Google में ब्लॉग या वेबसाइट को जल्दी कैसे Rank करवाएं?

आपके एक ब्लॉग बनाया और रोजाना अपने ब्लॉग/वेबसाइट पर अच्छे आर्टिकल लिख रहे हो, तो आपके मन में ये सवाल जरुर आता होगा कि “आर्टिकल तो पब्लिश हो रही है पर ट्रैफिक क्यूँ नहीं आ रही?” ये सवाल हर एक व्यक्ति के मन में आती है जो अपने ब्लॉग/वेबसाइट पर आर्टिकल पब्लिश करते हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक तभी आएगी जब आपका आर्टिकल सर्च इंजन (Google) पर अच्छा rank करे। हम आर्टिकल इसीलिए तो लिखते है ताकि उस पर ट्रैफिक आ सके, और रही बात ट्रैफिक आने की तो आपका आर्टिकल इस लायक होना चाहिए कि Google उसे प्राथमिकता दे सके।

आपके आर्टिकल की quality ही उसे Google पर अच्छा rank दिलाने में सहायता करती है। यानि कि आपका आर्टिकल ही अपने आप में इतना सक्षम होना चाहिए कि वो खुद सर्च इंजन पे अपना स्थान प्राप्त कर सके।

जो event bogging करते हैं उनके लिए ये जरूरी हो जाता है कि उनके द्वारा लिखा गया हर आर्टिकल जल्द से जल्द Google पर rank करे, नहीं तो event blogging करने का क्या फायदा?

Google पर rank करना और अच्छा ट्रैफिक हासिल करना पूरी तरह आपके आर्टिकल की quality पर निर्भर करता है। आप quality आर्टिकल लिखते हो, पर फिर भी आपका आर्टिकल Google पे rank नहीं करता तो इसकी कई सारी वजह हो सकती है।

आज हम उन्ही वजहों के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि कैसे अपने ब्लॉग या वेबसाइट को Google पे जल्द से जल्द rank करवाए? तो चलिए जानते हैं।

Google में ब्लॉग या वेबसाइट को जल्दी कैसे Rank करवाएं?

हर ब्लॉगर की ख़्वाहिश होती है कि उसका लिखा हर एक आर्टिकल Google के पहले पेज पर नजर आए और उनकी ख़्वाहिश तभी पूरी हो सकती है जब वो निरंतर quality आर्टिकल अपने ब्लॉग पर पब्लिश करें।

किसी भी आर्टिकल को Google पर rank करने के लिए सिर्फ दो वजह की जरुरत होती है।

  • किसी नए विषय पर आर्टिकल लिख कर पब्लिश करना।
  • या फिर ऐसे विषय पर quality आर्टिकल लिखना जिसपर पहले से ही काफी आर्टिकल इंटरनेट पर मौजूद हो।

अगर आप ऐसे विषय पे आर्टिकल लिखते हो जिसकी जानकारी इंटरनेट पर मौजूद ही नहीं तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं, आपका आर्टिकल अपने आप Google के पहले पेज पर rank करती है। लेकिन अगर आप ऐसे विषय पर आर्टिकल लिख रहे हो जो पहले से हजारों की संख्या पे इंटरनेट पर मौजूद है तो आपके उस आर्टिकल को Google पे rank करने में समय लग सकता है, या ये भी हो सकता है कि आपका वो आर्टिकल rank ही न करे।

ज्यादातर ब्लॉगर उन्ही विषय में आर्टिकल लिखते है जो पहले से इंटरनेट पे मौजूद है, वजह यही है कि आर्टिकल research करनी की सुविधा मौजूद होती है। अब सवाल ये आता है कि ऐसे आर्टिकल को कैसे rank करवाए जिस पर पहले से हजारों आर्टिकल मौजूद हैं।

हम ये जानते हैं कि quality आर्टिकल सर्च इंजन पर rank करता है, पर ये भी सच है की हर quality आर्टिकल Google पर rank नहीं कर सकता। कुछ बुनियादी बातों पर गौर करके हम अपने आर्टिकल को Google पे जल्द rank करवा सकते है।

