ब्रा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखे?

ब्रा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखे? Bra kaise kharide? आप महिला हो, लड़की हो तो आपको ब्रा के विषय में जरुर पता होगा। ब्रा आपके breast को perfect shape में रखने का काम करती है और ये सभी महिलाओं कि एक बुनियादी जरूरत भी है। आप ब्रा पहनते हो तो आपको अपने ब्रा का साइज तो पता ही होगा ना?

क्या आपके ब्रा का साइज 28, 30, 32 या फिर 34 है? जब आप बाजार से ब्रा खरीदते हो तो क्या कहते हो? आप जिस साइज का ब्रा बाजार से खरीदते हो क्या वो आपको fit होती है? ऐसे ही अनेकों सवालों के जवाब आज हम जानेंगे। इनमें से कुछ सवालों के जवाब आपको पहले से पता भी होंगे। चलिए सबसे पहले आपको एक उदाहरण के जरिए कुछ बताने कि कोशिश करते है।

आपकी ब्रा साइज है 32 और आप हमेशा से 32 साइज कि ही ब्रा खरीदते हो और इस्तेमाल भी करते हो। लेकिन क्या आपको पता है कि 32 साइज का ब्रा का क्या मतलब होता है? नहीं ना? चलिए इसके बारे में हम थोड़ी जानकारी दे देते है –

अगर आप 32 साइज कि ब्रा पहनती है तो आप अपने ब्रा को जमीन से सीधा बिछा के measuring tape से measure करे, आपका ब्रा 32 inch का ही होगा।

ब्रा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखे?

अब यहाँ बात ये आती है कि अगर आपका breast का आकर medium है और आप जो ब्रा पेहेनते हो वो आपको fit होती है तो क्या वही ब्रा को कोई ऐसे लड़की इस्तेमाल कर सकती है जिसका breast साइज बड़ा है? नहीं, ऐसा करने पर आपको जो ब्रा सही fit आ रहा है वही ब्रा दूसरी लड़की को tight होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप दोनों लड़कियों का ब्रा साइज तो same है लेकिन दोनों के breast shape में अंतर है।

और यही वजह है कि ब्रा खरीदते समय लड़कियां सिर्फ number के हिसाब से ब्रा खरीदती है। लेकिन उन्हें ये पता नहीं होता है कि ब्रा हम इसलिए पहनते है क्योंकि हम अपने breast को support कर सके और breast को support करने के लिए हमें अपने breast का आकर भी पता होना चाहिए जिसे हम cup साइज के जरिए जान सकते है।

हमने अपने पिछले आर्टिकल में इसके बारे में पूरी जानकारी दी है और ये भी बताया है कि ब्रा साइज कैसे नापते है, अगर आपको अपने ब्रा साइज के बारे में नहीं पता है तो ये article जरुर पढ़े – ब्रा साइज कि नाप कैसे ले?

ब्रा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखे?

अगर आपको आपके ब्रा कि साइज के बारे में पता है तो आपको ब्रा खरीदने में कोई दिक्कत नहीं आएगी और आप जो भी ब्रा खरीदोगे वो आपको perfectly fit भी होगी। ब्रा खरीदते समय इन बातों पर जरूर ध्यान दे, research में ये बात सामने आई है कि ज्यादातर महिलाएं jeans, suit, tops और अन्य समानो की तुलना में अपनी ब्रा पर बहुत ही कम खर्च करती है, जबकि यह गलत है।

1. सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला inner garment

कपड़ों के मुताबिक ब्रा को सबसे ज्यादा पहना जाता है। Research के मुताबिक, एक single ब्रा को एक दिन में करीब 16 घंटे और साल भर में 5840 घंटे पहना जाता है। यानी यह आपके अलमारी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला garment होता है जो आपके look को बेहतर बनाता है।

2. ब्रा कि खरीदारी

ज्यादातर महिलाएं ब्रा की खरीदारी करने में उतनी दिलचस्पी नही लेती है, जितना अन्य कपड़ों की खरीदारी में लेती है। पहली बार में ही कोई बढ़िया रंग और साइज मिलने पर वो ब्रा खरीद लेती है।

उनको पता नही होता कि इस तरह से वो ऐसी ब्रा खरीद लेती है, जिनको पहन कर आराम महसूस नही होता। ब्रा खरीदते समय fitting और सही साइज पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

3. ब्रा Fitting

समय के साथ-साथ शारीरिक बदलाव होते रहते है। शरीर की fitting बदलती रहती है। कपड़ों की खरीदारी के समय fitting का ध्यान तो रखा जाता है लेकिन जब ब्रा की बारी आती है तो महिलाएं कतराती है। जिस तरह से शरीर के बाकी हिस्सों में बदलाव होते है उसी तरह breast में भी बदलाव होते है। सही ब्रा नही चुनने का मतलब look पर गलत असर पड़ेगा।

4. ब्रा टिकाऊ और Fashionable हो

अक्सर महिलाओ का सोचना होता है कि ब्रा जैसे कपड़े के छोटे टुकड़े पर इतना खर्च क्यों किया जाए। लेकिन वो ये भूल जाती है, कपड़ों से ज्यादा इसका इस्तेमाल होता है। इसलिए ये बहुत ही टिकाऊ और fabric की बनी होने चाहिए, जो लंबे समय तक चले और इसका आकर सही रहे।

आपकी ब्रा सिर्फ comfortable ही नही होनी चाहिए बल्कि इसका टिकाऊ और fashionable होना भी जरूरी है। इसलिए थोड़ा ज़्यादा खर्च करके आप अपनी look को बेहतर बना सकती है और लंबे समय तक comfortable भी feel कर सकती है।

मैं गारंटी के साथ कह सकता हूँ कि जितनी भी महिलाएं और लड़कियां है वो ब्रा का इस्तेमाल तो करती है, बिना ब्रा के वो एक पल भी नहीं रह सकती लेकिन ब्रा पर होने वाले खर्च को देखा जाए तो वो 30 से 100 रूपए तक का ही ब्रा खरीदती है, जो कि ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने के योग्य नहीं होता। अब आप ये जरुर सोचते होंगे कि ब्रा क्यों महँगा ख़रीदे क्या कोई इसे देखने वाला है? तो ऐसी सोच ही आपको गलत ब्रा के चुनाव के लिए प्रोत्साहित करती है।

अगर आप हमसे High quality, Impressive और SEO friendly आर्टिकल लिखवाना चाहते हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हो. ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए whatsapp नंबर पे संपर्क करें.

हमारी अन्य सेवाएं

  1. Adsense approved करवाना
  2. Wordpress setup
  3. Blogger ब्लॉग को wordpress पे transfer करना
  4. किसी भी तरह की वेबसाइट बनाना
  5. Android App बनाना
हमारा whatsapp नंबर है : 9583450866

4 thoughts on “ब्रा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखे?”

  1. Brust size 49 and belt size 43 hai kya mai 44 no ki bra lu jiska cup size dddd ho Kindly advise me

Comments are closed.

Scroll to Top