On-Page SEO क्या होता है? इसे कैसे करें?

अगर आप अपने ब्लॉग को SEO friendly बनाना चाहते हो तो आपको अपने ब्लॉग को On-Page SEO और Off-Page SEO करना ही पड़ेगा। हमने अपने पिछले आर्टिकल में बताया था कि Off-Page SEO क्या होता है? अगर आपने हमारे यह आर्टिकल नहीं पढ़ा है तो तो जरूर पढ़ें ताकि आपका ब्लॉग Off-Page SEO friendly हो जाए।

आज हम बात करेंगे On-Page SEO की। एक आर्टिकल को पब्लिश करने से पहले जो भी आप करते हो उसे On-Page SEO कहा जाता है। जैसे कि- आर्टिकल का टाइटल, keywords, image tag, meta description, H1, H2 or H3 tag, आपके ब्लॉग का विषय। ये सभी On-Page SEO को improve करने के लिए ही की जाती है। तो आइए जानते है On-Page SEO के बारे में।

On-Page SEO क्या होता है? इसे कैसे करें?

1. विषय – Niche

Niche का मतलब होता है कि आपका ब्लॉग किस विषय से संबंधित है, जैसे- education, job, photography, relationship, dating, technology etc. On-Page SEO करने के लिए niche की मुख्य भूमिका होता है, और आपका सारा ब्लॉग भी तो इसी niche पर balance होता है।

उदाहरण के लिए: मान लीजिए कि आपने Technology niche से संबंधित एक ब्लॉग बनाया है, और हमेशा technology से संबंधित ही आर्टिकल पब्लिश करते हो। पर आपके कुछ आर्टिकल technology से संबंधित न होकर sports से संबंधित है। अगर आप ऐसा करते हो तो आपके ब्लॉग का niche क्या हुआ technology या फिर sports? इसलिए On-Page SEO के लिए सबसे जरूरी ये है कि आपका ब्लॉग में सिर्फ एक ही niche या topic से related content हो।

आप online ऐसे बहुत से ब्लॉग देख सकते हो जो multiniche वाला है। वो अपने एक ही ब्लॉग में सभी niche के articles पब्लिश करते है। Multiniche में ब्लॉग बनाना बहुत ही मुश्किल होता है, हर विषय से संबंधित content publish करने के लिए एक टीम की जरूरत होती है, और हर विषय को अपडेट रखना भी आसान नहीं होता।

अगर आप अकेले ही अपना ब्लॉग चला रहे हो तो हमेशा यही कोशिश करें कि आप अपने ब्लॉग पर एक ही niche या विषय से संबंधित आर्टिकल पब्लिश करें, ताकि आपका On-Page SEO मजबूत हो जाए।

अब बात आती है कि multiniche वाले ब्लॉग जो सफल हो चुके हैं उन्होने तो अपने ब्लॉग पर हर विषय पर आर्टिकल लिखा है और उनका On-Page SEO strong भी है, ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए है क्योंकि, अगर एक ही niche में आप ब्लॉग बनाते हो तो आपको अपने ब्लॉग को अपडेट करने के लिए सिर्फ एक पोस्ट की जरूरत होती है, लेकिन अगर वही ब्लॉग multiniche से belong करता है तो उन्हे अपने ब्लॉग को अपडेट करने के लिए multi topic पर आर्टिकल लिखनी पड़ती है जो कि उनकी team कर देती है। इसलिए जो successful ब्लॉग multiniche से belong करती है उसे success करने के लिए एक team की जरूरत पड़ती है।

2. Quality content

एक ब्लॉग को सफलता पाने के लिए content की quantity की जरूरत नहीं होती बल्कि quality content की जरूरत होती है। अपने आर्टिकल को हमेशा ऐसा लिखे जो लोगों को पसंद आए और लोग उसे पूरा पढ़े। बेकार के विषय पर आर्टिकल न लिखे जो कि किसी कम का न हो। अगर आप अपने ब्लॉग पर quality content लिखना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़े : ब्लॉग पर quality content कैसे लिखे?

3. Article Title

जैसा कि आपके ब्लॉग का niche बताता है आपके ब्लॉग में कैसे content है वैसे ही आर्टिकल का टाइटल ये बताता है कि आर्टिकल के अंदर क्या content है। आपके आर्टिकल का टाइटल confusing नहीं होने चाहिए, हमेशा एक simple title इस्तेमाल करें।

मान लीजिए कि आपने अपने आर्टिकल का टाइटल रखा है ब्लॉग्गिंग की पूरी जानकारी, लेकिन आपने अपने आर्टिकल में पूरी जानकारी दी ही नहीं। तो ऐसे में आपके आर्टिकल का टाइटल ठीक नहीं है। On-Page SEO के लिए आपके आर्टिकल का टाइटल आर्टिकल के content से संबंधित होना चाहिए, इसके लिए आप अपने आर्टिकल का टाइटल अपने content के बीच में इस्तेमाल करें। अगर आप हमारे ब्लॉग के आर्टिकल को पढ़ेंगे तो पाएंगे कि हम जो भी आर्टिकल टाइटल देते है उसे कम से कम एक बार अपने आर्टिकल content में इस्तेमाल जरूर करते है।

