PuTTY में IP Address के जरिये Login कैसे करें?

हमने अपने पिछले आर्टिकल में जाना था कि कंप्यूटर में PuTTY कैसे install किया जाता है और साथ में ये भी जाना था कि PuTTYgen के जरिये SSH private कैसे generate किया जाता है? पर इतना ही जानना काफी नहीं है, PuTTY software के जरिये अपने server पे login करना भी आना चाहिए. आज हम इसी के बारे में जानेगे, और अंत में आप पूरी तरह समझ जाओगे कि PuTTY में IP Address के जरिये अपने server पर Login कैसे किया जाता है?

PuTTY के जरिये अपने server पर login करने के लिए किन-किन चीजों की जरुरत होती है?

अगर आप IP address के जरिये अपने server पर login करना चाहते हो तो आपको 3 चोजों की जरुरत होगी.

  • IP Address
  • User ID
  • Password

ये तीनो चीजें आपको तब मिलती है जब आप अपना server setup करते हो.

उदाहरण के लिए- जब आप Digitalocean पे अपना droplet (server) configure करते हो तो आपको IP Address, User ID (जो की अमूमन Root होता है) और Password (जो आप set करते हो) मिलता है.

अगर आप SSH Private key के जरिये अपने server पर login करना चाहते हो तो आपको 2 चोजों की जरुरत होगी.

  • SSH Private key
  • Passphrase

आज हम PuTTY software का इस्तेमाल करते हुए IP Address के जरिये अपने server पर login करना सीखेंगे, तो चाहिए जानते है.

PuTTY में IP Address के जरिये Login कैसे करें?

स्टेप 1: PuTTY Start करे

अगर आपने PuTTY install के दौरान create a desktop icon चुना है, तो आप केवल कंप्यूटर desktop पर मौजूद PuTTY icon पर double-click करके software start कर सकते हैं। या फिर, PuTTY search करके Enter key दबाये।

PuTTY में IP Address के जरिये Login कैसे करें?

अगर अभी तक आपने अपने कंप्यूटर में PuTTY install नहीं किया है तो सबसे पहले आपको आपको अपने कंप्यूटर में PuTTY install करना होगा ताकि PuTTY के जरिये आप अपने server पर login कर सको.

ये भी जाने- अपने कंप्यूटर में PuTTY कैसे Install करें?

स्टेप 2: IP Address के जरिये server पे login करे

जब software शुरू होता है, तो PuTTY Configuration नामक एक window खुलती है, जिसके जरिये आप अपने server पे login कर सकते हो.

1. Host Name (or IP address)- यहां आपको अपने server का IP Address डालना है.
2. Port- ये default 22 रहता है.
3. Open बटन पर क्लिक करें.

PuTTY में IP Address के जरिये Login कैसे करें?

जब आप पहली बार किसी server से connect होते हैं, तो आपको server की host key को registry में cached नहीं किए जाने के बारे में एक PuTTY Security Alert dialog दिखाई देता है. जब आप पहली बार किसी server से जुड़ रहे हों तो यह normal है। बस आपको यहां Yes बटन पर क्लिक करना है.

PuTTY में IP Address के जरिये Login कैसे करें?

login as: के सामने आपको अपना ID लिखना है. किसी भी server का default id root होता है. ID लिखने के बाद Enter दबाये.

PuTTY में IP Address के जरिये Login कैसे करें?

अब आपको अपने password टाइप करना है, आप जो भी पासवर्ड टाइप करोगे वो नहीं देखेगा. बस आपको पासवर्ड टाइप करना है और Enter key दबाना है. अगर आप अपना पासवर्ड paste करना चाहते हो तो paste करने के लिए right click करें, फिर Enter key दबाये.

PuTTY में IP Address के जरिये Login कैसे करें?

बस इतना करते ही आप अपने server से connect हो जाओगे.

PuTTY में IP Address के जरिये Login कैसे करें?

आज हमने जान कि कैसे PuTTY में IP Address के जरिये Login करें? हमें उम्मीद है कि ये जानकारी आपके लिए helpful होगो. हम अपने अगले आर्टिकल में जानेगे कि PuTTY का इस्तेमाल करते हुए SSH key के जरिये अपने server पे login कैसे करे?

Scroll to Top