लड़के के दिल की बात कैसे जाने? 10 आसान उपाय

प्यार में पड़ने पर हर इंसान दिमाग से कम और दिल से ज्यादा सोचने लगता है जिससे किसी की दिल की बात जानना उसके लिए मुश्किल हो जाता हैं. लेकिन लड़कों के दिल की बात जानन ज्यादा मुश्किल का काम नहीं हैं. आप लड़कों से बात करने का तरीके से उसके हर मन की बात जान सकती हैं.

किसी लड़के के दिल की बात कैसे जाने?

किसी लड़के की मन की पहचान करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं हैं आप बहुत आसान तरीके से यह पता कर सकती हैं कि जिसे आप प्यार करती हैं उसके मन में क्या चल रहा हैं. अगर आप लड़के की दिल में क्या हैं जानना चाहती हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढना होगा. इसमें हम 10 ऐसे लड़के के दिल की बात जानने के तरीके बताये हैं जिसकी मदद से आप पता कर सकती हैं, लड़के की दिल में क्या चल रहा हैं, तो चलिए जानते हैं..

1. आपको हँसाएगा

आप जिस लड़के को पसंद करती हैं अगर वो भी आपको पसंद करता हैं तो आपको बातों ही बातों में आपको ज्यादा हसाने की कोशिश करेगा यह एक psychology factor हैं. अगर आपको यह पता करना हैं कि लड़का हमसे प्यार करता हैं या नहीं, तो जब वो आपसे बात करता हैं तो आप यह नोटिस करें कि आपको हँसाने के लिए वो क्या क्या करता हैं.

जब लड़का आपसे बात करेगा तो वो आपकी ख़ुशी को सबसे आगे रखेगा वो आपकी बातों को एहमियत देगा जिससे आपको ख़ुशी मिले, तो यह भी एक तरीका हैं जो सिर्फ लड़के से बात करके उसके दिल की बात जान सकती हैं.

2. नजर के सामने रहेगा

प्यार में एक चीज हर किसी के साथ होता हैं कि जिसे हम प्यार करते हैं उसे ज्यादा से ज्यादा देखना पसंद करते है हम जिसे प्यार करते हैं उसे इतना देखने का मन करता हैं कि अपने प्रेमी को देखने के लिए पूरी उम्र भी कम पड़ जाती हैं. अगर आपको लगता हैं कि कोई लड़का आपसे प्यार करता हैं तो उसके eye contact पर ध्यान दे आपको खुद पता चल जाएगा कि लड़के की दिल में क्या चल रहा हैं. लड़का आपको छुप छुपकर खूब देखता हैं तो इसका मतलब है कि वो भी आपसे प्यार करता हैं.

3. आपसे प्यार से बात करेगा

अगर कोई इंसान हमे अच्छा लगता हैं तो उसे हम पूरा सम्मान देते हैं ऐसे में अगर आप किसी लड़के के दिल की बात जानना चाहती हैं तो आप इस बात से पता कर सकती हैं कि जब वो आपसे बात करेगा तो आपसे बहुत विनम्रता से बात करेगा आपकी गलती को भी प्यार से मानने को तैयार होगा, उसे आपसे कोई सिकवा शिकायत नहीं होगा. वो आपसे बस बात करना चाहेगा. उसे आपके सिवा किसी चीज में इंटरेस्ट नहीं होगा.

4. आपकी मदद करेगा

हर इंसान किसी न किसी मुसीबत में पड़ता हैं ऐसे में जब आपको किसी लड़के के दिल की बात जानना हैं तो यह आपके काम का हो सकता हैं. आप जब मुसीबत में होगी भले ही आपको किसी हेल्प की जरुरत न हो, लेकिन जो लड़का आपसे प्यार करता हैं उसका दिल आपको किसी भी परेशानी में देखकर पिघल जाएगा वो आपकी मदद करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाए ताकि आप खुश रहे हैं.

