High Quality content क्या है? High quality content कैसे लिखे?

ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर एक ब्लॉगर को पता होना चाहिए ताकि वो आपके ब्लॉग का rank और  popularity improve हो सके। जब भी कोई नया ब्लॉग बनता है तो सबसे पहले वो अपने ब्लॉग पर आर्टिकल लिखता है और धीरे-धीरे उसके आर्टिकल लिखने की quality improve होती जाती है।

हाँ ये सच है कि ब्लॉग्गिंग करने के लिए अभ्यास और समर्पण की जरूरत होती है ताकि आपकी writing skill improve हो सके। अगर आप एक ब्लॉगर हो तो आपको पता होगा कि एक आर्टिकल लिखने से पहले बहुत सारे रिसर्च करने पड़ते है और आर्टिकल की quality को improve करने के लिए हमेशा अपडेट रहना पड़ता है।

आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएँगे कि High Quality content क्या होता है और कैसे High Quality content लिखे? ज्यादातर ब्लॉगर जो Google Adsense में पहली बार apply करते है तो उनका Adsense application reject हो जाता है जिसकी वजह है insufficient content, insufficient content का मतलब है quality content से। अगर आपके ब्लॉग पर High Quality content नही है तो आपका ब्लॉग कभी भी Google search result पर अच्छा rank नही हासिल कर सकता।

High Quality content क्या है?

एक ब्लॉग की पहचान उसके content से ही होती है, आप अपने ब्लॉग पर कौन सा आर्टिकल लिख के publish करते हो वही आपके ब्लॉग की quality decide करता है। अगर आप अपने ब्लॉग पर ऐसे आर्टिकल publish कर रहे हो जिसे कोई पसंद नही करता तो आपके ब्लॉग पर low quality content है। लेकिन वही अगर आप अपने ब्लॉग पर ऐसे आर्टिकल publish करते हो जिसे लोग like, share और उस पर comment करते है तो वही आर्टिकल High Quality content कहलाता है।

ब्लॉग पर Quality आर्टिकल कैसे लिखे?

मान लीजिए कि आपने अपने ब्लॉग पर 100 आर्टिकल publish किए है जिसमे से 5 आर्टिकल ही High Quality content वाला है तो आपके ब्लॉग पर सबसे ज्यादा visitors आपके उस 5 आर्टिकल को पढ़ने के लिए ही आएँगे। High Quality content आपके ब्लॉग की  popularity और reputation को improve करने का काम करती है। लेकिन अगर आपके ब्लॉग पे High Quality content के मुकाबले low quality content है तो आपका ब्लॉग कभी भी top rank नही कर सकता और आपके ब्लॉग की quality भी low होगी।

हम जो भी अपने ब्लॉग पर पोस्ट publish करते है वो सिर्फ अपने ब्लॉग पर आने वाले visitors को dedicated होता है, मतलब कि हम जो भी आर्टिकल लिखते है वो दूसरों के लिए ही होता है। और अगर वही आर्टिकल लोग पसंद करते है तो वो high quality आर्टिकल बन जाता है।

High quality article लिखना हमारे हाथों में है, हम चाहे तो अपने आर्टिकल की quality down भी कर सकते है या फिर high भी। High Quality content लिखना हमारे writing skill पर भी निर्भर करता है, अगर आपकी writing skill दूसरों से बेहतर हो और आप सबसे अलग तरह से लोगो को अपने आर्टिकल के जरिए जानकारी देते हो तो आपका आर्टिकल high quality वाला ही होगा।

Writing skill को improve करके ही हम एक अच्छा और high quality आर्टिकल लिख सकते है, और writing skill को improve करने के लिए हमें अभ्यास की जरूरत होती है। और आज हम कुछ ऐसे ही उपाय आपको देने जा रहे है जिसे आप follow करके अपने writing skill तो improve कर सकते हो ताकि आपका आर्टिकल High Quality content बन जाए, तो चलिए जानते है।

High Quality content कैसे लिखे?

ब्लॉग में आर्टिकल लिख के publish करना तो सभी को आता है पर High Quality content लिखने के जब बात आती है तो लोग भ्रमित हो जाता है कि कैसे अपने ब्लॉग पोस्ट तो Google search पर top rank करने के लिए high quality आर्टिकल लिखे। ये कोई rocket science नही है, आपको सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। बहुत से लोग High Quality content लिखने के चक्कर में अपने ब्लॉग पर ऐसे-ऐसे आर्टिकल लिखते है जो कोई भी पढ़े तो confuse हो जाए। और इसी confusion को दूर करने के लिए आप कुछ आसान उपाय और गाइड को जरूर follow करे।

1. Research

अगर आपको किसी विषय पर आर्टिकल लिखनी है तो आपको उस विषय पर रिसर्च करनी होगी। मान लीजिए कि आपने बिना रिसर्च के एक आर्टिकल publish कर दिए, और वही विषय का आर्टिकल आप अगर किसी दूसरे वेबसाइट पर पढ़ते हो तो आपको अपनी गलती का एहसास होगा कि आपने अपने आर्टिकल पर कुछ main points लिखा ही नही है।

इसलिए जब भी कोई आर्टिकल लिखे उसके बारे में थोड़ा रिसर्च जरूर कर ले। रिसर्च करने के लिए Google तो है ही, आप अपने विषय को Google पर search कीजिए और ज्ञान अर्जित करने के बाद ही आर्टिकल लिखना शुरू कीजिए।

