गर्भावस्था के अलावा पीरियड late या देर से आने के कई कारण होते है। हॉरमोन असंतुलित होना और अनियमित खान-पान भी इसके कारण हो सकते है। वैसे भी महिला के जीवन में दो समय ऐसे होते है जब उनका पीरियड असामान्य होता है जो की बिल्कुल सामान्य बात है। वो दो समय होते है-
- जब पीरियड शुरू होता है
- और दूसरा जब पीरियड के बंद होने (menopause) की सुरुवत होती है।
लड़कियों में 10 साल से लेकर 15 साल की उमर में पीरियड की शुरुआत होती है और इसके शुरू के पहले दो सालों में उनका हॉरमोन खुद को adjust करने में लगा होता है और ये भी पीरियड के late होने की वजह हो सकती है। और ठीक उसी तरह महिलाओं में मोनोपोसे 45 साल से लेकर 55 साल की उमर में शुरू होता है और क्योंकि आपका शरीर एक बदलाव के दौर से गुजर रहा होता है और ये भी पीरियड के असामान्य होने का कारण हो सकता है।
एक स्वस्थ period cycle 1 से 35 दीनो का होता है और अगर आपका पीरियड इनके आगे या पीछे के दीनो में होता है या नही होता है तो इसके कारण इनमें से कोई एक या एक से ज्यादा हो सकते है।
इसे भी पढ़ें- मेरे पीरियड अनियमित हैं, ऐसा क्यों?
पीरियड देर से आने की वजह क्या है?
1. चिंता – Tension
चिंता आपके हॉरमोन को प्रभावित करके आपके दिनचर्या को बदल सकता है और यहां तक कि आपके दिमाग का हिस्सा जो आपके पीरियड के जिए जिम्मेदार होता है, उसे भी प्रभावित कर सकता है और जिसके कारण आपका पीरियड late से होता है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि आप चिंता से दूर रहे, चिंता होने की स्तिथि में चिंता दूर करने वाले व्यायाम और योगा करे।
2. Body Mass Intake
महिलाएं, जिन्हे अनियमित या अनियत्रित या ना खाने की शिकायत होती है उनमें पीरियड देर से आने की परेशानी ज्यादा होती है। इसलिए ये जरूरी है कि आपका वजन और लंबाई का अनुपात, body mass intake (BMI) सही हो और अगर आपका BMI 18-19 से कम है तो ये आपके शरीर के काम करने के तरीके को बदल सकता है, जिसकी वजह से ovulation की प्रक्रिया रुक सकती है। इसलिए अपने खाने के विकार (Disorder) का इलाज करा कर स्वस्थ तरीके से वजन को बढ़ा कर आप पीरियड को सामान्य कर सकती है।
3. थाइरोइड – Thyroid
Inactive या कम active thyroid gland होने की स्तिथि में भी पीरियड late से होने की समस्या होती है। Thyroid हमारे शरीर के metabolism को नियंत्रित करता है और इसके uncontrol होने से शरीर के हॉरमोन के स्तर पर भी प्रभाव पड़ता है।
4. मोटापा – Obesity
जिस तरह कम वजन होने से पीरियड में परेशानी हो सकती है, ठीक उसी तरह मोटापे से भी पीरियड के late या देर से होने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए अपने आहार पर नियंत्रण करे और अपने वजन को कम करके पीरियड को सामान्य करे।
5. PCOS
Polycystic ovary syndrome (PCOS) एक ऐसी स्तिथि है जिसमे महिला के शरीर में male hormone, androgen का निर्माण बहुत ज्यादा स्तर पर होने लगता है और हॉरमोन असंतुलित होना के कारण गर्भाशय में गाँठ या अल्सर बन जाती है और इस वजह से पीरियड या तो देर से आनी शुरू हो जाती है या रुक जाती है।
6. गर्भनिरोधक गोलियां
जब आप गर्भावस्था से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन शुरू और बंद करते हैं तब आप अपने पीरियड साइकल में बदलाव का अनुभव हो सकता है क्योंकि गर्भनिरोधक गोलियों में हॉरमोन estrogen और progestin पाए जाते है जो अंडाशय को अंडे release करने से रोकता है। गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन रोकने के बाद पीरियड सामान्य होने में कम से कम 6 महीने लगते है।
इसे भी पढ़ें-
- पीरियड जल्दी लाने और रोकने के घरेलु उपाय
- पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है?
- मासिक धर्म यानि पीरियड क्या है? इसकी पूरी जानकारी
- पीरियड के समय खून क्यों निकलता है? पीरियड में bleeding क्यों?
आज आपने क्या जाना?
आज आपने जाना कि पीरियड देर से आने कि वजह क्या हो सकती है और अब तक आपको पता चल ही गया होगा कि आपका पीरियड किस वजह से नहीं आ रहा। वजह समझे और तुरंत इसका उपचार करें ताकि भविष्य में pregnancy से दिक्कतों का सामान न करना पड़े। अगर आपको हमसे कुछ पूछना है तो comment जरुर करे। धन्यवाद