क्या pop-up, pop-under और floating Adsense ads अपने वेबसाइट पर लगा सकते है?

ब्लॉग के जरिए  कमाई करने का सबसे अच्छा साधन है Google Adsense और Adsense में approval होने के बाद पता चलता है कि Adsense की  कमाई उतनी अच्छी नही हो रही जितना हमने सोचा था। ये सच है कि शुरुवात में Adsense से  कमाई अच्छी नही होती लेकिन जैसे-जैसे आपका ब्लॉग पुराना होता जाता है और आपके ब्लॉग की quality improve होती जाती है वैसे वैसे आपके Adsense cpc improve होती है।

लेकिन कभी कभार कमाई कम होने की वजह से लोग Adsense cpc improve करने की बजाय अपने ब्लॉग के Adsense ad पर click improvement में लगे रहते है और इसी वजह से वो सोचते है कि अगर Adsense ad को pop-up, pop-under या फिर floating (sticky) कर दिया जाए तो लोग उस पर जरूर click करेंगे और इससे कमाई भी improve होगी।

तो friends आज हम आपको इसी के बारे में बताएँगे कि क्या pop-up, pop-under और floating Adsense ads अपने वेबसाइट पर लगा सकते है या नहीं?

आपने बहुत से वेबसाइट और blogs में देखा होगा कि वो अपने वेबसाइट/ब्लॉग पर pop-up, pop-under या फिर floating Adsense ad लगाते है। तब आपके दिमाग में ये जरूर आता होता कि क्या हम भी  pop-up, pop-under या फिर floating Adsense ads अपने वेबसाइट पर लगा सकते है?

अगर आपका जवाब हाँ है तो आप गलत सोचते है। आज हम इसी विषय पर विस्तार मे बताएँगे कि क्या हम अपने वेबसाइट पर  pop-up, pop-under या फिर floating Adsense लगा सकते है या नही?

Google Adsense हमेशा चाहता है कि उनकी ads की वजह से visitors को वेबसाइट navigate करने में कोई समस्या ना हो। और शायद हर एक वेबसाइट owner यही चाहता हो, पर ज्यादा पैसे कमाने के लालच में आकर वो  pop-up, pop-under या फिर floating Adsense ads अपने वेबसाइट पर लगा लेता है।

ऐसे ही कई Adsense publishers अपने वेबसाइट पर  pop-up, pop-under या फिर floating Adsense ads लगा लेते है जो कि Google Adsense के terms and condition के खिलाफ है, ऐसा करके वो Google Adsense policy का उल्लंघन करते है।

क्या pop-up, pop-under या floating Adsense Ads अपने वेबसाइट पर लगा सकते है?

सबसे पहले हम आपको ये बता दे कि ये pop-up, pop-under या फिर floating ad होता क्या है।

Popup Ad

जब आप किसी वेबसाइट में visit करते हो और आपके मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर एक पेज या window open होता है जो कि उस वेबसाइट के उपर नजर आता है उसे pop-up कहते है। कुछ Adsense publisher अपने pop-up पेज पर Adsense का ads लगते है और जब भी कोई उनके वेबसाइट को visit करता है तो Adsense ads pop-up पेज के जरिए show करता है।

Pop-up page में ad लगाने से उसपर click होने के chances काफी हद तक बढ़ जाते है क्योंकि जब आपके ब्लॉग पर कोई आता है तो उनका मुख्य मकसद होता है आपके ब्लॉग को पढ़ना और इसी कारण से pop-up ad नजर आने पर उन्हें लगता है कि ये भी आपके ब्लॉग content का हिस्सा है और वो उस पर click कर देते है।

Pop-under Ad

ठीक pop-up के जैसे ही pop-under काम करता है लेकिन ये वेबसाइट के background में open होता है। अगर मान लीजिए किसी ने अपने वेबसाइट में pop-under script लगाया हुआ है तो उनके वेबसाइट को visit करने पर एक background page open हो जाएगा। ऐसे में जब आप उस वेबसाइट से exit करोगे तब आपको वो pop-under page नजर आएगा।

