i-Pill का कैसे इस्तेमाल करे? i-pill के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

i-pill Cipla company द्वारा बनाई गयी आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली है।

ये गोली अनचाहे गर्भ को रोकने में सहायक होती है।

अगर कोई महिला पुरुष के साथ असुरक्षित सेक्स के तुरंत बाद या तिन दिन के अंदर-अंदर इस गोली का सेवन कर लेती है तो गर्भ ठहरने की संभावना खत्म हो जाती है।

आपको ये बता दूँ कि गर्भ को रोकने के लिए बहुत ही गर्भनिरोधक गोलियां होती हैं जिन्हें contraceptive tablet कहते हैं।

अगर कोई महिला इन गोलियों को लेना भूल जाए या किसी कारण वश न ले पाए तब इन आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन किया जाता हैं जिन्हें emergency contraceptive tablet कहते हैं।

ये emergency contraceptive tablet भी उन्ही hormone से बनी होती है जिनसे बाकी दूसरी गर्भनिरोधक गोलियां बनी होती है।

लेकिन इन गोलियों में hormone की मात्रा अधिक मिलाई जाती है, इसलिए इनका प्रभाव बहुत जल्द होता है।

लेकिन इस बात को याद रखे कि इन गोलियों के नियमित सेवन से इनका असर शरीर पर होना कम हो जाता है और साथ ही दूसरी समस्या भी उत्पन्न होने लगती है।

i-pill के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में– i-Pill Kaise Istemal Kare?

गर्भनिरोधक गोली कैसे काम करती है?

आपको बता दूँ कि ये गोली काम कैसे करती है।

ये गर्भनिरोधक गोली महिलाओं के अंडकोष से अंडे को बाहर निकलने से रोक देती है या इसके अलावा ये i-pill महिलाओं की अंडकोष की नालियों में पुरुषों के शुक्राणुओं को जाने से रोक देती है, जिससे महिला के गर्भ में अंडे व शुक्राणु का मिलाप नहीं हो पाता और जिसके फलस्वरूप गर्भ नहीं ठहरता।

i-Pill कि गोली दिखने में कैसी होती है?

i-Pill का कैसे इस्तेमाल करे? i-pill के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

i-Pill की गोली एक पैकेट में आती है जिसमे सिर्फ़ एक ही गोली होती है।

आपको ये गोली किसी भी chemist दुकान में 100 रुपए तक मिल जाती है और आपको ये गोली खरीदने के लिए किसी prescription की भी जरूरत नही।

बस आपको किसी भी chemist दुकान में जा कर i-Pill की गोली ले लेनी है।

क्या i-pill गर्भपात की गोली है?

इसमें एक बात आपको बता दूँ कि लोगों में ये भ्रम है कि emergency contraceptive pill (ECP) गर्भपात करने की गोली है।

लेकिन ये साफ शब्दों में बता दूँ ये गोलियां गर्भपात के लिए नहीं होती है।

i-pill ठहरे हुए गर्भ को नहीं गिरा सकती ये सिर्फ गर्भ बनने की प्रक्रिया बाधित करती है।

यही नहीं बल्कि ये ठहरे हुए गर्भ पर कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाती।

इसलिए इसे गर्भपात की गोली समझने की भूल किसी को भी नहीं करनी चाहिए।

i-Pill कैसे ले?

जैसा आप सामान्य दवा खाते हो वैसे ही i-Pill को पानी के साथ खाया जाता है।

लेकिन i-Pill की गोली खाने से पहले आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।

ये गोली सिर्फ़ महिलाओ, लड़कियों के लिए ही है जो से-क्स करने के बाद pregnant नहीं होना चाहती।

i-Pill की गोलियां सिर्फ़ 72 घंटो के अंदर ही लेनी चाहिए।

यानी कि अगर आपने आज से-क्स किया है तो आपको से-क्स करने के बाद 72 घंटे के अंदर ही i-Pill की गोली लेनी चाहिए।

अगर आप i-Pill की गोली 72 घंटो के बाद लेते हो तो इसका कोई असर नही होता और अगर आप pregnant हो तो आपकी pregnancy चालू रहती है।

i-pill का इस्तेमाल कब करना चाहिए?