KEYWORD रिसर्च

आपके आर्टिकल का title ही मुख्य रूप से आपके आर्टिकल का keyword होता है। मान लीजिए कि आप एक article लिखना चाहते हो जिसका title है “Online पैसे कैसे कमायें?“, अगर आप इस title को Google से सर्च करोगे तो आपको आसानी से समझ आ जायेगा कि जितने भी रिजल्ट आपको Google search में दिखाए जाता है उनका title अलग-अलग होता है। जैसे –

  • घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए – इन्टरनेट से
  • पैसे ऑनलाइन करें: घर बैठे पैसे कैसे कमाए?
  • ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए – 250+ sites पैसे कमाने के
  • ऑनलाइन पैसे कमाने के 20 तरीके
  • घर बैठे ऑनलाइन इंटरनेट से पैसे कैसे कमाए?
  • घर बैठे Google से पैसे कैसे कमाए?

अगर आप “Online पैसे कैसे कमायें?” पर आर्टिकल लिखने वाले हो और आपने अपने आर्टिकल का title ऐसा रखा है जो पहले से इंटरनेट पर मौजूद है तो समझ जाइए कि आपका आर्टिकल जल्द Google पे rank नहीं करने वाला।

उदाहरण के लिए: आपने Google पे सर्च किया “Online पैसे कैसे कमायें?” और आपको Google र्सुल्ट में जितने भी वेबसाइट/ब्लॉग नजर आई उन सभी का title “Online पैसे कैसे कमायें?” ही है, तो ऐसे में आप कौन से ब्लॉग/वेबसाइट पर visit करना पसंद करोगे? आप खुद उलझ जाओगे कि किस ब्लॉग या वेबसाइट पे जाएं।

इसलिए Google कभी अपने search result ऐसे वेबसाइट/ब्लॉग को show नहीं करता जिसके title एक जैसे हो।

अब आप समझ गए होंगे कि अगर आप quality आर्टिकल लिखते हो लेकिन आपने अपने आर्टिकल का title ऐसा रखा है जो पहले से किसी दूसरे ने अपने आर्टिकल के लिए इस्तेमाल किया है तो इसकी वजह से आपका आर्टिकल Google पे नजर नहीं आएगा, और अगर नजर आता भी है तो उसे Google पे अच्छा rank हासिल करने में काफी समय लग जायेंगे।

ऐसे में क्या करें? आपको हमेशा ये ध्यान में रखा होगा कि जब भी आप अपने आर्टिकल का title का चयन करें तो उस title Google पे सर्च करके जरुर देख लें।

आपने अपने new published article को Google Console पे manually जरुर index कराया होगा, और आपने ये भी notice किया होगा कि manually index करने के बाद भी आपका new आर्टिकल Google पे index नहीं होता। इसकी बस दो ही वजह हो सकती है।

  • आपके आर्टिकल में quality नहीं है।
  • या फिर आपने अपने आर्टिकल का title ऐसे चुना है जो पहले से किसी दूसरे के आर्टिकल का है।

दोस्तों ये तो थी keyword research की बात, जो की किसी भी quality article के लिए सबसे जरूरी होती है ताकि वो Google पे जल्द से जल्द rank हो सके। अब चलिए जानते हैं सबसे जरूरी बुनियादी जरुरत जिसे कोई भी ब्लॉगर follow नहीं करता वो है “QUALITY QUANTITY”.

QUALITY QUANTITY

आप सोच में पड़ गए होंगे कि अब ये quality quantity क्या है? इसे एक उदाहरण के जरिए समझिए – मान लीजिए कि आप बाजार से pen खरीदने गए, बाजार में दो pen की दुकान है। एक दुकान में 100 pen का collection आपको मिलेगा और दूसरे में 500 pen का collection के साथ-साथ discount भी अच्छा-खासा मिलेगा। अब आप बताओ कि आप किस दुकान में जाना पसंद करोगे?

