Computer या Laptop से Wifi का Password पता कैसे करें? आज के इस समय में लगभग सभी लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते है और सभी के पास स्मार्टफोन भी है और उन स्मार्टफोनों से सभी आसानी से इंटरनेट access कर लेते है लेकिन इन स्मार्टफोनों में इंटरनेट डाटा काफी महँगा पड़ जाता है और लोग इस problem से छुटकारा पाने के लिए लोग अपने घरो में Wifi लगवाते है, और कई लोग दूसरो के Wifi का password जानने की कोशिश करते है, जिससे की वो free में इंटरनेट access कर पाए।
हमारा Wifi को कोई और न इस्तेमाल कर ले इसके लिए हम अपने Wifi में password लगा देते है और कभी ऐसा भी हो जाता है कि हम उसे भूल भी जाते है और वो Wifi हमारे कंप्यूटर या लैपटॉप में save रहता है, तो आज के हमारे ब्लॉग पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि आप कंप्यूटर या लैपटॉप से आपके या किसी दूसरे के Wifi का password कैसे पता कर सकते है। तो चलिए जाने कि कंप्यूटर या लैपटॉप से Wifi का password कैसे पता करते है?
Wifi का password पता कैसे करें?
Wifi password पता करने के 3 तरीके है, जिनसे आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में connected Wifi (अपना या दूसरे) का password पता लगा पाएंगे।
1. Wifi web page से Wifi का password पता करें
2. Command prompt की मदद से Wifi का password पता करे
3. Wireless properties से Wifi का password पता करे
NOTE
1. इस समय आपको जिस Wifi का password चाहिए उस Wifi से आपका कंप्यूटर या लैपटॉप connect होना चाहिए।
2. अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के Wifi का password जानना चाहते है तो उस व्यक्ति के Wifi web page पर कोई password नहीं लगा होना चाहिए। वैसे तो सामान्य व्यक्ति अपने Wifi web page पर कोई password नहीं लगाता है, और कंपनी अपने तरफ से default user नाम admin और password भी admin लगायी हुई रहती है, इस user नाम और password को उस Wifi web page पर type करके login कर सकते है और password जान सकते है
3. अगर आप अपने Wifi का password जानना चाहते है तो आप अपने Wifi web page पर जो password लगाए है उस password को type करके login कर सकते है अगर आपने अपने Wifi web page पर कोई password नहीं लगाया है तो आप डिफ़ॉल्ट user नाम admin और password admin type करके login कर सकते है,लेकिन अगर आपने अपने Wifi web page पर password लगाए थे और भूल गए है तो आप अपने Wifiको रिसेट कर सकते है और डिफ़ॉल्ट user नाम admin और password admin type करके login कर सकते है और अपने Wifi का password पता कर सकते है।
1. Wifi web page से Wifi का password पता करें
Wifi web page से पता करने के लिए Wifi का IP address चाहिए जिससे कि हम उस Wifi web page पर जा सके। Wifi का IP address पता करने का 2 तरीका है। हालाँकि command prompt की मदद से Wifi का IP address पता करना, Setting की मदद से IP address पता करने से काफी आसान है।
🅰 setting की मदद से IP address पता करे
🅱 command prompt (cmd) की मदद से IP address पता करे
🅰 setting की मदद से IP address पता करे
1. आपका कंप्यूटर या लैपटॉप आपके या किसी दूसरे के Wifi से connect है और आपको इसका password जानना है तो इसके लिए आपको सबसे पहले आपको Windows setting को open करना होगा और setting open करने के बाद आपको network and internet पर क्लिक करें।

2. उसके बाद Wi-Fi पर क्लिक करें।

3. Wi-Fi पर क्लिक करने के बाद आपको Manage Know Network पर क्लिक करें।

4. उसके बाद आप को जिस Wifi का password का जानना है, जो आपके कंप्यूटर से connected है उस पर क्लिक करें, क्लिक करने के बाद Properties पर क्लिक करें।

5. उसके बाद निचे scroll करे आपको IPv4 address के सामने लिखे नंबर को अपने ब्राउज़र में type करे।

🅱 command prompt (cmd) की मदद से IP address पता करे
1. अपना command prompt यानी की अपना cmd खोले, cmd command खोलने के लिए अपने keyboard पर Windows और R बटन एक साथ दबाये और cmd type करे और Enter बटन दबाये।

2. अब आपका cmd open हो जायेगा तो आपको एक कमांड लिखना होगा ipconfig और Enter press (दबाये) करे। अब आपको निचे IPv4 Address लिखा होगा उसके सामने जो नंबर दिया है वो ही IP address है, अब इसे अपने ब्राउज़र में type करे

वहा पर आपको user नाम और password पूछ रहा होगा। अगर Wifi किसी दूसरे व्यक्ति का है तो अगर उसने password नहीं लगाया है तो कंपनी द्वारा default user नाम admin और password admin आता है तो आप यूजरनाम admin और password admin type करके login कर सकते है अगर उस दूसरे व्यक्ति ने password लगाया है तो कुछ नहीं कर सकते है।
लेकिन अगर Wifi आपका है तो आपने अपने Wifi पर जो user नाम और password सेट किया है उसे type कर दे और login करले लेकिन अगर आपने कोई password नहीं लगाया है तो कंपनी द्वारा default user नाम admin और password admin आता है उसे type करके login ले।

6. Login करने के बाद setting में जाएँ setting में जाने के बाद WLAN Basic Setting पर क्लिक करें वहा आपको password मिल जायेगा।

Command prompt की मदद से Wifi का password पता करे
1. आपका कंप्यूटर या लैपटॉप आपके या किसी दूसरे के Wifi से connect है, और आप इसका समाधान चाहते है तो आपको सबसे पहले cmd यानि की command prompt को open करना होगा उसके बाद आपको एक command type करना होगा जो है –
netsh wlan show profile name = Wifi का नाम जो आपके कंप्यूटर से connect है key=clear

NOTE – आपको उसी Wifi का नाम लिखना है जो आपके कंप्यूटर या लैपटॉप से connect है और सही से लिखना होगा।
2. इसके बाद अपने command prompt में इस command को type करने के बाद enter बटन को दबाये, इसके बाद आपको security setting में Key Content के सामने password मिल जायेगा।

Wireless Properties से Wifi का password पता करे
1. अगर आपको किसी भी connected Wifi Password Wireless properties से जानना है तो इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर के सर्च बॉक्स (जोकि आप Windows बटन को क्लिक करके) open कर सकते है और control panel type करके control panel open कर ले।

2. Control panel को open करने के बाद Network and sharing center पर क्लिक करे।

3. Network and sharing center पर क्लिक करने के बाद Wifi पर double click करे और उसके बाद wireless properties पर क्लिक करे।

4. उसके बाद security पर क्लिक करे और उसके बाद आपको show character दिख रहा होगा उसे tick करे, tick करने के बाद आपका password show हो जायेगा।

हमें आशा है कि आपको ये tutorial पसंद आया होगा तो आपको इन 3 तरीको में से कौन सा तरीका सबसे अच्छा लगा मुझे तो 2 तरीका (command prompt से Wifi का password पता करना) काफी अच्छा लगा कमेंट जरूर करे। अगर आपको अब भी Wifi connect करने में कोई समस्या है तो कमेंट करे हम आपकी समस्या को सॉल्व करने की पूरी कोशिश करेंगे।
9583450866