मैं जब भी में कोई आर्टिकल लिखता हूं तो सबसे पहले उसे Google पर search करता हूं ताकि मेरी knowledge improve हो सके और मैं अपने आर्टिकल को इतना informative बना सकू कि वो किसी दूसरे वेबसाइट पर मौजूद ही ना हो।

2. योजना – Planning

ऐसा नही है कि आपको रोजाना एक आर्टिकल publish करनी ही है, आप अपने पूरा समय लीजिए। किसी भी विषय पे आर्टिकल लिखने से पहले एक planning की जरूरत होती है कि आपके आर्टिकल में क्या-क्या points होगा, किस विषय पर main focus करना है, keyword क्या है, आर्टिकल कितने शब्दों का होगा, आर्टिकल को कैसे सबसे अलग लिखा जाए। ये सभी points के लिए planning की जरूरत होती है।

Planning का मतलब ये नही कि सब कुछ दिमाग में है और आप लिखना शुरू कर दो। और आर्टिकल पूरा करने के बाद उसे directly publish कर दो। एक high quality आर्टिकल को publish करने से पहले उसे एक बार जरुर पढ़े ताकि आपका आर्टिकल पूरी तरह संतोषजनक हो।

जब मैंने ब्लॉग्गिंग की शुरुवात की थी तब में रोजाना एक आर्टिकल publish करता था, और हर दिन मुझे लगता था कि मेरे आर्टिकल में कुछ कमी है और मुझे और points भी add करने चाहिए थे। एक बात हमेशा याद रखिए कि जब तक आप खुद अपने आर्टिकल को पढ़ कर संतुष्ट ना हो तब तक आप दूसरों को अपने आर्टिकल के जरिए संतुष्ट नही कर सकते।

3. Informative

High Quality content का main role होता है लोगो के knowledge को improve करना और इसके लिए आर्टिकल का informative होना बेहद जरूरी है। Informative आर्टिकल लिखने का ये मतलब नही होता कि आप सिर्फ information देने के लिए आर्टिकल लिखो बल्कि informative आर्टिकल का मतलब होता है कि आपका आर्टिकल दूसरे वेबसाइट के आर्टिकल से बेहतर हो।

Informative आर्टिकल हम तब लिख सकते है जब हम अपने आर्टिकल के बारे में रिसर्च करेंगे। एक informative आर्टिकल लोग पसंद करते है क्योंकि उन्हे उनके सारे सवालों के जवाब बहुत ही आसान भाषा और description से मिल जाते है।

इसलिए आर्टिकल को High Quality content बनाने के लिए अपने आर्टिकल को informative बनाए ताकि आपका आर्टिकल सबसे अलग, बेहतर और unique हो।

4. Interactive

जब भी कोई आर्टिकल लिखो तो ऐसा लगना चाहिए कि आप directly अपने visitors से बात कर रहे हो। आप जैसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ बात करते हो वैसे ही आपको अपने आर्टिकल को आसन भाषा में लिखना चाहिए। बहुत से ऐसे ब्लॉगर है जो अपने आर्टिकल में ऐसे-ऐसे कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते है जिसे समझने के लिए Google translate की जरूरत होती है। अगर आप भी ऐसा करते हो तो आपके ब्लॉग पोस्ट को पढ़ने वाले visitors आपके आर्टिकल को समझने के लिए Google translate का इस्तेमाल नही करेंगे, किसी के पास इतना समय ही नही।

आपने बहुत से हिन्दी ब्लॉग में पढ़ा होगा कि उनके आर्टिकल में ऐसे हिन्दी शब्द उसे होते है जिसे आसानी से समझ पाना बहुत मुश्किल होता है, ऐसे आर्टिकल interactive नही होते। Interactive आर्टिकल अपने visitors को confuse कभी नही करता।

इसलिए High Quality content लिखने के लिए कभी भी high tough words का इस्तेमाल ना करे, हमेशा अपने आर्टिकल को simple to understand और interactive बनाने की कोशिश करे।

5. Thanks giving

आर्टिकल के आखिर में एक thanks giving section जरूर add करे और अपने readers को thanks कहे ही उन्होने आपके आर्टिकल को पढ़ा और अगर उन्हे कोई doubt है तो कॉमेंट के जरिए कहने को कहे। ज्यादातर ऐसे आर्टिकल पर लोग कॉमेंट नही करते जिसमे thanks giving section ना हो। Thanks giving section हमारे ब्लॉग पोस्ट को interactive बनाती है जिसकी वजह से पोस्ट को पढ़ने वाले उस पर कॉमेंट करते है।

ये भी जाने-

निष्कर्ष – CONCLUSION

High Quality content लिखना कोई मुश्किल काम नही है पर आपको अपनी writing skill और रिसर्च पर focus करना होगा। Writing skill develop होने में थोड़ा समय जरूर लगता है पर धीरे-धीरे जब आपको लिखने की आदत होने लगेगी तब आप भी अपने ब्लॉग के content को High Quality content में बदल सकते हो।

अगर आपको हमारे पोस्ट High Quality content क्या है और High Quality content कैसे लिखे अच्छी लगी और आज आपको कुछ नया सिखा तो कॉमेंट के जरिए जरूर बताए। HAPPY BLOGGING

Scroll to Top