Bra Ka Size Kaise Nape? क्या आपको पता है 70 से 80 प्रतिशत महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती है। जी हाँ, इसकी वजह है ब्रा के साइज के बारे में जानकारी न होना। होता ये है कि महिलाएं अपनी ब्रा साइज नंबर से पहचानती हैं, जैसे – 28, 30, 32, 34 आदि। पर उन्हें ये नहीं पता कि इसे ‘band साइज‘ कहते हैं, जो की सिर्फ आपकी ब्रा की आधी नाप ही है। इस विषय में आज हम चर्चा करेंगे कि कैसे आप खुद से अपनी ब्रा की सही नाप लें, जिससे आप अपने सही नाप की ब्रा इस्तेमाल कर सकें। आइएजाने।

कैसे ब्रा की साइज नापे? How to measure bra size? In HINDI– Bra ka size kaise nape?
ब्रा की साइज नापने के लिए measuring tape की जरुरत पड़ेगी। जिसकी मदद से हम band साइज और cup साइज के नाप लेंगे।
Band साइज नापे

Band साइज नापने के लिए measuring tape को अपने breast के नीचे से चारों तरफ की लम्बाई नापे, ध्यान रहे कि आपकी बाहें नीचे की ओर रहे। अगर आपकी band साइज odd नंबर है तो उसमे 1 जोड़े। यानि कि अगर band साइज 27, 29, 31, 33, 35, 37, 39 या 41 इंच है तो उसमे 1 जोड़ें।

उदाहरण के लिए – मान लीजिए कि आपकी band साइज की लम्बाई 31 इंच है तो आपको इसमें 1 जोड़ना होगा।
31+1=32
आपकी band साइज होगी 32 इंच।
Cup साइज नापे

अब आपने अपना band साइज तो निकाल लिया अब आपको measuring tape की मदद से cup साइज नापना है। Cup साइज नापने के लिए पहले तो measuring tape को अपने breast के ऊपर रखें और चारों तरफ की नाप लें।
क्या आपको पता है कि गलत साइज़ का ब्रा पहनने से कई तरह कि बीमारियाँ और side effect हो सकती है, नहीं पता तो ये आर्टिकल पढ़ें और सतर्क रहे – गलत साइज कि ब्रा पहनने से क्या होता है? 5 नुकसान
ध्यान रहे की नापते समय measuring tape को ज्यादा कस कर नाप न लें, measuring tape breast के उभरे हुए स्थान से ही नापे और tape सीधे पकड़े।
जाहिर सी बात है, आपका cup साइज band साइज से ज्यादा ही होगा क्योंकि cup साइज नापने के लिए हमने measuring tape को breast के ऊपर से नापा है और band साइज नापने के लिए breast के नीचे से।
अब cup साइज और band साइज का अंतर ही हमें cup साइज बताएगा।
उदाहरण के लिए – अगर cup साइज 34 है और band साइज 32 है तो, इसमें अंतर 2 इंच का होगा। 2 इंच का मतलब होता है B cup (आप इसे नीचे दिए गए chart के माध्यम से भी देख सकते हैं)

इसमें हमें ये पता चला कि band साइज 32 है और cup साइज B है। जिसे हम 32B कहेंगे, जब आप market से अपने लिए ब्रा खरीदे तो अपने ब्रा की साइज 32B कहें।

तो दोस्तों आज आपने सिखा की कैसे खुद का ब्रा साइज नापा जाता है। अगर फिर भी आपको अपने ब्रा साइज नापने में दिक्कत आ रही है तो आप हमे comment के जरिए अपना band साइज और cup साइज बताए, हम आपको आपकी ब्रा साइज बात देंगे.
अगर आप अपनी ब्रा साइज नापना चाहते हो तो आप हमारे बनाए मोबाइल app के जरिए पता कर सकते हो। app को अपने mobile में download करने के लिए नीचे दिए गए Download बटन पर click करे। DOWNLOAD
सवाल जवाब
ऐसा इसलिए है क्योंकि आप जिस साइज़ का ब्रा पहनती हो वो आपको फिट नहीं आती। आपको अपनी ब्रा बदलने की जरुरत है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि आप छोटी साइज का ब्रा पहनती हो जो आपको फिट नहीं आती या यूं कहें कि आप जबरन ब्रा पहनने की कोशिश करती हो। आपको अपनी ब्रा बदलने की जरुरत है।
समय के साथ शारीरिक बदलाव भी आते है और वजन का बढ़ना ये कम होना लगा रहते है। अगर आपका वजन बढ़ गया है तो इसकी वजह से जो ब्रा आपको पहले फिट आती थी वो अब टाइट होगी।
जैसा की हमने बताया,शरीर के वजन के बढ़ने और घटने से जिस तरह आपके कपड़े छोटे और बड़े हो जाते हैं ठीक उसी तरह आपका ब्रा भी टाइट और ढीली होती है। अगर आपका वजन कम हो गया है तो जो ब्रा आपको पहले फिट आती थी वो अब ढीली होगी।
अगर मार्किट में आपके साइज़ का ब्रा नहीं मिल रहा तो आप अपने साइज़ का ब्रा online order कर सकती हो।
अगर लाख कोशिश करने के बावजूद आपके साइज़ का ब्रा नहीं मिल रहा है तो आप free size वाली ब्रा खरीद सकती हो।
ब्रा से जुड़ी सभी जानकारी के लिए निचे दिए गए आर्टिकल भी पढ़ें
- क्या सोते समय ब्रा पहनना चाहिए
- ब्रा पहनने पर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है
- 24 घंटे ब्रा पहनने से हो सकता है नुकसान
- सही ब्रा का चुनाव कैसे करे? ब्रा के प्रकार
- ब्रा खरीदते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है
- गलत साइज की ब्रा पहनने पर क्या समस्या हो सकती है?
अगर आपको अपने ब्रा का साइज़ पता नहीं चल पाया है तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिये हमें अपनी measurement detail बताए हम आपको आपकी ब्रा साइज़ बता देंगे। अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपनी सहेलियों के साथ जरुर शेयर करें ताकि वे भी सही ब्रा का चुनाव कर सके। धन्यवाद
हमारी अन्य सेवाएं
- Adsense approved करवाना
- Wordpress setup
- Blogger ब्लॉग को wordpress पे transfer करना
- किसी भी तरह की वेबसाइट बनाना
- Android App बनाना