना बहुत अच्छा लगता है। आप अपने ब्लॉग पर सामान्य ज्ञान यानि general knowledge से संबंधित पोस्ट लिख सकते हो।

मित्रों इन सभी 35 विषयों में से आप अपने पसंद की विषय पर ब्लॉग बना सकते हो, हमेशा याद रखे की अगर आपने ऐसे विषय पर अपना ब्लॉग बनाया हुआ है जिसके बारे में आपको ज्यादा जानकारी नही है तो आप अपने ब्लॉग को ज्यादा समय तक चला नही सकते। अगर आप अपने ब्लॉग से अच्छी कमाई करना चाहते हो तो नीचे दिया गए Additional आर्टिकल को भी जरूर पढ़े।

तो मित्रों आज हमने आपको 35 ऐसे विषय के बारे में बताया जिसपर आप अपना ब्लॉग बना सकते हो। हम उम्मीद करते है कि हमारे ये पोस्ट ब्लॉग्गिंग किस विषय पर शुरू करे आपको जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको ब्लॉग्गिंग से संबंधित कुछ पूछना है तो आप हमे कॉमेंट के ज़रिए जरूर पूछे हम आपके हर समस्या का समाधान जरूर करेंगे। HAPPY BLOGGING