पार्टी मेकअप करने के लिए ये जरूरी नहीं है कि आपको ब्यूटी पारलर में ही जाना है। अगर आपको सही जानकारी हो तो आप घर पर ही पार्टी मेकअप कर सकती है। आपके व्यक्तित्व को निखारने में मेकअप का एक अहम भूमिका है। जब आपके व्यक्तित्व में निखार आ जाता है तो आपका आत्मविश्वास का स्तर भी बढ़ जाता है। हर लड़की, महिला खुद को सबसे सुन्दर दिखाना चाहती है। इसके लिए वो ये मेकअप करती है। क्योंकि ये आपको और भी आकर्षक बना देता है।
सही तरह से किया गया मेकअप आपके चेहरे को एक चुंबक में तरह बना देता है। जो देखता है वो खींचा चला जाता है। नजर ही नहीं हटती। लेकिन मेकअप किया कैसे जाए इसमें भी लोगो को बड़ी उलझन रहती है। अक्सर कुछ महिलाएं ज्यादा सुन्दर दिखने के चक्कर में खूब सारा मेकअप थोप लेती है। इससे वो पार्टी वग़ैरा में हंसी का पात्र बन जाती है।
ज्यादा मेकअप सुन्दर दिखने का सही तरीका नहीं है। एक सही मेल में सही तरीके से किया गया मेकअप ही आपकी सुंदरता को निखार सकता है। घर पर तैयार होने के लिए आप सही प्रोडक्ट का चुनाव करे। तो आइए जानते है ऐसी ही कुछ पार्टी मेकअप उपाय हिंदी में।
पार्टी के लिए मेकअप कैसे करें?
1. चेहरे का मेकअप कैसे करे?
अपने चेहरे पे मेकअप करने से पहले उसे cleanser से अच्छी तरह से साफ कर ले। फिर toning और moisturising करे। इसके बाद concealer लगाए इससे त्वचा के दाग-धब्बो को छुपाने में मदद मिलती है। अब फाउंडेशन लगाए इसे लगाते समय ध्यान रखे की ये त्वचा के रंग से मिलता हुआ ही हो। इसके बाद फेस पाउडर लगा कर natural base बनाए।
2. आँखों का मेकअप कैसे करे?
रात की पार्टी के लिए डार्क मेकअप ज्यादा आकर्षक होता है। दिन में light eyeshadow का इस्तेमाल करे। लगाने से पहले ऊपरी पलकों पर हलके ब्रश से फाउंडेशन और loose powder बरी-बरी लगाए। एक eye पेंसिल से ऊपरी पलकों पर एक बारीक़ पतली रेखा खींच कर ब्रश से इसे फैला दे ताकि eyelids बड़ी दिखाई दे। थकी-थकी आँखों पर ज्यादा डार्क मेकअप भूल कर भी ना करे।
हमारी अन्य सेवाएं
- Adsense approved करवाना
- Wordpress setup
- Blogger ब्लॉग को wordpress पे transfer करना
- किसी भी तरह की वेबसाइट बनाना
- Android App बनाना