बुरे लोगो को कैसे Handle करे? 4 उपाय

हम दावे के साथ कह सकते है कि अगर आपके आसपास अच्छे लोग है तो कुछ बुरे लोग भी होंगे। बुरे लोगो से हमारा मतलब है कि नकारात्मक विचार रखने वाले या हानि पहुँचाने वाले लोग। बुरे लोग या नकारात्मक लोगो से सभी लोग चिड़ते है और ऐसे लोगो से सभी दूरी बनाना पसंद करते है। कुछ रिसर्च से पता चला है कि जो लोग बुरे लोगो के बीच में रहते है या आपके आसपास नकारात्मक विचार वाले लोग है तो इससे आप पर बुरा असर पड़ता है और आप शायद उन जैसे होने लग जाते हो क्योंकि दोस्तों संगति का असर सबसे जल्दी पड़ता है।

अगर बुरे लोग या नकारात्मक विचार वाले लोग आपके दोस्त है तो आप बड़े आसानी से उनसे पीछा छुड़ा सकते हो लेकिन अगर बुरे लोग या नकारात्मक विचार वाले लोग आपके परिवार या रिश्तेदारों में से एक है तो ऐसे में आप उनसे जल्दी पीछा नहीं छुड़ा सकते हो। पर हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे तरीके बताएँगे जिसकी सहायता से आप इन लोगो से पीछा छुड़ा सकते हो।

ये भी जाने- Office में बुरे लोगो के साथ कैसे रहे? 8 उपाय

बुरे लोगो के लिए खुद को कैसे तैयार करे?

बुरे लोगो या नकारात्मक विचार वालो को handle करने के लिए सबसे पहले आपको अपने आपको तैयार करना होगा। नीचे हमने कुछ ऐसे तरीके बताए है जिनकी मदद से आप अपने आपको ऐसे लोगो के लिए तैयार कर सकते हो।

बुरे लोगो को कैसे Handle करे? 4 उपाय

1. फ़ालतू बहस करने से बचे

अक्सर बुरे लोगो के साथ बहस होना आम बात है। बहस में अक्सर सभी अपना आपा खो बैठते है और बहस करते करते बात लड़ाई तक भी चली जाती है। हमे नहीं लगता कि आप ऐसा कुछ चाहोगे। बहस से आपका mood खराब होता है फ़ालतू की उर्जा लगती है। तो अगर आप ऐसा कुछ नहीं चाहते है तो आपको बहस करने से बचना होगा। अगर आपको लगता है कि सामने वाला आप से बहस करने की कोशिश कर रहा है तो आपको ऐसे में कुछ नहीं बोलना चाहिए। हो सके तो वहां से चले जाए या शांत रहने की कोशिश करे।

इसे भी पढ़ें- अपनी गलतियों का सामना कैसे करे? 4 बेहतरीन उपाय

2. खुद को शांत रखे

जैसे कि हम ऊपर भी बात कर रहे थे कि बहस से बचने के लिए आपको शांत रहना सीखना होगा। हो सकता है कि आपकी आदत शांत रहने वाली ना हो या आप जल्दी उत्तेजित होते हो। ऐसे में आपको खुद को शांत रख पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। पर दोस्तों आपको शांत रहना सीखना ही होगा नहीं तो आप बुरे लोगो को आसानी से handle नहीं कर पाओगे। अपने आपको शांत रखने के लिए आप योगा या ध्यान का सहारा ले सकते हो।

3. दूरी बना कर रखे

शांत स्वभाव वाले इंसान को भी कभी कभार गुस्सा आ जाता है तो ऐसे में अगर आप शांत रहने का नाटक कर रहे हो तो कभी कभार बात काबू से बाहर हो जाती है और आप अपने आपको काबू में नहीं रख पाते हो तो ऐसे में आपको उस इंसान से उसी वक्त दूरी बना लेनी चाहिए। यही आपके लिए और उसके लिए बहुत सही है।

4. आत्मविश्वास में रहे

आत्मविश्वास एक ऐसा हथियार है जिससे आप किसी भी स्तिथि को आसानी से handle कर सकते हो। अगर आपने किसी को ये दिखाना है कि आपको उसकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है या आप उसकी बातों को साधारण ले रहे हो तो आपको उसके सामने एक दम आत्मविश्वास सा दिखना होगा। नजर एक दम सीधा, चेहरे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं और शरीर की हरकत भी एक दम सीधी।

इसे भी पढ़ें- अगर कोई लड़का परेशान करे तो क्या करना चाहिए?

बुरे लोगो से कैसे निपटे? Bure Logo Ko Kaise Handle Kare?

अब बात करते है कि जब बुरे लोग आपके सामने हो तो उनसे किस तरह का बर्ताव करना चाहिए कि वो अगली बार आपसे दूरी बना कर रखे। नीचे कुछ तरीके और उपाय बताए है, इन्हें पढ़े और आज़माए।

1. नज़रअंदाज़ करें

किसी को नज़रअंदाज़ करना सबसे आसान होता है और आप आसानी से सामने वाले को महसूस करवा सकते हो कि आप उससे बात करने के लिए दिलचस्प नहीं हो। अगर आपको लगे कि आपका दुश्मन या वो इंसान जो बहुत बुरा है या नकारात्मक सोच रखता है कही से आ रहा है तो ऐसे में आपको अपनी चाल ढाल बदल लेनी चाहिए और ऐसा दिखावा करना चाहिए कि आप किसी काम या सोच में व्यस्त है। उसके सामने से इस तरह से निकले की जैसे कि आपने उसे देखा ही ना हो। इस तरह आपको हर बार करना है, आमने वाला इंसान अपने आप समझ जायेगा कि आप उसे नज़रअंदाज़ कर रहे हो।

2. गहरी सांस लें

अगर आप किसी इंसान से बात कर रहे है और आप उसकी बातों से irritate हो गए है और स्तिथि एसी है कि आप वहां से निकल नहीं सकते। तो एसी स्तिथि में आपको अपने आपको संभालने की जरुरत है। थोड़ी देर शांत रहे और गहरी सांस ले, इससे आप अपने आपको बहुत अच्छा महसूसl करोगे। गहरी सांस आपको 10 बार लेना है।

3. सीधे बोले

जब आपको पता है कि सामने वाला बहुत ज्यादा बोलता है, किसी की बुराई करता है या बहुत ज्यादा नकारात्मक विचार रखता है तो ऐसे में आपको उसकी कमी को उसको बताना चाहिए। जब वो इंसान अच्छे mood में हो तो तब आपको उसकी कमी के बारे में बताना चाहिए और उसे कहे कि इनको सुधारने की कोशिश करे।

4. उसे ऐसे ही रहने दे

एक बार आपका फर्ज बनता है कि सामने वाले को उसकी कमी को बताए। अब उस इंसान पर निर्भर करता है कि वो आपकी बातों को गंभीरता से लेता है की नहीं। अगर आपको लगे कि आगे भी वो वही गलती कर रहा है तो ऐसे में आपको उसको उसके हालातों पर छोड़ देना चाहिए। उसे अपनी जिंदगी में एक ना एक बार खुद ही पता चल जायेगा कि उसमे क्या कमी है।