क्या आपने कभी अपने प्यार को समझने की कोशिश की है? अगर नहीं की है तो आइए आज हम जानते है कि आखिर प्यार होता क्या है? दोस्तों हर किसी कि इच्छा होती है कि मेरे जिंदगी में कोई ऐसा हो जो हमसे प्यार करे और उसका जीवन साथी बने लेकिन सभी लोगो की ये इच्छा पूरी नहीं हो पति।
आज हम आपको एक सच्ची प्रेम कहानी बताने जा रहे है अगर आप इस कहानी को पढ़ेंगे तो आपकी जिंदगी में जो भी प्यार से संबंधित समस्याएं है वो दूर हो जाएगी।
प्यार होता क्या है? एक प्रेम कहानी
एक लड़का किसी लड़की से बहुत प्यार करता था। एक दिन लड़के ने लड़की से अपने प्यार का इजहार किया लेकिन वो लड़की उसे प्यार नहीं करती थी।
उसने लड़के की भावना नहीं समझी और उसके इजहार को अस्वीकार करते हुए बोली – प्यार और तुझसे? बिल्कुल भी नहीं क्योंकि जितना तुम एक महीने में कमाते हो उतना तो में एक हफ्ते में खर्च कर देती हूं, इसलिए तुम मेरे प्यार के काबिल नहीं हो।

तुम्हारे लिए यही अच्छा है आज के बाद तुम मुझसे मिलना भी नही। ये कहकर वो लड़की चली गई।
लेकिन वो लड़का तो उससे सच्चा प्यार करता था इसलिए वो लड़का मन ही मन उस लड़की को चाहता रहा और उससे कभी नहीं मिला।
लगभग 10-12 साल बाद संयोग से एक होटल में उसकी मुलाकात उस लड़की से हो जाती है। लड़के ने उस लड़की से उसका हाल-चल पूछा और उसके बीते दीनो के बारे में कुछ बताने के लिए कहा। लड़की इतराते हुई बोली – मैं बिल्कुल ठीक हूं, मजे में हूं।
मेरा पति एक बहुत बड़ी कंपनी में काम करता है और उसकी तनख्वाह 80 हज़ार रुपए महीना है।
हमारे पास बंगला है, गाड़ी है और सभी ऐसो-आराम है, मेरा पति बहुत समार्ट है। तुम अपने बारे में कुछ बताओ और हाँ मैने तुमसे उस दिन शादी ना करके कोई गलती नहीं की क्योंकि अगर में तुमसे शादी कर लेती तो ये सब मेरा सपना ही रह जाता।
ये सुनकर लड़के की आँखें नम हो गई। इससे पहले लड़का कुछ बोल पाता तभी उस लड़की का पति उससे लेने के लिए आ गया। और लड़की के पति की नजर उस लड़के पर पड़ी।
लड़की के पति ने उसे नमस्कार करके कहा – Sir आप यहाँ?
लड़की ने surprise होकर अपने पति की ओर देखा।
लड़की के पति ने कहा – ये मेरी कंपनी के मालिक है इनका एक साल का 400 करोड़ का कारोबार है। लेकिन हमारे sir एक लड़की को चाहते है। इसलिए sir ने आज तक शादी नहीं की।
लड़की उदास हो गई।
दोस्तों जिंदगी बस एक पल की मोहताज नहीं होती, बस वक़्त उसे मोहताज बना देता है। प्यार को समझे और उसे महत्व दे, उसे तोले नहीं क्योंकि प्यार अनमोल है।
जो लोग सच्चा प्यार करते है वो लोग उस प्यार को आखिरी दम तक निभाते भी है। उन्हे अपने साथी से प्यार के अलावा कुछ और पाने की इच्छा नहीं होती। उनका प्यार संसार की हर चीज से कीमती होता है इसलिए प्यार इंसान से करे उसकी संपत्ति से नही।
पर दोस्तों आज का प्यार सच्चा नहीं रहा, पहले दिन इजहार, दूसरा दिन प्यार और तीसरे दिन बिस्तर, बस यही प्यार के मायने रह गये है। प्यार आज हवस का दूसरा नाम हो गया है। अपनी हवस को पूरा करने के लिए लोग प्यार करते है। मैं ये नहीं कहता कि आज के युग में सच्चा प्यार नहीं होता, होता है पर 100 में से 5%।
इसलिए दोस्तों प्यार को बदनाम ना होने दे, बहुत किस्मत वाले होते है वो लोग जिन्हे सच्चा प्यार मिलता है।
UPDATE – दोस्तों आपको ये तो पता चल ही गया होगा कि सच्चा प्यार होता क्या है और आप अपने प्यार को भी सच्चा समझते होंगे, अगर ऐसा है तो आप हमारा ये आर्टिकल जरुर पढ़े – true love और attraction में क्या फर्क है?