कोई लड़का आपकी हर मुसीबत में साथ साथ चलता हैं तो वो आपकी बहुत care करता हैं आपसे दिलों जान से प्यार करता हैं अगर आपके साथ भी ऐसा होता हैं, तो वो लड़का आपसे प्यार करता हैं.

5. आपसे थोड़ा सरमायेगा

अगर आप यह सोच रही हैं कि सिर्फ लड़कियां ही सरमाती हैं तो आप गलत हैं. प्यार में वो लड़का भी सरमाता हैं जिससे वो प्यार करता हैं. प्यार में हर लड़कों को अपनी प्रेमिका के पास जाने में फटती हैं. अगर आपके साथ कोई लड़का रहता हैं और आपसे सरमाता हैं या आपसे बात करने में सरमाता हैं लेकिन आपके साथ ऊपर के आर्टिकल में बताये अनुसार होता है. तो मान कर चलिए लड़के की दिल में आपके लिए प्यार हैं बस डर के मारे वो आपसे कुछ कह नहीं रहा हैं.

6. छुप – छुपकर देखेगा

प्यार में लड़की हो या लड़का सभी अपने प्यार को छुप छुपकर देखते हैं यह बहुत ही आम बात हैं आप इस तरीके की मदद से ये पता कर सकती हैं कि किसी लड़के की दिल में आपके लिए क्या चल रहा हैं.

7. आपकी तारीफ करेगा

हम जिसे पसंद करते हैं उसकी तारीफ किए बिना नहीं थकते हैं उसकी खूब तारीफ करते हैं यह एक psychology प्रतिक्रियां हैं. आप जिस लड़के से बात करती हैं अगर वो भी आपकी चीजों को या कुछ भी चीजों की तारीफ करता हैं तो मानकर चलिए उसके दिल में आपके लिए अच्छी फिलिंग हैं.

8. किसी और लड़के से बात करने पर गुस्सा होगा

किसी के दिल में क्या चल रहा हैं यह तरीका बहुत शानदार हैं अगर कोई लड़का आपसे प्यार करता हैं और उससे पूछने पर भी नहीं बताता हैं तो उसे जलाने के लिए आप किसी और लड़के से बात कर सकते हैं. उसके साथ डेट कर सकती हैं कोई भी लड़का यह बर्दाश्त नहीं कर सकता हैं कि जिस लड़की से वो प्यार करता हैं वो किसी और लड़के के साथ बात करें उसके साथ डेट पर जाए. तो ऐसा करके भी आप लड़के के दिल में चलने वाली बात को जान सकती हैं.

9. एक दिन न मिलने पर आपसे उस बारें में पूछेगा

अगर आपके साथ कोई लड़का रोजाना मिलता या बात करता हैं और कुछ दिन आप उनसे न मिले तो वो बहुत बेकरार हो जाएगा फिर आपके मिलने के बाद वो बहुत बेकरारी के साथ आपसे पूछेगा कि आप इतने दिनों से कहाँ थी.

10. आपको लेकर संवेदनशील रहेगा

प्यार के मामले में सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी संवेदनशील होते हैं अगर आपको किसी लड़के के दिल की बात जाननी हैं कि उसके दिल में आपके लिए क्या हैं तो आप उसे किसी बात पर इमोशनल करके यह पता कर सकती हैं.

जैसे – हमे कोई मानता ही नहीं हैं, लोग बहुत स्वार्थी हो गए हैं सब अपने मतलब के लिए एक दुसरे से लगाब रखते हैं अगर लड़का आपसे प्यार करता होगा, तो आपकी इस बात का जवाब को बहुत गहराई से देगा. जिसे सुनकर आपको अपनापन लगेगा.

सलाह –

इस आर्टिकल में हमने आपको लड़के की दिल की बात कैसे जाने के बारें में बताये हैं उम्मीद हैं आपको पसंद आया होगा. किसी लड़के के दिल की बात जानने के लिए ये सारे तरीके काम के हैं जिसे आप लड़के की पहचान के लिए कर सकती हैं.