भ्रष्टाचार पर निबंध- हिंदी निबंध 350 Words

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भ्रष्टाचार  बहुत बुरी समस्या है। इससे व्यक्ति के साथ-साथ देश का भी विकास और प्रगति रूक जाती है। ये एक सामाजिक बुराई है जो इंसान की सामाजिक, आर्थिक और बौधिक क्षमता के साथ खेल रहा है। पद, पैसा और ताकत की वजह से ये लगातार अपनी जड़ें गहरी करते जा रहा है।

अपनी व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए शक्ति, सत्ता, पद और सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग है। भ्रष्टाचार सूत्रों के मुताबिक, पूरी दुनिया में भ्रष्टाचार के मामले में भारत का स्थान 85वां है।

भ्रष्टाचार सबसे अधिक सिविल सेवा, राजनीति, व्यापार और दूसरे गैर कानूनी क्षेत्रों में फैला है। भारत विश्व में अपने लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिये प्रसिद्ध है लेकिन भ्रष्टाचार की वजह से इसको क्षति पहुँच रही है।

इसके लिये सबसे ज्यादा जिम्मेदार हमारे यहाँ के राजनीतिज्ञ हैं जिनको हम अपनी ढ़ेरों उम्मीदों के साथ vote देते हैं, चुनाव के दौरान ये भी हमें बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं लेकिन चुनाव बीतते ही ये अपने असली रंग में आ जाते हैं। हमें यकीन है कि जिस दिन ये राजनीतिज्ञ अपने लालच को छोड़ देंगे उसी दिन से हमारा भारत देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा।

ये भी जाने- निबंध कैसे लिखते हैं? How to write an essay?

हमें अपने देश के लिये पटेल और शास्त्री जैसे ईमानदार और भरोसेमंद नेता को चुनना चाहिए क्योंकि केवल उन्ही जैसे नेताओं ने ही भारत में भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया हमारे देश के युवाओं को भी भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए आगे आना चाहिये साथ ही बढ़ते भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिये किसी ठोस कदम की आवश्यकता है।

अगर आपको seo friendly article लिखवाना हो, वेबसाइट बनवाना हो, अपने ब्लॉग का setup करवाना हो तो हमसे whatsapp के जरिये संपर्क करें. हमारा whatsapp नंबर है-
9583450866