खाने की चीजों को बर्बाद होने से कैसे बचाये? खाने कि इज्जत करना सीखें

वैसे तो खाना सभी की जरूरतों में से एक है पर इसकी कदर वही समझ सकता है जो भूख की मार से गुजरा हो। एक research में ये बात साबित हो चुकी है कि, दुनिया खाद्य बर्बादी की महामारी में है और दिन-प्रतिदिन लोग खाने के लिये एक दुसरे से लड़ रहे है। आप लोगो को ये पता नहीं होगा कि, दुनिया भर में निर्मित सभी खाद्य पदार्थों में से एक तिहाई से अधिक व्यर्थ या खराब हो जाते है वो भी हमारी वजह से।

अगर भारत की बात की जाये तो, आकडे बताते है की हर रोज लगभग लाखो लोग भूखे सोते है। हम ये नहीं कह रहे है कि, आपकी वजह से भूखो की तादात ज्यादा हो रही है पर आप थोड़ी बहुत मदद तो कर सकते है जैसे कि :- पहली बात तो ये कि, जब भी आप घर के लिये खाना ले तो बिना सोचे न ख़रीदे बल्कि हिसाब से ख़रीदे ताकि खाना बाद में waste न हो।

अगर आपका खाना बच भी जाता है तो आप गरीबों को दान कर सकते हो, इससे कुछ भूखों का पेट तो भरेगा। दोस्तों बाकी जानकारी के लिये ये आर्टिकल पूरा पढ़े।

इसे भी पढ़ें- खाना खाने से पहले भगवान को क्यों याद करते है?

खाने बर्बाद होने से कैसे बचाये?

खाने की चीजों को बर्बाद होने से कैसे बचाये? खाने कि इज्जत करना सीखें

मार्किट से लायी हुयी चीजें

दोस्तों इस भाग में हम आपको बतायेंगे कि, market से किस हिसाब से खाना लाये कि, बाद में आपका वो खाना waste न जाये। निचे कुछ तरीके बताये गए है इन्हें पढ़े और फॉलो करे।

1. जरुरत के हिसाब से लाये

अगर आप हर बार खाना ज्यादा लाती है और आपका खाना हर बार बर्बाद होता है तो इसका ये मतलब हो सकता है कि, आपके घर से बाजार बहुत दूर हो या आपको चलना पसंद न हो। ऐसे में आपको सोच समझकर काम लेना चाहिये। जब भी आप खाने की खरीदारी करे तो पहले ये decide कर ले की आप सुबह, दिन या शाम के खाने में क्या बनाने वाली है और कितने लोग खाने वाले है। जब भी आप भोजन की योजना बनाये तो जरुरत की चीजों की एक list बनाये, ताकि आपको बाद में आसानी हो सके।

इसे भी पढ़ें- खाना कैसे खाना चाहिए? खाना किस तरह खाना फायदेमंद होता है?

2. Dairy Product

Dairy product में बहुत सी चीज़े आजाती है जैसे कि :- दूध, दही, लस्सी, मक्खन etc etc। दूसरे खाने के मुकाबले अगर dairy product की अच्छी तरह से देखभाल न रखी जाये तो ये जल्दी खराब हो जाते है। आप लाये हुये dairy product को कुछ दिनों तक फ्रिज में रख सकते हो पर ज्यादा दिन बाद ये product फ्रिज में भी खराब हो जाते है। खाद्य गणराज्य का एक शानदार इन्फोग्राफिक है जिससे आपको पता चलता है कि आपके विभिन्न खाद्य पदार्थों को कहाँ रखना चाहिए।

3. सब्जियां

जहा तक सब्जियों की बात है तो ताज़ी सब्जिया लाकर खाने का फायदा है। पर आज के वक्त में ताज़ी सब्जियां मिलती कहां है। आप बाजार से जो सब्जिया खरीदती है वो सब्जिया भी पता नहीं कितनी दिनों पहले की होती है। बस आपके पास औपचारिकता सब्जियों को जिन्दा रखने की रह जाती है। ऐसे में आप फ्रिज का इस्तेमाल कर सकते है।

फ्रिज एक ऐसी जगह है जहा हर area में अलग अलग temperature होता है, तो आपको ये पता होना चाहिये कि, सब्जियों को किस area में रखना चाहिये। नीचे के दराज या नीचे दराज में स्टोर उपज और फलों का उत्पादन करें, जो नमी-नियंत्रित है।

ये भी जाने- खाना खाते समय कैसे ENGLISH में बात करे?

बनायी हुयी चीजें

दोस्तों अब हम आपको बताते है कि, बनी हुयी चीजों से भोजन को कैसे बचाये। निचे कुछ tips बताये गए है इन्हें पढ़े और फॉलो करे।

1. जरुरत के हिसाब से बनाये

आपको ये पता होना चाहिये कि, आपके घर पर कितनो ने खाना खाना है। इसके लिये आपको खाने से पहले सबसे पूछ लेना चाहिये। हो सकता है कि किसी सदस्य ने कही बाहर खाना खाने जाना हो या कोई कुछ हल्का फुल्का खाने को लाया हो।

2. अधिक भोजन न दे

आपको नहीं पता है कि, सामने वाले को कितनी भूक लगी है। हो सकता है कि, सामने वाले को बहुत भूक लगी हो या हो सकता है की कम भूक लगी हो। तो ऐसे में आपको बड़ी समझदारी के साथ काम लेना होगा। जब भी आप अपने परिवार या दोस्तों को खाना दे तो बड़ी प्लेटो के मुकाबले छोटी प्लेटो का इस्तेमाल करे। बड़ी प्लेटो में खाना ज्यादा आता है और बर्बादी के चांस ज्यादा होता है।

3. बचा हुआ खाना फ्रिज में रखे

खाना बचने की बहुत सारी वजहे हो सकती है तो आप ये नहीं कह सकते कि, खाना बच कैसे गया? आपको ये सवाल करना बंद करना होगा और बचे हुये खाने को स्टोर करना होगा ताकि आप अगले दिन उस खाने को खा सको। खाने को बचाने के लिये फ्रिज एक सबसे अच्छा तरीका है।

फ्रिज खाने को खराब होने से बचाने और सूक्ष्मजीवों की संख्या को रोकता है। तो आप फ्रिज पर भरोसा कर सकते हो और बचे हुये खाने को फ्रिज में रख सकते हो। इस बात का ध्यान रखे कि, बचे हुये खाने को ज्यादा दिन तक फ्रिज में न रखे।

4. खाना दान करे

कई बार क्या होता है कि, हमारे पास बहुत ज्यादा खाना बच जाता है। जिसको अगले दिन खाने के बाद भी और बच जाता है तो ऐसे में हमारा विचार खाना फेकने का आता है। तो ऐसे में आप अतिरिक्त भोजन फेंकने से पहले, food bank और चैरिटी में देखे। आजकल बहुत सारे food bank या चैरिटी मोजूत है आप इनसे आसानी से contact कर सकते है।

तो दोस्तों आपको ये आर्टिकल कैसे लगा हमे comment करके बताये। अगर आपको लगता है कि ये आर्टिकल बहुत अच्छा है तो इस आर्टिकल को शेयर और like करे। हमारे साथ बने रहने के लिये thanks

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top