दुश्मन को कैसे हराये? दुश्मन से कैसे जीते? 5 उपाय

Dusman ko kaise haraye? Dusmani kaise nibhaye? जिस तरह हमारे कई दोस्त होते है उसी तरह हमारे कुछ ऐसे दुश्मन होते है जो हमसे खुश नही होते। दुश्मन बनाने के बहुत कारण हो सकते है जैसे कि आपसे बनती ना हो, आपसे जलता हो आदि। अगर आपको लगता है कि आपका कोई दुश्मन है तो आपके मन में एक अजीब सा डर बैठ जाता है।

आपको लगने लगता है कि कही वो आपको नुकसान ना पहुचाये। दोस्तों एसी स्तिथि में आपको सबसे पहले योजना करनी होगी। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएँगे जिसकी मदद से आप किसी भी दुश्मन को आसानी से हर सकते हो।

बातों से दुश्मन को हराये

यहाँ पर हम आपको बातों से दुश्मन को हराने के बारे में बताएँगे। इन तरीकों को अच्छे से पढ़े और इनका पालन करे।

दुश्मन को कैसे हराये? दुश्मन से कैसे जीते? 5 उपाय

1. बहस ना करे

अगर आपका कोई दुश्मन है तो वो आपसे बहस करने की कोशिश करेगा। आप चाहे फिर भी उससे बात नही करोगे पर वो किसी ना किसी कारण से अप्रत्यक्ष आपको कुछ बात कहेगा जिससे आपको बुरा लगे।

तो एसी स्तिथि में उससे बहस ना करे और दिमाग से काम ले। मान लो कि आपने उससे बहस कर ली और काफी देर तक आप दोनो में तू-तू मैं-मैं हो गयी तो एसी स्तिथि में हो सकता है कि आप दोनो में लड़ाई हो जाए और ऐसा आप नही चाहोगे।

अगर आप चाहते हो कि यहाँ तक बात ना पहुचे तो बहस करने के बारे में सोचिए ही मत। आपका दुश्मन आपको बहस करने के लिए उकसा रहा है तो ऐसे में आपको वहां से चले जाना चाहिए। हो सकता है कि आपको बहुत गुस्सा आए, तो अभी सही समय नही है कहकर अपना गुस्सा शांत कर ले।

इसे भी पढ़ें- हमेशा खुश रहना है तो आजमाए ये 13 उपाय

2. चेहरे पर मुस्कान रखे

दुश्मन को हराने या उसे महसूस करवाना कि उससे आपको कोई फर्क नही पड़ रहा है तो ये तरीका सबसे मस्त है। बहुत मामलो में ये देखा गया है कि जब आपका दुश्मन आपके आसपास होता है तो आप दुखी से हो जाते है, यही देख कर आपका दुश्मन खुश हो जाता है और आपको और दुखी करने की कोशिश करता है।

तो अगर आप चाहते हो कि आपके साथ ऐसा ना हो तो जब आपका दुश्मन आपके आसपास आए तो अपने चेहरे पर मुस्कान रखे और उसको नजरअंदाज करते रहे। ऐसे में वो सोचेगा कि उससे आपको कोई फर्क नही पड़ रहा है।

3. बातों को नजरअंदाज करे

अगर आप अपने दुश्मन को पूरी तरह से बाहर करना चाहते है तो आपको उसे नजरअंदाज करना सीखना होगा। अगर आपको लगता है कि आपका दुश्मन आपको रोजाना कही दिख जाता है या मिल जाता है तो ऐसे में आपके लिए उससे पीछे छुड़ाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

तो ऐसे में अपने दुश्मन से पीछा छुड़ाना का बेहतर तरीका ये है कि उसकी बातों को नजरअंदाज करे। अगर आपका दुश्मन किसी ग्रुप के साथ आपसे बहस या बात करके आपको उकसाने की कोशिश करता है तो ऐसे में उस जगह से तुरंत चले जाए।

कुछ दीनो तक तो आपके दुश्मन को मज़ा आता रहेगा पर बाद में उसे भी महसूस हो जाएगा कि ऐसा करना सही नही है और वो आपको हमेशा के लिए नजरअंदाज कर देगा।

इसे भी पढ़ें- बुरे ख्यालों को कैसे दूर भगाएं?

दुश्मन को हराने का तरीका

इसके अलावा और भी तरीके है, अपने दुश्मन को हराने के। नीचे हमने कुछ अनोखे तरीके बताए है जो आपके बहुत काम आएँगे।

1. पीछे हट जाए

माना कि आपको ये सुनकर बहुत बुरा लगेगा पर यही सच्चाई है। अगर आपको बेहतर तरीके से बदला लेना है तो आपको पीछे हटना ही होगा।

इस तरीके को सबसे बेहतर तरीका माना जाता है, पर ऐसा कोई-कोई लोग कर पाते है। आप में से बहुत लोग होंगे जो ऐसा नही करना चाहेंगे और दुश्मन से रूबरू होना चाहेंगे, पर दोस्तों ऐसा करके आप दोनो को ही नुकसान है।

समझदारी इसी में है कि पीछे हट जाए। अगर आप हर बार पीछे हटने की कोशिश करेंगे तो आपका दुश्मन देखेगा कि आप उसके लिए कोई प्रयास नही कर रहे हो। तो ऐसे में वो आपको कुछ दीनो में नजरअंदाज करने लगेगा।

2. अपने आपको कैसे बचाए?

दुश्मनी में कई बार लड़ाई का सामना करना पड़ जाता है। तो ऐसे में आपको उससे लड़ाई नही करना चाहिए बल्कि अपने आपका बचाव करना चाहिए।

दोस्तों लड़ाई करके कोई फायदा नही है, इसमे आपका ही नुकसान है। जब आपको लगे कि बचाव से बात नही बन रही है और वो आपको बार-बार मार रहा है तो ऐसे में आपको एक मुक्का उसके चेहरे पर दे देना चाहिए।

मुक्का देने के लिए थोड़ा इन्तेजार करे और जब आपको लगे कि उसका चेहरा अब मुक्का खाने के लिए तैयार है तो उसी समय दे दे। मुक्का मारने के बाद उसे धक्का दे कर जमीन पर गिरा दे।

दोस्तों अब आपको वहां से भागना चाहिए, नही तो वो उठ कर आपसे और लड़ाई करेगा।

जाने से पहले उससे कहे कि लड़ाई मैंने नही शुरू करी बल्कि तुमने शुरू करी और अब मैंने लड़ाई खत्म कर दी। आगे से लड़ाई करने की कोशिश मत करना, इतना कह कर वहां से तुरंत भाग जाए।

इसे भी पढ़ें- अगर कोई लड़का परेशान करे तो क्या करना चाहिए?

Scroll to Top