घर में मंदिर कैसे बनाये?

घर में मंदिर कैसे बनाये? जैसा कि आप सभी को पता है कि, भारत धर्मों का देश है और भारत में भगवान को बहुत पूजा जाता है। आप हिन्दुओ के घरों में पूजन के लिये मंदिर देख सकते है। इन मंदिर में वे हर रोज पूरी श्रद्धा और पूरे मन के साथ भगवान को याद करते है।

तो दोस्तों अगर आप घर में मंदिर बनाने की सोच रहे है तो आप सही जगह पर आए है। इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे कि, घर पर मंदिर किस स्थान पर होना चाहिये? घर में मंदिर कैसे बनाये? और मंदिर बनाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिये?

पहले कुछ बातों के बारे में जाने

दोस्तों मंदिर बनाने से पहले आपको बहुत सी बातों को ध्यान में रखना होता है। वो कौन सी बातें है वो हमने आपको नीचे बता रखी है। इन्हें पढ़े और फिर घर पर मंदिर बनाये।

1. घर में मंदिर का स्थान

बहुत से लोग घर पर मंदिर कही पर भी बना लेते है और पूजा शुरू कर लेते है। ऐसे में क्या होता है कि, आप पूजा का संपूर्ण लाभ नहीं उठा पाते है। तो अगर आप घर पर पूजा घर बनाना चाहते है तो आपको पहले ये पता होना चाहिये कि, किस जगह पर मंदिर बनाना शुभ है।

दोस्तों आपने वास्तु शास्त्र का नाम तो सुना ही होगा, अगर हम वास्तु शास्त्र की बात करे तो वास्तु के हिसाब से घर में पूजा घर ईशान कोण मतलब उत्तर-पूर्व की तरफ होना चाहिये।

पंडितो का मानना है कि, अगर पूजा घर इस स्थान में हो तो घर में एक सकारात्मक उर्जा रहती है जिस वजह से घर में सुख शांति हमेशा बनी रहती है।

बहुत से लोगो के मन में ये सवाल भी चल रहा होगा कि, भाई उत्तर-पूर्व में ही क्यों पूजा घर होना चाहिये? देखिये वास्तु शास्त्र के हिसाब से इस दिशा में भगवान का वास होता है। जिस वजह से भगवान की कृपा घर पर बनी रहती है।

2. और कौन सी जगह पर पूजा घर बना सकते है

अगर किसी वजह से घर में उत्तर-पूर्व की जगह पर पूजा घर बनाना नामुमकिन सा हो जाए तो फिर आप क्या करोगे। आप में से बहुत से लोग इस तरह की समस्या से गुजर रहे होंगे।

देखिये अगर घर पर उत्तर-पूर्व दिशा में किसी वश आप पूजा घर बनाने में नाकाम हो रहे है तो आप उत्तर और पूर्व दिशा का चयन करना चाहिये। अगर आपको लगता है कि, आप उत्तर और पूर्व दिशा में भी पूजा घर नहीं बना पा रहे है तो फिर आपको पूर्व-दक्षिण की तरह बना लेना चाहिये।

3. खंडित मूर्तियां ना रखें

अब खंडित मूर्तियों की पूजा क्यों नहीं करनी चाहिये इसके बारे में हम कुछ कह नहीं सकते है पर अगर शास्त्रों की बात की जाए तो खंडित मूर्तियों की पूजा करना वर्जित करा गया है। खंडित मूर्तियों को कही साफ नदी में बहा देना चाहिये।

घर में मंदिर बनाये

दोस्तों अब बात करते है कि, घर पर मंदिर कैसे बनाये? नीचे हमने कुछ उपाय बता रखे है उन्हें मंदिर बनाते समय याद रखे।

1. किस तरह का मंदिर चाहते है आप

अगर आप घर पर मंदिर बनाना चाहते है तो आपको ये पता होगा कि, कितने साइज में आपको मंदिर बनाना है वो साइज कुछ भी हो सकता है जैसे कि :- छोटा मंदिर, एक कमरे में मंदिर।

अगर आप एक छोटा सा मंदिर बनाना चाहते है तो आप बाजार से एक छोटा सा मंदिर घर खरीद सकते है। मंदिर घर में आपको पूरा set मिलता है। आप इसे दीवार पर कही पर भी लगाए। पर अगर आप एक कमरे में मंदिर घर बनाने की सोच रहे है तो आपको मंदिर के लिये बहुत सी वस्तुओं की जरुरत होगी।

2. मंदिर के लिये वस्तु

अब बात करते है कि, किस किस तरह की मंदिर वस्तु रखने से मंदिर संपूर्ण होगा। माना जाता है कि, जब आप मंदिर में भगवान की तस्वीर या मुर्तिया लगाते है तो आपको सबसे पहले गणेश जी की मूर्ति रखनी चाहिये।

इस बात का ध्यान रखे कि, गणेश जी की 3 प्रतिमाएं नहीं होनी चाहिये। इस बात का भी ध्यान रखे कि, घर पर कभी भी बड़ी मुर्तिया नहीं रखनी चाहिये।

अगर आप घर पर शिव लिंग रखने की सोच रहे है तो आपको अंगूठे के आकार जितना शिव लिंग रखना शुभ होता है।

मंदिर को सजाने के लिये आप फूल पत्तों का इस्तेमाल कर सकते है पर इस बात का ध्यान रखे कि, फूल पत्तों को बिना धोए या साफ करके मंदिर में रखे।

पूजा करते समय या पूजा घर में जला हुआ दिया होना बहुत जरूरी है तभी आपकी पूजा पूर्ण रूप से पूरी होगी। अगर आप पूजा घर में शंख रख सकते है तो रखे। ये बहुत शुभ होता है।

3. कुछ ध्यान में रखने वाली बातें

कुछ और जरूरी बातों के बारे में भी आपको पता होना चाहिये जैसे कि :- जब आप पूजा कर रहे हो तो आपका मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिये ये शुभ होता है। पूजा घर तक सूरज की किरणें जाए तो आपके लिये और आपके घर के लिये बहुत अच्छा रहता है।

जब आप पूजा पूरी कर चुके हो तो तब आपको कुछ मिनट तक घंटी बजानी चाहिये, तभी आपकी पूजा पूर्ण रूप से पूरी होगी। दोस्तों इस बात का ध्यान रखे की, पूजा घर में चमड़े और जूते चप्पल लाना अच्छा नहीं माना जाता है।

ये भी जाने-

अगर आपको seo friendly article लिखवाना हो, वेबसाइट बनवाना हो, अपने ब्लॉग का setup करवाना हो तो हमसे whatsapp के जरिये संपर्क करें. हमारा whatsapp नंबर है-
9583450866