इस गोली को शारीरिक संबंध बनाने के 72 घंटो के भीतर ही लेना होता है, 72 घंटो के बाद इसका उपयोग बेकार होता है।

असुरक्षित संभोग के बाद नाश्ते के बाद या फिर रात को खाने के बाद एक गोली का सेवन करना होता है।

अगर i-pill लेने के बाद भी अगर महिला को पीरियड संभावित समय के एक हफ्ते के बाद भी नहीं होती या नहीं आती तो फिर महिला को गर्भावस्था की जांच करा लेना जरूरी होता है।

अगर डॉक्टर की माने तो बच्चे को जो महिलाएं दूध पिलाती है उन्हें नियमित गर्भनिरोधक गोलियां लेने की मनाही है, लेकिन i-pill के साथ ऐसा नहीं है।

अगर संभोग करते समय कंडोम फट जाए।

इसी तरह अगर असुरक्षित संभोग लगातार तिन दिनों तक किया जाए और इन तिन दिनों में गर्भनिरोधक गोली लेना भूल जाए।

इसी तरह असुरक्षित संभोग के बाद इसका उपयोग किया जा सकता है।

क्या स्तनपान करने वाली महिला i-pill कि गोली खा सकती है?

i-pill उन महिलाओं के लिए भी सुरक्षित है जो बच्चों को स्तनपान कराती है।

i-pill के इस्तेमाल से भविष्य में गर्भधारण पर कोई असर नहीं पड़ता।

लेकिन मैं ये कहूँगा कि स्तनपान कराने वाली महिलाएं एक बार डॉक्टर से इसकी सलाह जरूर ले लें।

i-pill कि गोली कितनी effective है?

i-pill 95% तक प्रभावी होती है अगर इसे असुरक्षित सेक्स एक 24 घंटों के भीतर ले लिया जाए।

24 से 48 घंटों के भीतर ये 85% तक प्रभावी होती है और 48 से 72 घंटों के भीतर ये सिर्फ 58% तक ही प्रभावी रह जाती है।

72 घंटों के बाद इसका सेवन करने से कोई फायदा नहीं होता।

24 घंटों के भीतर इसके सेवन के लेने के बाद अगर एक सप्ताह या उससे ज्यादा दिन तक पीरियड न आए तो pregnancy test किया जाना चाहिए।

i-pill के side effects क्या है?

इसके इस्तेमाल से कभी-कभी जी मचलना, उलटी होना, सर दर्द, चक्कर आना, थकावट का महसूस होना और स्तन में भारीपन या हल्का सा दर्द होने की समस्या हो सकती है।

ये सारी सामान्य समस्या होती हैं जो कुछ समय में ठीक हो जाती है।

क्या i-pill खाने से पीरियड देर से होती है?

i-pill के इस्तेमाल से पीरियड अपने समय से कुछ दिन पहले या कुछ दिन के बाद आ सकती है।

इसी के साथ कुछ महिलाओं में खून के धब्बे आने की भी समस्या होती है लेकिन ये सामान्य सी बात है।

क्या pregnancy में i-pill खा सकते है?

अगर आप पहले से pregnant हो और आप चाहते हो की आप i-Pill खाने से आपको pregnancy से छुटकारा मिल जाएगा तो आपकी सोच गलत है।

जो लड़की पहले से ही pregnant है उस पर i-Pill की गोलियां काम नही करती।

Note: i-Pill की गोली को बहुत rare case में इस्तेमाल करना चाहिए, अगर आप इसका इस्तेमाल हमेशा से-क्स करने के दौरान करोगे तो आगे चल कर आपको pregnancy में समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-

आज आपने क्या जाना?

तो दोस्तों आज हमने आपको i-Pill के बारे में वो सारी बातें बताई जिसका जानना आपके लिए बहुत जरूरी है ताकि आप इसका इस्तेमाल करने का तरीका जान सको।

अगर आपको हमसे कुछ पूछना है तो आप हमे comment जरूर करे ताकि हम आपकी सभी problems solve कर सके।

14 thoughts on “i-Pill का कैसे इस्तेमाल करे? i-pill के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में”

    1. Bharti nirmalkar

      Sar Mera abhi piriyad chal raha h aur Maine apne partner ke sath ashurashik sambandh banaye h to ky Mai I pill tablet piriyad ke dauran bhi le sakti hu

      1. रवि साव

        पहले आप आर्टिकल को अच्छे से पढ़े..

    1. unwanted se accha hai ki aap protection use karo. jyada unwanted ka use karne se side effect ho sakta hai

  1. I pill lene k baad v period Nhi hua 15 days ho chuka kya me pregnant ho sakti hu? Pls boliye

  2. Sir Maine partner ke saath sx Kiya aur condm ft gya aur meine turant 1 ghante ke baad use I pill ki Holi do toa Kya o pregnenet toa nhi hogi na

  3. Sir meine period ke 5th day meih partner ke sath sx kiya aur dusre din i pill tablet khilla di.. Aur i pill dene ke 5-6 ghante ke baad fir sx kiya to kya i pill asar karegi? Please reply

Comments are closed.

Scroll to Top