शादी से पहले लड़कों में क्या देखती है लड़कियां? 9 गुण देखती हैं लड़कियां

अपने खातिर जीवान साथी का चयन करना एक कठिन काम होता है जिसमे जीवन साथी के स्वभाव को परखना एक मुश्किल काम होता है। हर लड़की यही चाहती है कि उसके जीवन में सदा खुशियाँ बरकरार रहे, और जिस पार्टनर के साथ वह अपना समय बिताये वह उसका पूरी तरह से ख़याल रखे।

हर लड़की यही चाहती है कि उसका जीवन साथी ऐसा हो जो उसकी पूरी बात माने और उसे खुश रखने ,में कोई कसार ना छोड़ें। इस तरह के जीवन साथी को चुनना बहुत  मुश्किल होता है और शायद ही किसी लड़के में ये सभी खूबियाँ होती हैं।

हर लड़कियां अपने लिए एक अच्छे लाइफ पार्टनर की तलाश में रहती हैं, आज हम आपको कुछ ऐसी बातों को बताएँगे जिन्हें हर लड़की अपने पार्टनर में देखना पसंद करती हैं। 

शादी से पहले लड़कों में क्या देखती है लड़कियां?

शादी से पहले लड़कों में क्या देखती है लड़कियां? 9 गुण देखती हैं लड़कियां
Shadi se pehle ladki kya dekhti hai?

1. सच्चा प्यार

रिलेशनशिप और सच्चे प्यार में एक बहुत ही बड़ा फर्क है। सच्चे प्यार की मदद से आप दुनिया की उन सभी चीजों को हांसिल कर सकते हैं, जिसे पाना बहुत कठिन होता है।

इसलिए हर लड़की यही चाहती है कि जिस साथी के साथ वह अपना पूरा जीवन बिताने जा रही है क्या वह उससे सच्चा प्यार करता है।

वह यह नहीं चाहती है कि उसका साथी सिर्फ उसके जिसम से प्यार करे।

इसे भी पढ़ें- शादी से पहले फोन पर कैसी बात करे?

2. धन

एक अच्छे लाइफस्टाइल का हकदार तभी बना जा सकता है जब आपके पास आपके आवश्यकता के अनुसार धन हो।

हर लड़की यह चाहती है कि उसका जीवनसाथी उसकी हर जरूरतों को पूरा कर सके।

लेकिन, यह तभी संभव है जब आपके पास धन हो। इसलिए लड़कियां ऊपर बताए गए गुणों को देखने के साथ-साथ आपके धन पर भी ध्यान डालती हैं।

3. स्वस्थ हो

शरीर में स्वास्थ्य का सबसे बड़ा स्थान है। हर कोई यही चाहता है कि उसका लाइफ पार्टनर जिसके साथ वह अपना पूरा जीवन बिताने के लिए राजी हो रहे है, वह पूरी तरह से स्वस्थ हो।

इसके लिए हर लड़की शादे के पहले हर तरह का मेडिकल टेस्ट भी करवाना पसंद करती है। जाहिर से बात है कि एक अच्छे और प्यार भरे जीवन को जीने के लिए स्वास्थ्य और शरीर का होना बहुत जरूरी है।

इसलिए हर लड़के यही चाहती है कि उसका पार्टनर मानसिक और शारीरिक दोनों तरफ से स्वस्थ्य हो जो उसकी भी देख-भाल कर सके।

ये भी जाने- शादी के बाद प्यार कम क्यों हो जाता है? 10 कारण

4. फिजिकल features

जिसे अपने उम्र का हर पल किसी और के साथ बिताना है, उसके लिए फिजिकल चुनाव करना एक आम बात है।

हर लड़की यही चाहती है कि उसका पार्टनर एक अच्छी हाइट वाला हो, और उसे एक अच्छा चेहरा मिला हो।

5. शक ना करे

आपको बहुत ही कम ऐसे लड़के मिलेंगे जो की शक न करें। लड़कियां हमेशा ऐसे लाइफ पार्टनर को पसंद करती हैं जो उनके ऊपर शक ना करें।

