इंग्लिश सिखने के 9 मजेदार तरीके – कैसे इंग्लिश सीखे?

English Me Baहमारे भारत में बहुत से ऐसे लोग है जो इंग्लिश नही बोल पाते है। अगर सही सही कहे तो इंग्लिश बोलना हमे भी नही आता है, तभी तो हिन्दी मैं आर्टिकल लिख रहे है। इंग्लिश बोलना बुरी बात नही है पर किसी चीज को ना सीखना एक बुरी बात है।

हमारे भारत में बहुत से युवाओं को ये लगता है कि इंग्लिश बोलना बहुत मुश्किल है और यही वजह उन्हे इंग्लिश सीखने से रोकती है।

दोस्तों अगर सही कहे तो इंग्लिश उतनी ज्यादा मुश्किल नही है बस हमे बुनियादी बातों के बारे में पता होना चाहिए, फिर तो अभ्यास करते-करते आपको खुद ही आ जाएगा। नीचे हमने कुछ तरीके बता रखे है, इन्हे पढ़े और इनका पालन करे।

इंग्लिश बोलना कैसे सीखे करे? English Me Baat Kaise Kare?

अगर आपको भी इंग्लिश बोलने में या लिखने में दिक्कत आती है तो चिंता न करे, इस आर्टिकल में हमने इंग्लिश सीखने के बेहतरीन और अनोखे तरीके बताए है। इन तरीकों को पढ़ो और पालन करे।

1. सीखने की इच्छा रखे

अगर आपको सही में इंग्लिश सीखना है तो मन में आपके किसी चीज को पाने की इच्छा होनी जरूरी है। इंग्लिश सीखने में उतनी दिक्कत नही होती जितनी कि उस चीज को अपनाने में होती है।

हम बस आपसे इतना ही कहेंगे कि अपने मन में आप सीखने की इच्छा रखे तभी आप किसी भी चीज को पाने में कामयाब होंगे।

2. खुद में आत्मविश्वास रखे

जिसके अंदर आत्मविश्वास की भरपूर मात्रा है उसे किसी भी चीज का डर नही होता है, वो किसी भी चीज को करने के लिए तैयार रहता है।

तो आप समझ ही गए होंगे कि हमारे अंदर आत्मविश्वास का रहना कितना जरूरी है। तो अपने अंदर नकारात्मक विचार को आने ही मत दो, आत्मविश्वास आपके अंदर खुद ही आ जाएगा।

3. Grammar की जानकारी होनी चाहिए

अगर आप इंग्लिश सीखने की तैयारी कर रहे है तो हम आपको यही सलाह देंगे कि आप सबसे पहले grammar पर जोरर दीजिए।

Grammar की इंग्लिश में उतनी ही जरूरी है जितना की इंसान को खाने की। अगर आप grammar को समझ लेते है तो आप इंग्लिश को आसानी से बोल सकते है और लिख भी सकते है।

4. इंग्लिश अखबार पढ़े

अखबार तो आज के समय में हर कोई पढ़ता है। हम आपको यही सलाह देंगे कि आप घर में इंग्लिश अखबार ला ले और उसे हर रोज एक घंटा जरूर पड़े।

ये एक घंटा आपको इंग्लिश सीखने में जरूर मदद करेंगी, अगर मदद ना करे तो हमारा सर और आपकी लाठी।

5. इंग्लिश गाने सुने या फ़िल्में देखे

अगर आप इंग्लिश सिख रहे है तो आपको इंग्लिश गाने या इंग्लिश फ़िल्में जरूर देखनी चाहिए, ये दोनो चीजें आपको इंग्लिश सीखने में सहायता करेंगे।

गाने को हम जल्दी पकड़ कर लेते है और इंग्लिश गाने के शब्द आपको जरूर मदद करेंगे।

6. दिलचस्प इंग्लिश Novel/Stories पढ़े

इंग्लिश सीखने के साथ-साथ आप Noval और Stories पढ़ सकते हो, ये आदतें आपको इंग्लिश सीखने मैं बहुत मददगार होंगी और साथ में आपको किताबें पढ़ने की आदत भी पड़ जाएगी।

किसी ने खूब कहा है कि इंसान की सबसे अच्छी दोस्त किताबों के अलावा और कोई नही होती है।

7. YouTube से आप इंग्लिश सीख सकते है

इंटरनेट की दुनिया में अगर YouTube की बात करे तो इसके बारे में सब को पता है। जिस तरह GOOGLE में आप किसी भी चीज के बारे में पूरी गहराई के साथ पढ़ सकते हो उसी तरह आप YouTube में आप किसी भी चीज को होते हुए देख सकते हो।

YouTube में हर चीज के बारे में लोगो ने बहुत सारे वीडियो डाले होते है, वो अपना अनुभव आपके सामने share करते है।

वैसे ही इंग्लिश सीखने की बहुत सारी वीडियो आपको YouTube में मिल जाएँगे।

8. दोस्तों के साथ इंग्लिश में बात करें

आप एक मित्र मंडली बना सकते हो जिस में आप कसम खा लो कि अगर हम बात करेंगे तो सिर्फ इंग्लिश में करेंगे वरना करेंगे ही नही।

इससे आप बहुत जल्दी ही इंग्लिश बोलना सिख जाओगे, आपके अंदर इतना आत्मविश्वास आ जायेगा कि आपको खुद ही नही पता चलेगा कि ये इतनी जल्दी हुआ कैसे।

9. अपने से बड़े या शिक्षक की मदद ले

अगर आप किसी भी चीज में फंस गये या समझ नही आ रहा है तो आप किसी अपने से बड़े या शिक्षक से सहायता ले सकते है।

ऐसा करने से आपको पता चलता रहेगा कि इंग्लिश सीखने के मामले मे आप अभी कहा तक पहुंचे हो। हमारे हिसाब से ये बहुत अच्छा तरीका है।

ये भी जाने-