ये On-Page SEO के लिए बहुत जरूरी है कि आप जो भी अपने आर्टिकल का टाइटल देते हो उसे अपने आर्टिकल के content में इस्तेमाल करें।

4. Starting Paragraph

हमेशा ये कोशिश करें कि आप जो भी पोस्ट लिखते हो उसके first paragraph में ही targeted keywords हो, आपके पोस्ट टाइटल से संबंधित जो भी keywords है उसे first paragraph में इस्तेमाल करें। अगर आप अपने target keywords को first paragraph में इस्तेमाल करोगे तो आपका On-Page SEO strong होगा और सर्च इंजन आपके target keywords को read करके उसे अपने top search result पर display करेगी।

5. H1, H2 or H3 tag

ये tag इस्तेमाल होते है heading, subheading or minor heading के लिए। आपके आर्टिकल का टाइटल by-default H1 में ही होता है। H1, H2 और H3 tag को ही सबसे पहले सर्च इंजन read करता है। अगर आपने अपने ब्लॉग का टाइटल से संबंधित कीवर्ड इस्तेमाल की है तो उसे H2 या H3 tag में जरूर use करे, ताकि सर्च इंजन आपके आर्टिकल के content को ठीक से समझ जाए और अपने top search result में उसे display करे।

On-Page SEO के लिए ये बहुत ही जरूरी है, अपने आर्टिकल में H1, H2 और H3 tag जरूर इस्तेमाल करें।

6. Alt tag और title tag

अगर आप अपने आर्टिकल पोस्ट में image इस्तेमाल करते हो तो उसकी properties में Alt tag और title tag जरूर use करें। Alt tag और title tag सर्च इंजन को बताता है कि आपने जो image upload किया है वो किस का है और उसकी property क्या है। अगर आपको नहीं पता कि image में Alt tag और title tag कैसे लगाए तो हमारे ये आर्टिकल जरूर पढ़ें : Image में Alt tag को title tag कैसे लगाए?

अगर आपका ब्लॉग photography niche से belong करता है तो आपको अपने image में Alt tag और title tag जरूर लगाना चाहिए, ताकि आपका image गूगल सर्च पर display हो सके।

7. Link juice

अगर आप एक आर्टिकल लिखते हो तो उस आर्टिकल के बीच में संबंधित आर्टिकल का लिंक जरूर डाले, ताकि आपके विज़िटर्स को उसके बारे में भी पूरी जानकारी मिल सके। On-Page SEO के लिए ये जरूरी है कि आपका आर्टिकल पेज कितने पेज के साथ link है।

एक बात तो आपको पता होगी कि एक आर्टिकल के जरिए हम पूरी जानकारी नहीं दे सकते, और अगर पूरी जानकारी देना भी है तो हम संबंधित आर्टिकल के लिंक देते है।

इसी को कहा जाता है कि आपका एक आर्टिकल दूसरे संबंधित आर्टिकल के साथ linked है। ये On-Page SEO को improve करने के साथ-साथ आपके ब्लॉग का bounce rate भी कम करता है।

इन टिप्स को फॉलो करके हम अपने ब्लॉग की On-Page SEO को आसानी से improve कर सकते है। किसी भी आर्टिकल को पब्लिश करने से पहले इन बातों को जरूर ध्यान में रखें कि आप जो भी पब्लिश कर रहे हो वो On-Page SEO friendly हो। अगर आपके मन में On-Page SEO से संबंधित कोई doubt है तो हमें comment के जरिए जरूर बताएं। HAPPY BLOGGING

2 thoughts on “On-Page SEO क्या होता है? इसे कैसे करें?”

  1. Ravi Sir, on page Seo post ko maine concentration se 2 bar read kiya aapne badi achhi tarah se samjaya hai vaise hi aapki blog ki knowledge strong hone ke karan aap ki post knowledge bhari hoti hai
    Ravi sir jab ham post likhate hai to h1,h2 and h3 sequence me post aaya ki nahi kaise pahchane

    1. Thanks Vinod ji, blog post title by-default h1 tag me hi hota hai, isliye post ke andar h1 tag ki jarurat nahi.. Ab baat aati hai ki h2 or h3 tag ko kaha use kare, to h2 tag ko aap apne blog post ke main header title par use karo or h3 tag less important title par use karo.. Ye jaruri nahi ki aap sequence me h2 or h3 tag use karo, jab aapko lage ki title important hai to usay h2 tag me rakho nahi to h3 tag me..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top