पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है?

Period ke kitne din bad pregnancy hoti hai? आमतौर पर जो महिलाएं पहली बार प्रेग्नेंट होती हैं या फिर प्रेगनेंसी की कोशिश करती हैं तो उनके मन में कई तरह के सवाल उठते हैं, जिनका जवाब उनके पास नहीं होता है और वे अंदर ही अंदर डरती रहती हैं, लेकिन ऐसी महिलाओं को अब डरने की बिलकुल भी जरूरत नहीं क्योंकि आपके हर वो सवालों का जवाब हमारे पास है. हालाँकि देखा जाए तो इन दिनों जो महिलाओं के मन में सबसे ज्यादा सवाल उठते हैं, वो इस तरह के होते हैं –

  • माँ बनना चाहती हूँ तो इसके लिए कब सम्बन्ध बनाया जाए?
  • पीरियड के बाद कब से-क्स करे ताकि मैं प्रेग्नेंट हो जाऊ?
  • क्या पीरियड के दौरान से-क्स करने से मैं प्रेग्नेंट हो सकती हूँ?
  • बहुत कोशिश कि लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हो रही क्या है इसकी वजह?
  • क्या मुझमे कोई कमी है जिसकी वजह से मैं माँ नहीं बन पा रही?

सवाल तो बहुत से है लेकिन इन सभी सवालों का एक ही वजह है वो है “माँ बनना“।

एक महिला के लिए माँ बनना सामाजिक और मानसिक तौर पर बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि आपकी शादी को कई साल हो चुके है और आप प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही तो इसकी वजह से आपके पति, आपके ससुराल वाले और समाज कुछ अलग ही आँखों से आपको देखने लगते है।

पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है और नहीं होती?

वजह जो भी हो लेकिन अगर एक महिला शादी के बाद माँ नहीं बन पा रही तो इसकी कई सारे वजह हो सकते है जैसे –

  • आपके या फिर आपके पति में कुछ कमी होना।
  • Diabetes का होना। अगर आप या फिर आपके पति सुगर के मरीज़ है तो आपको माँ बनने में दिक्कत आ सकती है।
  • आप बहुत ज्यादा मोटे हो और आपके पति बहुत पतले हो।
  • आपके पति का स्पर्म काउंट कम होना।
  • लगातार सम्बन्ध बनाना।
  • ज्यादा गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करना।
  • पीरियड समय पर ना होना।
  • खान-पान का ख्याल ना रखना।
  • सही समय पर सम्बन्ध ना बनाना।

हमने ऊपर जितने भी वजह बताए है इनमें से किसी एक वजह के कारण ही आप प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही।

आज हम इन सभी वजहों में से एक वजह के बारे में बात करेंगे जो है – पीरियड के कितनी दिन बाद प्रेग्नेंट हो सकते है यानि कि अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहते हो तो पीरियड के बाद किस समय में अगर आप से-क्स करते हो प्रेग्नेंट होने कि संभावना सबसे ज्यादा होते है।

पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है?

पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है?

वैसे तो आप ये तो जानते ही होंगे कि अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहते हो तो शारीरिक सम्बन्ध बनाना जरूरी है, लेकिन इतना काफी नहीं होता।

अगर आप ऐसा सोचते हो कि प्रेग्नेंट होने के लिए सिर्फ शारीरिक सम्बन्ध बनाने कि जरुरत होती है तो आप गलत हो।

क्यूँ कि प्रेग्नेंट होने के लिए शारीरिक सम्बन्ध बनाना जरूरी है और वो भी सही समय पर।

अगर आप सही समय पर शारीरिक सम्बन्ध बनाते हो तो आपके प्रेग्नेंट होने के संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

हम आपको सब कुछ शुरू से बताना चाहेंगे ताकि आपको किसी भी तरह कि उलझन ना हो, अगर हम आपको सिर्फ ये कह दे कि आप इस-इस तारीख को शारीरिक सम्बन्ध बनाओ तो ये गलत होगा, और आप समझ नहीं सकते कि सभी समय पर सम्बन्ध बनाना क्यों जरूरी है।

पीरियड के कितने दिन बाद अगर आप सम्बन्ध बनाते हो तो आप प्रेग्नेंट हो सकते हो?

