लड़की क्या चाहती है? कैसे जाने? 7 सुझाव

अगर आप किसी लड़की को impress करना चाहते हो तो आपको ये जरुर पता होना चाहिए कि Ladki kya chahti hai? अगर इस सवाल का जवाब आपको पता होगा तो आप बिना किसी परेशानी के लड़की के दिल पर राज करोगे। ज्यादातर लड़कों को लगता है कि लड़कियों के nature को समझना बहुत मुश्किल है, लेकिन ऐसा नहीं है। यदि लड़के थोड़ी-सी समझदारी से काम ले, तो उन्हें बहुत हद तक लड़कियों के स्वभाव को समझने में आसानी होगी।

आइए जाने, ऐसे ही कुछ बातों के बारे में, जिनकी अपेक्षा लड़कियां लड़कों से रखती है। लड़की कि Feeling को कैसे समझे? एक लड़की क्या चाहती है?

लड़कियां क्या चाहती हैं?

1. उनके भावनाओं को समझे

लड़कों की तुलना में लड़कियां अधिक भावुक (sensitive) होती है, इसलिए लड़कों से वे यह उम्मीद करती है कि लड़के उनकी भावनाओं की इज़्ज़त करे। लड़कियों को ये बिलकुल भी गवारा नहीं होता कि कोई भी लड़का उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करे।

2. उनकी बातों को सुने

लड़कियां चाहती है कि बातचीत के दौरान लड़के उनकी बातों को ध्यान से सुने और उन्हें महत्व (importance) भी दे।

3. बातचीत से समस्या सुलझाएँ

अधिकतर लड़कियां छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर लड़कों से बातचीत करना बंद कर देती है। घर हो या office, healthy relationship के लिए ये बिलकुल ठीक नहीं। उन्हें ये समझना चाहिये कि किसी भी समस्या का हल बातचीत से ही निकाला जा सकता है। इसलिए छोटी-छोटी बात पर नाराज होने की बजाय स्तिथियों को बातचीत से हल करने की कोशिश करे।

4. हक जताने वाले लड़के पसंद नहीं

लड़कियां ऐसे लड़कों को बिलकुल पसंद नहीं करती, जो उन्हें अपनी व्यक्तिगत संपत्ति समझते है। दूसरे शब्दों में कहे, तो ज्यादातर लड़कियों को protective nature वाले लड़के पसंद आते है, न की possessive nature वाले लड़के। Possessive nature वाले लड़के छोटी-छोटी बात पर महिलाओं पर अपना हक जताते है।

अगर लड़की आपसे बात नहीं करती तो ये आर्टिकल पढ़ें- बहुत कोशिश करता हूं पर लड़की बात नहीं करती, क्या करूं?

5. ज्यादा नसीहत देने वाले लड़के पसंद नहीं

कुछ लड़कों की यह आदत होती है कि वे लड़कियों को बात-बात पर नसीहते देने लगते है या फिर किसी न किसी बहाने उन पर comment करने से बाज नहीं आते है। ज्यादातर लड़कियों को लड़कों की ये आदत बिलकुल भी पसंद नहीं आती।

6. गलत बात कहने वाले लड़के

लड़कियों को लड़कों की यह आदत बिलकुल अच्छी नहीं लगती कि कोई उनके परिवार या करीबी दोस्त के बारे में कोई गलत बात बोले या उनके बारे में घटिया jokes करे। इसलिए लड़कों को लड़कियों के साथ मज़ाक या बातचीत करते हुए sense of humor का परिचय देना चाहिये।

7. महत्वपूर्ण तारीख याद रखना

लड़कियां लड़कों से इतनी उम्मीद तो जरुर रखती है कि वे उनका जन्मदिन, शादी की सालगिरह या कोई अन्य महत्वपूर्ण तारीख जरुर याद रखे। लड़कियों का मानना है कि जब वे smartphone पर अपनी business meeting का reminder लगा सकते है, तो उनके जन्मदिन या शादी की सालगिरह का reminder भी लगा सकते है।

आज आपने क्या जाना?

तो दोस्तों आज अपने जाना कि लड़की क्या चाहती है लड़के से? और लड़की को लड़के से क्या-क्या उम्मीदें होती है? आप इन सभी बातों पर गौर कीजिये और अपनी प्रेमिका को हमेसा अपना बनाये रखिये. अगर आपको हमारा ये आर्टिकल अच्छा लगा या फिर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हो तो निचे दिए गए comment box के जरिये हमें बताये. धन्यवाद

Scroll to Top