शक के नीव में रिश्ते की गहराइयों को नहीं समझा जा सकता है। एक अच्छे रिश्ते के लिए यह बात बहुत ही जरूरी है कि पार्टनर के बीच में किसी भी प्रकार का शक न हो।

कई ऐसे लड़के होते हिं जो लड़कियों की हर बात पर शक करते हैं। यह बात लड़कियों को पसंद नहीं आती है कि उसका पार्टनर उसके फ्रीडम को छीन ले और हर वक्त उसे शक की निगाह से देखता रहे।

इसलिए आप अपने पार्टनर के स्वभाव को समझिये न कि उन पर शक करें। 

जरुर पढ़ें- अपनी शादी के लिए खुद को तैयार कैसे करे?

6. रोमांटिक बने

आज के मॉडर्न स्टाइल में कौन लड़की रोमांटिक जीवन साथी पसंद नहीं करती है। हर कोई अपे जीवन में तनाव से मुक्ति चाहता है और यह तभी संभव है जब किसी का लाइफ पार्टनर उसके पलों को बिताने में उसकी मदद करे।

देखा जाए तो सभी लड़कियों की यही चाहत रहती है कि उसका जीवन साथी उसके साथ रोमांटिक बातें करे, उसे हरदम रोमांटिक नज़रों से उसे देखा और बहुत कुछ।

लड़का हो या लड़की आज के दौर में किसी को भी गुमसुम लोग पसंद नहीं है।

7. जिद न करे

जाहिर सी बात है हर महिला को उसकी खुद की जिन्दगी खुद के मन से जीने का अधिकार है। लड़कियां अक्सर ऐसे लड़कों के तलाश में रहती हैं जो उनके साथ उनकी बातों और उनके स्वभाव को compromise कर सके।

ऐसे में अगर लड़की ने गलती से भी किसी ऐसे पार्टनर का चुनाव कर लेती है जो सिर्फ अपनी सुनता है तो लड़की के जिन्दगी में शायद ही फ्रीडम मिल पाए।

इसलिए अपने लाइफ को खुल कर जीने और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लड़कियां अक्सर इसी तलाश में रहती है, की उसका लाइफ पार्टनर उसके ऊपर किसी भी प्रकार का दबाव न डाले।

8. प्यार में गर्व महसूस करे

देखा जाए तो कई सारे ऐसे लड़के हैं, जिनकी पत्नी थोड़ी कम खूबसूरत है।

ऐसे लड़के अपने पत्नियों को समाज में स्वीकार ही नहीं करते हैं, भले ही किसी पार्टी में साथ में जाते हैं, लेकिन, वो उनसे उस वक्त दूरियां बनाए रहते हैं।

और अक्सर यह बात छिपाने की कोशिश करते हैं कि किसी को यह पता न चले की वो उनकी पत्नी हैं।

इसलिए चाहे कैसी भी लड़की हो, अगर उसे अपने जीवनसाथी के चुनाव करने का हक दिया जाता है तो वह ऐसे लड़के का ही चुनाव करती है जो उसके साथ होने पर किसी भी पकार का शर्म न महसूस करे और उसे अपने प्यार को सबके सामने जताने में कोई दिक्कत न हो।

जरुर पढ़ें- शादी करने कि सही उम्र क्या है? किस उम्र में शादी करनी चाहिए?

9. भरोसेमंद साथी की चाहत

सच्चे साथ की नीव भरोसे पर ही टिकाई जा सकती है। जीवनसाथी का चुनाव करते वक्त हर लड़की यही चाहती है कि उसका साथी भरोसा करने योग्य हो।

अगर एक बार प्यार ख़तम हो जाए तो उसे दोबारा से पाया जा सकता है, लेकिन, भरोसा ख़तम हो जाने के बाद जीवन में साथ चलने की कोई जगह नहीं बचती है।

इसलिए हर लड़की यह देख लेना पसंद करती है कि उसका लाइफ पार्टनर उसके भरोसे के योग्य है, क्या वह उसके भरोसे को बनाए रखेगा?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top