पीरियड शुरू होने के 14 दिन पहले आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं, क्योंकि ये ovulation लिए बहुत अच्छा समय होता है और इस समय आपके अंडाशय से डिम्ब निकलता है, जो की गर्भाशय में 24 घंटे तक रहता है।

अगर आपका इस दौरान शारीरिक संबंध बनाती हैं तो आपके प्रेग्नेंट होने के संभावना बढ़ जाती हैं।

इसके लिए क्या ध्यान देना जरूरी है?

इसके लिए आपको अपने पीरियड साइकिल के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

अगर आपके पीरियड साइकिल 28 दिन का है तो अगला पीरियड शुरू होने के 14 दिन पहले अगर आप शारीरिक संबंध बनती हैं तो आप प्रेग्नेंट हो सकती है।

हम यहाँ आपको एक उदाहरण के जरिए समझाने कि कोशिश कि है।

आप नीचे दिए गए उदाहरण को समझे और जाने कि कब क्या करना है।

यहाँ आपको 3 बातों पर गौर करना है और वो है –

  1. ovulation – पीरियड शुरे होने के 14 दिन पहले का समय।
  2. डिम्ब – डिम्ब गर्भाशय में 24 घंटो तक रहता है।
  3. स्पर्म – स्पर्म गर्भाशय में 5-7 दिन तक जीवित रह सकता है।

यूँ तो किसी भी महिला का पीरियड साइकिल सामान्य नहीं होता, अगर आपका पीरियड साइकिल 28 दिन का है तो ऐसा जरूरी नहीं है कि आपका अगला पीरियड 28 दिन के बाद ही आएगा।

हो सकता है कि अगले पीरियड जल्दी या फिर देर से आए।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमने नीचे दिए गए उदाहरण के जरिए आपको समझाने कि कोशिश कि है।

उदाहरण

अगर आपका पीरियड साइकिल 27 दिन है और आपकी पीरियड 1 मार्च को शुरू हुई है।

तो 28 दिन बाद यानि की 29 मार्च को आपका अगला पीरियड शुरू हो सकता है।

अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहती हैं तो अगले पीरियड शुरू होने से 14 दिन पहले यानि कि 14 मार्च को संबंध बनाना चाहिए। 14 मार्च को आपका ovulation समय है और इस दौरान संबंध बनने से आप प्रेग्नेंट हो सकते हो।

लेकिन ये तभी हो सकता है जब आपका पीरियड हमेशा से समय पे आता हो और आप पक्के तौर पर कह सकते हो कि आपका पीरियड इस तारीख को ही आएगा।

ऐसे में आपको अनुमान लगाना है।

अगर आपका पीरियड साइकिल 28 दिन का है तो उसे आप कम और ज्यादा समझ कर ही अनुमान लगाए।

अगर आपका पीरियड साइकिल 27 दिन का है और आपका पीरियड 1 मार्च को शुरू हुआ है तो 28 दिन बाद यानि 29 मार्च को आपका दूसरा पीरियड आने कि संभावना होगी, यहाँ आपको अपने पीरियड के आने के समय में 3 दिन और जोड़ना होगा, यानि कि 24 मार्च से 30 मार्च के बीच में पीरियड हो सकती है।

अब आपको ये तो पता चल ही गया कि पीरियड 24 से 30 मार्च के अंदर ही ही होनी है जो कि सटीक अनुमान होगा।

अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हो कि आपका ovulation समय कब होगा, आपका ovulation समय 24 से 30 मार्च से 14 दिन पहले यानि कि 10 मार्च से 16 मार्च के बीच में ही होगी।

तो आपको इसी दौरान संबंध बनाना है ताकि आप प्रेग्नेंट हो सको।

ऐसा जरूरी नहीं कि आप 10 मार्च से 16 मार्च तक लगातार संबंध बनाओ।

आप एक-एक दिन छोड़ के भी संबंध बना सकते हो क्योंकि डिम्ब गर्भाशय में 24 घंटो तक रहता है और स्पर्म 7 दिनों तक।

महिला पीरियड के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट नहीं होती हैं?