आज कि कहानी पढ़ने के बाद आपके अन्दर भी एक आग जरुर लगी होगी कि अपने प्यार को दिखा देना है कि हम भी किसी से कम नहीं, हमारे अन्दर लगी ये आग हमें बर्बाद भी कर सकता है और आबाद भी।
ये पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप अपनी सोच को ज्यादा मायने देते हो या फिर आप के साथ जो हुआ उसे ले कर सारी जिंदगी रोना है।
सभी प्रेमिओं के साथ ऐसा ही होता है जब उनका दिल टूट जाता है। वो अपने प्यार को दिखा देना चाहते है कि वो है उनके लायक हैं, चाहे school-college में top करना हो या खूब पैसे कमाना हो।
दिल टूटने के बाद यही करने का मन करता है पर टूटे हुए दिल के साथ ऐसा कर पाना आसान नहीं।
ये भी जाने- एकतरफा प्यार क्या है? इससे कैसे बहार निकले?
आप दोबारा उस कहानी पर गौर करे और सोचे कि अगर लड़की ने उस लड़के का प्रस्ताव स्वीकार कर लिए होता तो क्या लड़का इस मुकाम तक जा सकता था जहां वो आज है। जरा सोचे।
ऐसा क्या हो गया कि लड़का इतना कामयाब हो गया और लड़की को उसकी गलती का एहसास हुआ। सब कुछ आपके सोच और focused mind पर निर्भर करता है।
मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मैं भी एक लड़की से बहुत प्यार करता था, मैं स्कूल के समय से ही एक लड़की से प्यार करता था और अपने college life में उनसे अपने प्यार का इजहार भी किया। पर मेरे प्यार को उसने अस्वीकार कर दिया।
मेरे अन्दर भी एक आग सी लग गई कुछ कर गुजरने कि। और इसी आग का नतीजा है कि मैं आज आपके साथ acchibaat.com के जरिए जुड़ा हुआ हूं। acchibaat.com के जरिए मैं लाखों लोगों के साथ जुड़ा हूं और हर कदम पे उनकी सहायता भी करता हूं।
इसे भी पढ़ें-
- क्या वो भी मुझसे प्यार करती है? कैसे जाने? 6 तरीके
- कैसे पता करे कि मेरा प्यार मुझे धोखा दे रहा है? 17 वजह
- सच्चे प्यार को कैसे ढूंढे?
- अपने प्यार को भुलाने के 10 Tips? Gf/Bf को कैसे भुलाये?
- 10 संकेत जो बताएगा कि आपका प्यार सही है या गलत
इसलिए दोस्तों प्यार करो और इतना करो कि आपकी खुद कि जिंदगी सवर जाए और आप खुद अपने आपको इस काबिल बनाओ कि दुनिया आपको याद करे। अब मैं अपने प्यार को भूल चुका हूं क्योंकि मुझे चाहने वालों कि अब कमी नहीं, acchibaat.com आज हर इन्सान के दिल में बसता है।