SMD Resistor क्या है? रेसिस्टर कितने Types के होते है? Resistor किसी भी PCB में सबसे ज्यादा लगाया जाने वाला component Resistor ही होता है। आज के इस section में हम यह जानेगें की रेसिस्टर क्या होता है ? What is SMD Resistor और PCB में इसको use क्यो किया जाता है। तो सबसे पहले हम यह समझ लेेते है कि resistor क्या होता है।
SMD Resistor क्या है ?
- Resistor एक निष्क्रिय दो टर्मिनल विद्युत घटक है जो,एक सर्किट तत्व के रूप में विद्युत प्रतिरोध को लागू करता है।
- या हम कह सकते है कि PCB या किसी भी electronic circuit में लगाया जाने वाला वह component जिसके द्वारा विद्युत धारा के मार्ग में अवरोध उत्पन्न किया जाता है Resistor कहलाता है.
- तथा इसके द्वारा उत्पन्न किये गये अवरोध को Resistance कहते है। इसे R से प्रदर्शित किया जाता है। इसकी unit ohms होती है।
पीसीबी में रेसिस्टर का उपयोग क्यो किया जाता है?
जैसा हम जानते है कि किसी भी electronic device को कार्य करने के लिए Voltage की अवश्यकता पड़ती है। परन्तु पूरा device एक ही Voltage पर कार्य नही करता है। इसके अलग-अलग Part या Section को कार्य करने के लिए एक निश्चित Voltage की अवश्यकता होती है।
तो इस अवश्यकता की पूर्ति के लिए उस section के विद्युत मार्ग में धारा में अवरोध उत्पन्न करने के लिए या कह सकते है कि Current को कम करने के लिए Resister लगा दिया जाता है। इस प्रकार हम किसी section के विद्युत मार्ग में एक या एक से अधिक Resistor लगा कर उसे उसकी अवश्यकता के अनुसार Voltage supply कर सकते है।
रेसिस्टर के प्रकार – Types of Resistor
रेसिस्टर निम्नलिखित 5 प्रकार के होते है-
- Simple Resistor
- Fuse Resistor
- Code Type Resistor
- Network Resistor
- Voltage Dependent Resistor
1.Simple Resistor
यह resistor किसी भी PCB में सबसे ज्यादा मात्रा में लगे होते है। यह काले रंग के सबसे छोटे Component होते है,इसलिेए इन्हें Thin chip Resistor भी कहते है। इस प्रकार के Resistor को बनाने के लिेए सिरेमिक पदार्थ का उपयोग पतली फ्लिम के रुप में किया जाता है। यह पदार्थ क्रोमियम ,स्लिवर,कॉच को मिलाकर बनाया जाता है।
2.Fuse Resistor
PCB में Fuse Resistor, Fuse तथा Resistor दोनो की भूमिका निभाता है। इस प्रकार के Resistor का मान 0 होता है। किसी भी circuit में fuse resistor को सुरक्षा के लिए लगाया जाता है,अवश्यकता से अघिक करंट आने पर यह open हो जाते है।
3.Code Type Resistor
PCB पर लगाये जाने वाले वो Resistor जिनकी body पर किसी प्रकार का code लिखा होता है,Code type resistor कहलाते है।
4.Network Resistor
एक ही Package में लगाये गये एक या एक से अधिक एक समान मान के Resistor के समूह को Network Resistor कहा जाता है। इसे Package Resistor भी कहते है।
5.Voltage Dependent Resistor
जैसा की नाम से ही पता चलता है voltage Dependent Resistor यह resistor Voltage पर निर्भर रहता है। voltage Dependent Resistor के Resistance के मान का निर्धारण इसमे से बहने वाली धारा करती है। कम करंट पर इसका मान अधिक और अधिक करंट पर इसका मान कम होता है। इसे VDR भी कहा जाता है।
Digital Multimeter के द्वारा Resistor को किस प्रकार Check किया जाता है?
Mobile Phone में resistor को check करने के दो method है–
Method 1
Multimeter को 2000K omhs की range पर रख कर उसकी प्रोब को resistor के दोनो सिरे पर touch करेगें। यदि कुछ भी valu show करता है तो resistor सही मना जाता है।
यदि 1 दिखाता है तो resistor Open है, और यदि 0 show करता है तो resistor short हो गया है।
Method 2
Multimeter को Beep Mode पर रख कर resistor के सिरे पर प्रोब को touch करने पर Beep के साथ कुछ Reading आती है तो resistor सही मना जाता है।
यदि 1 आता है तो resister open है|Note- कुछ Resistor ज्यादा value के होने का कारण Beep की आवाज नही करते है इसलिए यदि वो reading show करता है तो सही माना जाता है।
PCB में Resistor की पहचान
PCB में Resistor Black Color सबसे छोटा Component होता है और इसके side में Silver color होता है। पूरी PCB में सबसे ज्यादा resistor ही लगे होते है।
CHECK FULL – WHAT IS? LIST
9583450866