Pop-under page में Adsense ad का code लगा दिया जाता है और जब भी कोई उनके वेबसाइट से exit करता है तो उन्हे वो ad नजर आते है और उन पर click करने के chances improve हो जाते है।

Floating Ad

Floating मतलब sticky या फिर जो वेबसाइट scroll होने के साथ चलता हो, आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ वेबसाइट के navigation menu floating या fixed होते है। floating menu bar होना गलत नही है पर floating Adsense ad अपने वेबसाइट पर लगाना गलत है।

मैने बहुत से ऐसे ब्लॉग और वेबसाइट को देखा है जो अपने ब्लॉग sidebar में Google Adsense के floating ad लगाते है। ऐसा करने पर जब भी कोई उनके वेबसाइट को visit करता है तो वो ad हमेशा visible होते रहते है।

Kya apne website par pop-up, pop-under or floating Adsense Ads laga sakte hai ?

जुलाई 11, 2017 में Google Adsense टीम ने अपने official वेबसाइट पर Clarification around pop-under में साफ-साफ कहा है कि pop-up, pop-under या फिर floating ad के जरिए अपने Adsense ads को display करना Adsense policy के खिलाफ है। इससे उनका Adsense account हमेशा के लिए बंद हो सकता है।

Popup और floating ads Adsense आपको already देता है। आइये इसके बारे में जानते है।

जी हाँ Adsense आपको floating ads और pop-up ads की सुविधा भी देता है, पर आपके सिर्फ मोबाइल visitor के लिए आप अपने वेबसाइट पर page-level ads इस्तेमाल कर सकते है जिसमे आपको Google Adsense की तरफ से floating ad और pop-up ad मिलेंगे।

Page level ad क्या है? इसके बारे में हमने already अपने पिछले आर्टिकल में बताया है, जानने के लिए यहां क्लिक करे।

क्या आप पाने ब्लॉग पर floating ad लगा सकते है?

आपने बहुत सारे वेबसाइट में देखा होगा कि वो floating Adsense ads इस्तेमाल करते है, तो आपके मन में भी आया होगा कि आप भी अपने वेबसाइट पर floating ad लगाए। पर ऐसा करने पर आपका Google Adsense account बंद हो सकता है।

अब सवाल ये आता है कि जिन्होंने अपने वेबसाइट पर floating Adsense ad लगाया है उनका Adsense account क्यों नही बंद होता?

आपने premium Adsense publisher के बारे में सुना ही होगा। जैसे आपका Adsense account approve होता है, फिर आपके Adsense account में native-ads की सुविधा दी जाती है। वैसे ही जो Adsense publisher no-1 लिस्ट में होते है उन्हे premium Adsense membership दिया जाता है, जिसके तहत वो अपने वेबसाइट पर floating Adsense ad लगा सकता है। मतलब ये कि Adsense खुद अपने publishers को premium member बनाता है, जो की बहुत rare है।

Rare है का मतलब होता है कि करोड़ो में एक ही premium Adsense publisher बन सकता है। और जो लोग अपने ब्लॉग पर floating Adsense ad लगाते है, मुझे नही लगता कि वो सभी Adsense premium publisher होंगे। ऐसा करने से उन्हे बहुत जल्द अच्छी  कमाई तो मिलेगी लेकिन उनका Adsense account बहुत जल्द बन भी हो जाएगा।

निष्कर्ष

आप अपने वेबसाइट पर pop-up, pop-under या फिर floating Adsense ad नही लगा सकते। अगर आप अपने वेबसाइट पर floating या फिर pop-up ads लगाना चाहते है तो Page-level ad की help ले।

तो friends हमें पूरी उम्मीद है कि आपको pop-up, pop-under और floating Adsense ads से संबंधित सभी doubt clear हो गये होंगे और आप अपने ब्लॉग पर ऐसा कुछ नही करेंगे जिसकी वजह से आपकी कमाई तो अच्छी होगी पर आप अपने Adsense account को ख़तरे में डाल सकते हो। अगर आपको Adsense से संबंधित कुछ पूछना है तो आप कॉमेंट के जरिए हमें बताए। HAPPY BLOGGING

ये भी जाने-

X