हमारे लिए एक अच्छी औषधि है। हमें अपने जिंदगी में कभी फुर्सत नही मिलती और अगर मिलती भी है तो सिर्फ तनाव और चिंता के लिए। इसका परिड़ाम यह है कि शरीर कई तरह के रोगों से घिरता जा रहा है। आज हम इस टॉपिक में आपको हँसना हमारे लिए कितना आवश्यक है और न हँसने से क्या-क्या बीमारियाँ हो सकती है हम आपको बताएँगे।
रोग प्रतिरोधक छमता को बढाता है
ऐसे लोगों में रोग प्रतिरोधक छमता कम देखी गई है जो लोग अधिक तनाव में डूबे रहते हैं। आज 60 प्रतिसत लोगों में तनाव और रोगों का कारण केवल न हँसना है। इसी की कारण बहुत से रोग आपको अपना शिकार बना लेते हैं। इस समस्या में हँसी आपके काम आ सकती है।
तनाव कम करता है
हँसी आपके तनाव से भरी जिन्दगी में एक अच्छी सोच लाता है। उच्च रक्तचाप, सर दर्द, अल्सर, हृदयरोग आदि तनाव से ही जुड़े हुए हैं। माइग्रेन भी तनाव से ही उत्पन्न होता है। जबकि हंसने से तनाव अपने आप दूर हो जाता है। इसलिए इन सभी रोगों के शिकार वाला मनुष्य के लिए हँसी बहुत अच्छी दवाई साबित हो सकती है।
भोजन जल्दी पचता है
हँसी भोजन पचाने के लिए भी लाभदायक है। हंसने से भोजन जल्दी पचता है। जो व्यक्ति भोजन करते समय रोता है उसे भूंख कम लगती है और पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। इसलिए भोजन को अच्छी तरह से पचाने के लिए और भूंख बढ़ाने के लिए हँसना जरूरी है।
एक्सरसाइज करने के बराबर है हँसी
हँसी एक्सरसाइज के बराबर बेनिफिट देता है। रोज जितना आप एक्सरसाइज करके healthy रहते है उतना ही अगर आप हंस लेते हैं तो आपको एक्सरसाइज के बराबर फायदा होगा।
आयु को बढ़ाता है
मुस्कराना, हँसना खिलखिलाकर ठहाके लगाना शारीरिक मानसिक और दीर्घायु की अचूक दवा है। हंसने से हमारे शरीर में कोई भी विकार उत्पन्न नही होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। जिससे हमारी जीवन आयु में बढ़ोतरी होती है। एक वैज्ञानिक ने खोज किया की बहुत से दीर्घ आयु वाले लोगों का राज केवल अच्छे तरह से हँसना है। इस तरह से आप भी अपना जीवन काल बढ़ने के लिए हंसने का प्रयोग कर सकते हैं।
दूसरों से अच्छे सम्बन्ध बनाता है।
यदि हम हँसते हैं तो हमें देखकर हर किसी को थोड़ी हँसी तो आ ही जाती है। प्रसन्नचित व्यक्ति को देखकर हर कोई खुश होता है। एक साथ हंसने से किसी दो व्यक्ति के बीच की दुर्भावनाएं और शत्रुता आदि दूर हो जाती है। जिसके चेहरे में मुस्कान नही रहती उसके साथ कोई भी रहना पसंद नही करते हैं।
अब तो आप जान ही गए होंगे के हँसना हमारे सेहत के लिए कितना आवश्यक है। आप कितने भी व्यस्त हों लेकिन हँसना कभी ना भूलें क्यूंकि हंसने से हमारे सेहत को कई प्रकार से लाभ मिलता है।