दिमाग से फालतू के विचार कैसे निकले? फालतू के विचार दूर करने के 6 बेहतरीन उपाय

क्या आप जानते है कि अवांछित सोच या फालतू विचार क्या होते है?” दोस्तों विचार या सोच का आना अच्छी बात है पर अगर जरुरत से अधिक ज्यादा सोचे तो ये हमारे लिए सही नहीं है। ऐसे में आपका मन आपके नियंत्रण में नहीं रहता है।

उदाहरण के लिए – मान लो कि आपने कही इंटरव्यू दिया और आप अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हो। ऐसे में आपके मन में विचार आया कि चयन होगा की नहीं। इस तरह का विचार सभी के मन में आते है लेकिन अगर इस विचार के बाद भी आपके दिमाग में और विचार आए कि अगर चयन नहीं हुई तो क्या होगा, घर कैसे चलेगा, कही और इंटरव्यू देना सही है।

तो आप समझ लीजिए कि आप बहुत ज्यादा सोचते है और अपने दिमाग को थका रहे है। जो चीज आपके साथ हुआ ही नहीं तो उसके बारे में सोच के क्या फायदा। अगर आप ये जानना चाहते है कि ज्यादा सोचने से कैसे बचा जाए तो ये आर्टिकल आपको बहुत कुछ सिखाने वाली है।

इसे भी पढ़ें- बुरी आदतों से कैसे बचे? 9 बुरी आदतें और उनसे बचने के उपाय

फालतू विचारों को कैसे नियंत्रित करे? Dimage Ke Faltu Thoughts Ko Kaise Control Kare?

दिमाग से फालतू के विचार कैसे निकले? फालतू के विचार दूर करने के 6 बेहतरीन उपाय
दिमाग से फालतू के विचार कैसे निकले? फालतू के विचार दूर करने के 6 बेहतरीन उपाय

अगर आप बहुत ज्यादा सोचते हो तो ये कोई बड़ी बात नहीं है आपको ये सीखना होगा कि अपने अनचाहे सोच पर कैसे काबू किया जाए? नीचे हमने कुछ जबरदस्त उपाय बता रखे है जिससे आपकी सहायता होने वाली है।

1. ये माने की आप बहुत सोचते है

किसी भी चीज पर अगर आप नियंत्रण चाहते है तो सबसे पहले आपको मानना होगा कि, हाँ मेरे से ही हुआ है। उसी तरह अगर आप बहुत ज्यादा सोचते है और इससे छुटकारा पाना चाहते है तो आपको ये मानना होगा कि आप बहुत सोचते है। अगर आप भ्रमित है कि आप ज्यादा सोचते है कि नहीं तो यहाँ पर हम आपको कुछ उदाहरण देकर बताएँगे।

क्या आप एक ही विचार को कई बार सोचते है? और आप उस विचार से आगे नहीं बढ़ पा रहे है तो इसका मतलब है कि आपको आगे सोचना चाहिए। क्या आपके पास वही स्थिति अलग अलग तरीकों से आती है तो आपको अलग अलग प्रतिक्रिया देना चाहिए।

2. अपने समस्या का समाधान करे

कई मामलों में आपने देखा होगा कि आप किसी काम में फंस गए और आप उस काम को ना करने के बजाय आप उस काम के बारे में सोचते रहते है कि ये काम कैसे होगा? नहीं हुआ तो खेर नहीं? आपने एक बात ध्यान दी होगी कि, हमारे मन में उस काम के लिए सकारात्मकता आती ही नहीं है हम नकारात्मक विचार के बारे में ही सोचते रहते है और अपने सोच में ही फंस जाते है।

तो दोस्तों कभी आपने ये सोचा है कि हमारे साथ ऐसा क्यों होता है? इसलिए कि हम समस्या का समाधान करने के बारे में सोचते नहीं है बल्कि सिर्फ सोचते रहते है। बस यही हमको करना नहीं है। जब आप किसी समस्या में फंसे हुए हो तो उसी समय उस समस्या से बाहर निकलने की कोशिश करे। इस तरह से आप अपने सोच पर नियंत्रण कर सकते हो।

ये भी जाने- बुरी आदतों से कैसे छुटकारा पाये?

