Computer Hanging Problem क्यों होती है?

कंप्यूटर/लैपटॉप hanging problem में कंप्यूटर/लैपटॉप अचानक चलते-चलते रुक जाता है। या फिर स्टार्टिंग में window रुक जाती है। कंप्यूटर के hang होने के कई कारण हो सकते है (Computer hang kyu hota hai)। आपको ये पता करना होगा कि कंप्यूटर के hang होने का मुख्य कारण क्या है।

Computer Hang क्यों होती है?

Computer Hanging Problem क्यों होती है?
Computer Hanging Problem क्यों होती है?

1. Computer में Virus होना

Virus होने पर कंप्यूटर BIOS में तो hang नही होगा, लेकिन window startup के दौरान या फिर window के पूरी तरह open होने के बाद होगा।

किसी फाइल को open करने पर कंप्यूटर hang हो या फिर कंप्यूटर काफी slow काम करे तो इसका मतलब है कि कंप्यूटर में virus है उसके लिए आप कोई भी अच्छी antivirus से पूरे सिस्टम को scan करें।

2. Hard Drive

hard disk में अगर bad sector है तब भी कंप्यूटर में hanging की समस्या हो सकती है। लेकिन ये कैसे पता चलेगा कि hard disk में बाद सेक्टर है?

अगर कंप्यूटर चलते-चलते hang होने लगे या फिर अचानक कंप्यूटर hang हो कर blue error दे या restart हो तो hard disk में bad sector हो सकते है इसके लिए आप दूसरी hard disk लगा कर देखे।

अगर RAM खराब है तो भी कंप्यूटर hang हो सकता है। RAM खराबी के कारण आपको screen पर colorful line आना या screen के pixel का खराब होना और बार-बार OS का corrupt होना सब RAM और hard disk की खराबी से होते है। आप RAM बदल कर देखे।

3. SMPS का खराब होना

अगर power supply (SMPS) खराब हो तो भी आपका कंप्यूटर hang रहेगा, तो SMPS को भी ना भूले। बहुत से SMPS सही power ना देने की वजह से कंप्यूटर hang होने लगते है।

4. Processor Over-Heat होना

कंप्यूटर का processor अगर ज्यादा गरम हो रहा हो तो कंप्यूटर hang होगा या बार-बार restart होगा, जिसके लिए आप CPU fan को check करें कि वो सही से काम कर रहा है या नही। अगर CPU fan loose है तो उसे अच्छे से tight करें।

अगर फिर भी CPU over heat हो कर रहा है तो दूसरा CPU लगाए। CPU बदलने के बाद भी अगर आपका CPU over heat हो रहा है तो फिर आपके mother board में power section में problem है। Mother board को repair करे या फिर दूसरा mother board लगाए।

निष्कर्ष – conclusion

कंप्यूटर hang होने की सबसे मुख्य वजह है RAM का कम होना या फिर कंप्यूटर में virus का होना। RAM कम होने की वजह से अगर आप अपने कंप्यूटर पे heavy software इस्तेमाल करते हो तो आपका कंप्यूटर hang होगा।  इसलिए RAM के अनुकूल ही software का इस्तेमाल करना चाहिए या तो अपने कंप्यूटर का RAM बढ़ाएं। 

ठीक इसी तरह अगर आपके कंप्यूटर में virus है तो इसकी वजह से आपका computer धीमे काम करता है और computer hanging समस्या होती है। इसलिए अपने कंप्यूटर पे हमेशा एक antivirus software install किये रहना चाहिए और अपने कंप्यूटर को हमेशा scan करना चाहिए ताकि वायरस की वजह से आपका computer hang न हो।

दोस्तों! आज हमने जाना कि कंप्यूटर क्यों hang होता है और computer hang न हो इसके लिए क्या करना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि आज का हमारा आर्टिकल आपके लिए मददगार हुआ होगा। अगर आपको हमसे कुछ पूछना है तो कमेंट के जरिए जरुर बताएं और ये भी बताएं की आपका कंप्यूटर किस वजह से hang हो रहा है। धन्यवाद

ये भी जाने –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top