प्रेगनेंसी से बचने के लिए बाजार में कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं लेकिन, अगर एक निश्चित समय पर सम्भोग किया जाए तो महिला प्रेगनेंसी से बच सकती है| गर्भधारण में सबसे अहम किरदार महिला का ओवुलेशन टाइम निभाता है।

अगर महिला ऐसे समय में सम्भोग करती है जब उसका ओवुलेशन पीरियड नहीं होता है तब गर्भावस्था के चांसेस बहुत कम होते हैं।

तो क्यों न ऐसे समय पर संभोग किया जाए कि महिला गर्भवती ही न हो|आइये जानते हैं पीरियड के कितने दिनों बाद सम्भोग करने से महिला प्रेग्नेंट नहीं होती है|

पीरियड के कितने दिन दिन बाद गर्भावस्था (प्रेग्नेंट) नहीं होती है – period ke kitne din baad pregnancy nahi hoti hai

इसके लिए आपको अपना सही मासिक चक्र (menstrual cycle or periods cycyle) पता होना चाहिए।

आपको यह पता होना चाहिए की आपका पीरियड कितने दिन चलता है, कब शुरू होता है और कब ख़त्म होता है।

अगर महिला का ovulation time चल रहा है तो पुरुष का एक शुक्राणु भी गर्भधारण में सक्षम होता है।

इसलिए आपको पीरियड्स ख़त्म होने के बाद उन दिनों सम्बन्ध बनाना चाहिए जिस दौरान महिला का ovulating टाइम न हो।

मतलब आप पीरियड ख़त्म होने के बाद सातवें दिन से आठवें  दिन तक सम्बन्ध बना सकते हैं, जिसमें प्रेगनेंसी के चांस 60 परसेंट नहीं रहेंगे।

यह तरीका कितना काम करेगा और इसमें हमारी सलाह क्या है

पुरुष वीर्य में मौजूद शुक्राणु महिला के योनी में प्रवेश करने के बाद 4 से 5 दिन तक जीवित रह सकते हैं और अगर उस समय महिला का ovulation period चालू हो गया तो गर्भधारण होते देरी नहीं लगेगी।

पीरियड खत्म होने के बाद सातवें दिन सम्बन्ध बनाने से कुछ महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं जबकि, कुछ महिलाएं गर्भवती नहीं होती हैं।

इसलिए सिर्फ 60 प्रतिशत चांस ही रहता है कि महिला गर्भवती नहीं होगी जबकि, गर्भावस्था की 40 प्रतिशत संभावना बनी रहती है।

इसलिए , ‘period ke kitne din baad sambandh banane se pregnant nahi hoti hain’ का पूरा फायदा लेने के लिए बेहतर यही होगा की आप संबंध के दौरान प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें। 

मेरी भी यही सलाह है की आप कंडोम इस्तेमाल करें।

इससे न केवल गर्भधारण से बच सकेंगे बल्कि, आपको और भी कई तरह के फायदे होगें| जैसे – आपको इन्फेक्शन नहीं होगा और आप कई तरह की संक्रामक बीमारियों से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

निष्कर्ष

तो दोस्तों अब आप पूरी तरह समझ गए होंगे कि पीरियड के बाद कब संबंध बनने से आप प्रेग्नेंट हो सकते हो।

हमने आपके लिए एक मोबाइल app बनाया है, आप हमारे बनाए गए मोबाइल app के जरिए बहुत ही आसानी से जान सकते हो कि प्रेग्नेंट होने का सही समय क्या होता है।

हमारे app को अपने मोबाइल में करके ने लिए यहाँ click करे – DOWNLOAD और अगर आपको हमसे कुछ पूछना है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिए हमसे पूछ सकते हो। धन्यवाद

Scroll to Top