3. किसी से सुझाव ले

सुझाव लेना हमेशा से ही सभी के लिए बहुत सही रहा है। इस बात का ख्याल रखे कि अलग-अलग लोगो से एक ही सवाल का सुझाव ना ले। ऐसे में आप भ्रमित हो जाओगे और अपने ही सवालों में फंस जाओगे। जब आपको लगे कि आप किसी विशेष सवाल या काम में फंस गए हो और आप उसके बारे में बहुत ज्यादा सोच रहे हो और फिर भी वो काम या सवाल सुलझ ना रहा हो तो आपको किसी अपने से बड़े या अनुभवी से सलाह लेना चाहिए।

ऐसा करने से आप अपने अपने सवालों और विचारों से आजाद हो सकते हो। आपका दोस्त आपको अच्छा महसूस करवा सकता है।

4. कुछ नया सीखे या पढ़े

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप क्या सीखना चाहते हो। बस कुछ भी सीखीए जो मुस्किल हो। इससे आपको कार्य को करने के लिए एकाग्रता मिलेगी। इस तरह की आदत आपको किसी भी स्तिथि से बाहर निकालने में सहायता करेगा। इस तरह से आप ज्यादा सोचना बंद कर दोगे और जीवन में कुछ ना कुछ सीखते रहोगे।

अच्छे या बुरे विचार आपके वातावरण से ही बनता है। तो ऐसे में आपको अच्छे विचारों को हासिल करना चाहिए। किताबें आपकी सहायता कर सकती है। कुछ ऐसे किताबें पढ़े जो प्रेरणादायक और प्रेरक हो। किताबें पढने से एकाग्रता बहुत अच्छा बनता है और साथ साथ में आपके विचारों पर भी आपका नियंत्रण रहता है।

जरुर पढ़ें- घबराहट दूर करने के 5 आसान उपाय

5. ध्यान या व्यायाम करे

अगर आपको लगता है कि आप अपने सोच पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हो तो आपको ध्यान और व्यायाम का सहारा लेना चाहिए। ध्यान आपको सिखाता है कि अनचाहे सोच को कैसे बाहर निकालते है? आपको हर रोज कम से कम 15 से 20 मिनट तक ध्यान करना चाहिए। सुबह और रात में ध्यान करना सबसे सही रहता है।

जहां तक व्यायाम की बात है तो इससे हम मन और शरीर से मजबूत बनाते है। जो काम हम कर रहे होते है दिमाग उसी पर हमारा एकाग्र करता है इधर उधर की बातों में नहीं जाता है। व्यायाम करने से तनाव दूर होता है जिसकी वजह से दिमाग शांत रहता है और फालतू बातें नहीं आती।

6. अपने काम की लिस्ट बनाये

अगर आप चाहते है कि, आपका दिमाग फालतू बातों से दूर रहे तो आपको अपने कामों की लिस्ट सुबह में ही बना लेना चाहिए। इससे क्या होगा कि बहुत सारे काम एक दिन में हो जाते है जिससे आप अपने में सकारात्मकता महसूस करते हो। दूसरा आप व्यस्त रहते है और तीसरा फालतू बातें दिमाग में नहीं आती है।

Viral

नाराज 😠 Girlfriend को कैसे मनाये? । 💃 Actor कैसे बने?जब पति अहमियत न दे तो पत्नी 🤵‍♀️ क्या करे? । 😕 कैसे पता करें कि लड़की प्यार करती है या नहीं?कैसे ब्रा 👙 की साइज नापे?लव लेटर कैसे लिखे?लड़की को देने के लिए Sad Love Letter 💌 । ब्रेकअप के बाद क्या करती है लड़कियां?Pregnant 🤰 होने के लिए क्या करे?कैसे जाने लड़की के दिल की बात?लड़कियां धोखा 😭 क्यों देती है?लड़की नजरअंदाज करे तो क्या करें?क्या एक बार सेक्स 🫦 करने से लड़की गर्भवती हो जाती है?तम्बाकू 🍷 खाना कैसे छोड़े?पुरानी गर्लफ्रेंड को फिर से कैसे हासिल करे?लड़की 👱‍♀️ बार-बार क्यों देखती है? इसका क्या मतलब है?Kiss 💋 कैसे करें?अपनी प्रतिभा को कैसे पहचाने?

अगर आपको हमसे बात करनी है तो सबसे पहले हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें, आर्टिकल के अंत में आपको share करने का बटन मिलेगा. आपको अपने 3 दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को share करना है. Share करने के बाद आपको हमारा contact नंबर दिया जायेगा.

Scroll to Top