जाहिर सी बात है, आप pen खरीदने के लिए दूसरे दुकान का चयन करोगे, जहाँ आपको pen का साथ discount मिलता है।

ठीक इसी तरह Google अपने search result में उन्ही ब्लॉग या वेबसाइट को अच्छा rank करता है जिसमे quality collection of articles हो। या यूँ कहें की Google उन्ही ब्लॉग/वेबसाइट को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देता है जिसमे ढेर सारे quality आर्टिकल हो।

इसलिए अगर आपको अपने ब्लॉग को Google के first page पर पहुँचाना है तो सबसे पहले आपको अपने ब्लॉग/वेबसाइट पे सिर्फ ऐसे content डालने होंगे जिसमे quality हो और जो एक दूसरे से संबंधित हो।

अगर हम Google Google Webmaster Guideline की बात करें तो Google खुद कहता है search engine के लिए नहीं बल्कि अपने readers के लिए आप आर्टिकल लिखे, लेकिन ज्यादातर लोग SEO के चक्कर में अपने आर्टिकल को ऐसा modify कर देते है कि आर्टिकल पढने के दौरान कुछ समझ में नहीं आता।

NOTE: अगर आप Quality Article लिखते हो तो आपको SEO की चिंता करने की जरुरत नहीं क्योंकि Quality Article अपने आप SEO friendly हो जाता है।

जब आप Keyword Research और Quality Quantity पर काम कर लोगे तब आपका आर्टिकल Google पे rank करना शुरू करने लगेगा। Google आपके ब्लॉग/वेबसाइट को प्राथमिकता देगी।

उदाहरण के लिए – अगर आप blogging से संबंधित किसी जानकारी की तलाश करते हो तो Shoutmeloud ब्लॉग सर्च result में देखने को मिल ही जाता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि shoutmeloud ब्लॉग में आपको केवल quality article ही मिलेंगे और आप जिस भी आर्टिकल को पढ़ोगे आपको संतुष्टि मिलेगी।

अगर आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट में एक category बनाए हो तो सबसे पहले उस category से संबंधित सभी आर्टिकल को पब्लिश करें और एक strong, unique, impressive collection तैयार करें।

जब आपके ब्लॉग/वेबसाइट पे ऐसा collection तैयार हो जायेगा तो आपका competitor भी आपको मात नहीं दे सकता। जिसके वजह से आपका वेबसाइट Google की नजरों में आएगा और आपके वेबसाइट में मौजूद सभी आर्टिकल को सबसे पहले सर्च रिजल्ट में दिखायेगा।

एक बेहतरीन आर्टिकल को rank करने में ज्यादा से ज्यादा 6 महीने का समय लगता है। लेकिन हम इस समय सीमा को कम कर सकते हैं अपने दूसरे संबंधित आर्टिकल के जरिए। आपको सिर्फ अपने आर्टिकल की एक सिंखला तैयार करनी है जो एक दूसरे से संबंधित हो, बस।

संबंधित आर्टिकल एक दूसरे को सहारा देते है ताकि वो सर्च इंजन पर अच्छा स्थान हासिल कर सके।

दोस्तों आप ये जरुर जानते होंगे कि “ब्लॉग्गिंग करना, आर्टिकल लिखना ताकि वो सर्च इंजन के द्वारा लोगों तक पहुँच सके” ये एक दिन का काम नहीं, इसमें समय लगता है। आज आपने एक आर्टिकल लिखा या फिर एक नया वेबसाइट बनाया और आप सोचोगे कि कल आपका आर्टिकल/वेबसाइट Google में rank कर जाए तो ये संभव नहीं।

ये संभव तब होगा जब आप लोगों को एक वजह दोगे कि वो आपके ब्लॉग/वेबसाइट पे आएं, और वो वजह होगी आपके वेबसाइट का content collection.

आज हमने उन अहम जानकारी के बारे में चर्चा कि जिसकी वजह से एक ब्लॉग/वेबसाइट Google पे rank करने लायक बन पाता है। उम्मीद करते है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। Happy Blogging

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top