दुखी मन को कैसे रोके? हमेशा खुश कैसे रहे?

Hamesa khush kaise rahe? Dukhi maan ko khush kaise karE? Sadness या दुख ये हमारी भावनाओं में से एक है। जब हमे कोई बात बुरी लग जाती है या हमारे साथ कुछ बुरा हो जाता है तो ऐसे में हम दुखी हो जाते है जिस वजह से हम कुछ अच्छा महसूस नहीं करते।

सामान्य रूप से अगर देखा जाए तो sadness या दुख का होना आम बात है। पर हम में से बहुत से लोग ऐसे भी है जो छोटी-छोटी बातों पर दुखी हो जाते है या जब वो दुखी होते है तो इससे जल्दी बाहर नहीं निकल पाते।

अगर इसके पीछे के कारण की बात की जाए तो इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते है। इस आर्टिकल में हमने कुछ तरीके बता रखे है जो आपको दुख से बाहर निकालने में सहायता करेंगे।

पहले जाने किस तरह का दुख है आपको

दुख या sadness से बाहर निकालने से पहले आपको ये समझना होगा कि आपको किस तरह का दुख है। आप लोगो को बता दे कि दुख अलग-अलग तरीकों का होता है।

नीचे हमने कुछ तरीके बता रखे है, जिससे आपको पता लग जायेगा कि आपका दुख किस वजह से है।

1. दुख और नुक्सान वाला दर्द

ज्यादातर हम दुखी तब होते है जब किसी के जरिए हमे दुख मिले या तब जब हमारा बहुत बड़ा नुक्सान हुआ हो।

इस तरह का दुख जल्दी चला जाता है पर कई मामलों में ये देखा गया है कि कई लोग ऐसी स्तिथि में खुद को संभाल नहीं पाते और दुख को इतना बड़ा बना लेते है कि इससे बाहर नहीं निकल पाते।

दोस्तों यहाँ पर एक बात जो समझने वाली है वो है कि दुख को कभी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। दुख आपकी जिंदगी का हिस्सा है और दुख के बाद सुख का आना तय है।

तो जिंदगी के हर मोड़ पर कुछ न कुछ सीखते रहे और आगे बढ़ते रहे।

इसे भी पढ़ें- बहादुर कैसे बने? होशियार कैसे बने?

2. खुद को कमजोर समझना (Depression)

ये एक ऐसी बीमारी है जिससे इंसान अन्दर ही अन्दर खोंखला हो जाता है। ऐसी बीमारी से लोग अक्सर डिप्रेशन में चले जाते है। दोस्तों खुद को कमजोर समझना ही आपकी सबसे बड़ी गलती है।

माना की जिंदगी के किसी मोड़ पर आपको कभी ऐसा लगता है कि आप कमजोर हो लेकिन दोस्तों अगर आपको लगता है कि आप कमजोर हो तो आप उस कमजोरी को दूर भी तो कर सकते हो।

दोस्तों जीवन में लड़ना सीखे।

दुख से कैसे बहार निकले? दुखी मन को कैसे रोके?

दोस्तों इस भाग में हम आपको कुछ तरीके बताएँगे जिसकी मदद से आप अपने दुख को कम कर सकते हो। यहाँ पर बताए गए सभी तरीके 100% परखे हुए है तो इन तरीकों का पालन करे।

1. दुख का सामना करे

Sadness या दुखी से संघर्ष करने से अच्छा है कि उसका सामना करना सीखे। जब आप दुखी होते है तो आपके अन्दर नकारात्मक शक्ति आती है जिस वजह से आपका दिमाग काम करना बंद कर देता है, आपके दिमाग में ये बात आती ही नहीं कि दुख का सामना करे।

जब आप समस्या में हो और अपने आपको दुखी महसूस कर रहे हो तो ऐसे समय पर आपको समस्या को सुलझाने के बारे में सोचना चाहिए।

उदाहरण के लिए- मान लो कि आप job न मिलने की वजह से दुखी हो तो ऐसे समय में आपको कुछ काम खोजना चाहिए, क्या पता आपको कोई काम मिल जाए। इस तरह का ही आपको कुछ करना होगा।

2. किसी से अपनी मन की बात बताए

ये तरीका बहुत ज्यादा असरदार है, कोई ऐसा दोस्त या रिश्तेदार जो आपके बहुत ज्यादा करीब हो और आपकी भावना को समझता हो ऐसे लोगो से आपको अपने दिल की बात share करनी चाहिए।

अपने दुख को बाटने से ही आपका दुख कम होगा। ऐसे में आपको कुछ सुझाव मिल सकता है जिससे आपका दुख कम हो सकता है।

एक बात का ध्यान रखे कि अपना दुख हर किसी को न बताए, हो सकता है कि जिससे आप अपना दुख सुना रहे हो वो आपसे ओर मजे ले।

इसे भी पढ़ें- घबराहट दूर करने के 5 आसान उपाय

3. हंसमुख लोगो के बीच में रहे

आप किन लोगो के साथ रहते हो और कैसा महसूस करते हो वो आपके जिंदगी पर असर डालता है। Sadness और दुख हर कोई ज्यादा महसूस नहीं करता है वो आपके वातावरण पर निर्भर करता है कि,आप किन लोगो के साथ रह रहे हो।

मान लो कि आप हंसमुख लोगो के साथ अपना ज्यादा समय बिताते हो तो ऐसे में आपके अन्दर दुख का आना आसान नहीं है।

अगर गलती से भी आप अपने आपको दुखी महसूस करते हो तो आपका अच्छा वातावरण आपके दुख को कम कर देगी। तो दोस्तों आप कैसे लोगो के साथ रहते हो वो बहुत मायने रखता है।

4. नियमित व्यायाम और ध्यान करे

हम दावे के साथ कह सकते है कि अगर आप बहुत ज्यादा दुख महसूस करते हो तो आप कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करते होंगे। दोस्तों regular activities करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हो।

यहाँ पर हमने आपको 2 activities बता रखी है इन्हें नियमित करे।

व्यायाम – हम आपको ये नहीं कह रहे कि रोजाना 30 मिनट व्यायाम करो। आप थोड़ा बहुत अगर व्यायाम करेंगे तो वो भी आपके लिए बहुत है। डॉक्टर की माने तो थोड़ा बहुत व्यायाम आपके mood को positivity में activate करती है।

ध्यान – focus और relax के मामले में ध्यान को सबसे शक्तिशाली तरीका माना गया है। तो अगर आप दुख से दूर रहना चाहते है तो अपने घर पर रोजाना ध्यान करे।

5. अच्छा खाए

इतना सब कुछ करने के अलावा आपको अपने lifestyle में भी थोड़ा बहुत बदलाव करने होंगे जैसे कि अपने आहार में। आप लोगो को बता दे कि गंदा खाना आपके शरीर में नकारात्मकता लाता है जिस वजह से आप दुख और डिप्रेशन का शिकार हो जाते हो।

अच्छा संतुलित आहार आपको इन सभी से दूर रखेगी और आपको स्वस्थ शरीर प्रदान करेगा। तो दोस्तों अपने आहार में vitamins, minerals और calcium लेते रहे। Junk food को जितना हो सके उतना बचे।

Scroll to Top