स्मार्ट कैसे दिखे? स्मार्ट दिखने के लिए क्या करे? 8 उपाय

Smart kaise dikhe? Smart dikhne ke liye kya karna hoga? कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप बहुत ज्यादा मेहनत करते हो पर आपके साथ कुछ अच्छा नहीं होता? जैसे कि आप अपनी पढ़ाई में बहुत मेहनत करते हो पर उसका परिणाम उतना अच्छा नहीं हो पा रहा जितनी आपको उम्मीद है, यानी कि आप जितना मार्क सोच रहे हो उतने मार्क नहीं आ रहे है या फिर आप फैल हो गये हो।

तो इसका सीधा सीधा संबंध है smartness से। आप जो अपना काम कर रहे है उसे आप smartly नहीं कर रहे है और सिर्फ hard work पर ही ध्यान दे रहे है।

आज मैं आपको कुछ ऐसे बातें बताने जा रहा हूँ जो आपको बहुत ही ज्यादा स्मार्ट बना देगी।

होशियार कैसे दिखे? स्मार्ट कैसे दिखे?

1. अपनी प्रतिभा को निखारे

हर एक इंसान के अंदर कोई न कोई अद्वितीय प्रतिभा जरूर होती है, आपके अंदर भी वो unique talent जरूर होगा तो अपने अंदर झाँकों और उस talent को खोज निकाले। अपने उस unique talent को निखरो और बेहतर बनाओ।

हर इंसान को 1 या 2 talent में बहुत अच्छा होना चाहिए और बाकी की चीजों के बारे में थोड़ी बहुत ज्ञान होनी चाहिए।

उदाहरण के लिए – अगर आप क्रिकेट अच्छा खेलते है तो इसका ये मतलब ये नहीं है कि आप सिर्फ क्रिकेट ही अच्छा खेले, आपको क्रिकेट में बहुत अच्छा करना है और बाकी के खेलो में interest रखो।

ऐसा करने से आप सचमुच में एक अच्छे sportsman बन जाएँगे।

अगर आपको mathematics बहुत अच्छी लगती है तो इसका ये मतलब नहीं कि आप सिर्फ math ही करते रहो, आपको दूसरे विषयों में भी ध्यान देना होगा ताकि आपके overall mark अच्छे आ सके।

इसे भी पढ़ें- लोगों का दिल कैसे जीते? लोगों का दिल जितने के 5 उपाय

2. ज्ञान

हमें हमेशा पता होना चाहिए कि हमारे आस-पास क्या चल रहा है। इसके लिए आप रोज news channel देखिए या फिर कोई अखबार पढ़िए।

3. हमेशा फिट रहे

एक फिट इंसान हमेशा अपने आपको दूसरों के सामने अच्छे से represent कर पता है।

फिट रहने के लिए आप सुबह जल्दी उठे, जल्दी उठने से आप तरोताजा महसूस करोगे और फ्रेश रहोगे तो आप अपने आपको अच्छे से represent कर पाओगे।

फिट रहने के लिए आप जिम जा सकते है या फिर आप अपने घर पे ही simple exercise या योगा कर ले।

4. Dressing sense

हमें अक्सर अच्छे कपड़े पहनने चाहिए। अच्छे कपड़े आपकी व्यक्तित्व को निखरती है और first impression में ही आप सब का दिल जीत सकते हो।

अवसर के हिसाब से कपड़े पहने, ऐसा नहीं है कि आप अपने कॉलेज के function में जा रहे हो और आपने शेरवानी पहन ली।

थोड़ा odd सा लगेगा, अवसर के हिसाब से अगर आप कपड़े नहीं पहनते तो आप function का हिस्सा ही नहीं लगेंगे।

ये भी जाने- Dressing sense अच्छा कैसे करें? 5 उपाय

5. अच्छा व्यवहार

दूसरों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखे। लोगों से अच्छे से बात करना चाहिए, कभी भी किसी को चिल्ला कर या धीरे से बात नहीं करना चाहिए।

अच्छा व्यवहार ही आपके चरित्र का आईना होती है। आप जैसा दूसरों के साथ व्यवहार करोगे वैसा ही आप बन जाओगे।

6. हमेशा नये चीजें सीखे

हमेशा कोशिश यही रहनी चाहिए कि हमेशा कुछ न कुछ नया सीखे। जैसे कि आज आप ये आर्टिकल पढ़ रहे हो तो आपको आज कुछ नया सीखने को मिल रहा है।

ऐसे ही हर एक दिन अपनी जिंदगी में कुछ नया सीखे। अगर आप YouTube में कोई वीडियो देख रहे है तो ऐसी वीडियो देखे जो आपको प्रेरित करे ओर आपको कुछ नयी बात या जानकारी दे।

7. Body language

हमेशा अपनी बॉडी लॅंग्वेज को बेहतर बनाने की कोशिश करे। आपको पता होना चाहिए कि किस तरीके से आपको उठना है, बैठना है, बात करना और चलना है, ताकि जब कोई आपको देखे तो वो आपके प्रति आकर्षित हो जाए, और यही है smartness की पहचान।

बॉडी लॅंग्वेज बनाए रखने के लिए अपने चेहरे पर एक मुस्कान बनाए रखे। ऐसा करने से लोगो को लगेगा कि आप बहुत ज्यादा confident हो।

8. Helping nature

अगर आप दूसरों की सहायता करोगे तो आप छोटे नहीं हो जाओगे बल्कि आप और भी ज्यादा महान होते चले जाओगे। अगर दूसरों को आपकी जरूरत है तो उनके कहने से पहले आप उनकी मदद करे।

इससे जब आपको कभी मदद की जरूरत होगी तो आपको मदद करने के लिए वो व्यक्ति हमेशा तैयार रहेगा।

स्मार्ट बनना है तो कभी भी इन बातों को न करे

1. कभी भी over-smart न बने

कभी भी अपने आपको ज्यादा महान नहीं समझना चाहिए, हमें कभी भी over react नहीं करना चाहिए, हमेशा ज्यादा स्टाइल नहीं मारना चाहिए।

अगर हम किसी चीज में अच्छे है तो ज्यादा दिखना नहीं चाहिए कि मैं अच्छा हूँ, आपके अंदर जो चीज अच्छी होगी वो अपने आप ही लोगो को दिख जाएगी।

2. कभी किसी की बुराई न करे

कभी भी लोगों की बुराई नहीं करना चाहिए बल्कि उनकी तारीफ करनी चाहिए। हम जितने लोगों की तारीफ करेंगे उतना ही लोग हमें ज्यादा अच्छा समझेंगे और हमें हमेशा दिल से तारीफ करनी चाहिए, दिखावटी तारीफ नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- बोर लगने पर क्या करे? Mind fresh करने के 15+ उपाय

3. बुरी आदतें छोड़ दो

अगर आप तंबाकू, सिगरेट या शराब का सेवन करते हो तो इन चीजों को छोड़ दो, इनसे आपके शरीर को नुकसान होता है और दूसरों से आपके रिश्ते भी बिगड़ती है।

4. किसी को छोटा मत समझो

कभी ये मत समझो कि सामने वालो इंसान हमसे छोटा है क्योंकि जब आप किसी को छोटा समझते हो तो उसके आगे आप अपने आपको ठीक से represent नहीं कर पाते हो।

Scroll to Top