सुहागरात में दूल्हा क्या करें? सुहागरात में दूल्हे को क्या करना चाहिए?

हमने अपने पिछले आर्टिकल में बताया था कि सुहागरात में दुल्हन को क्या करना चाहिए, और आज हम उन सभी लड़कों के लिए यह आर्टिकल लाए हैं जिनकी शादी होने वाली है और वह इस बात की चिंता में है कि आखिर सुहागरात में क्या करना चाहिए।

शादी के बाद जब लड़का लड़की पहली बार रात गुजारते हैं तो उस रात को सुहागरात का नाम दिया जाता है।

ऐसा जरूरी नहीं है कि आप अपने सुहागरात में ही शारीरिक संबंध बनाओ पर बहुत से समुदाय में ऐसा देखा गया है कि पहली रात यानी सुहागरात को शारीरिक संबंध बनाना जरूरी है और अगर ऐसा नहीं होता है तो यह अशुभ संकेत होता है।

पति पत्नी के बीच शारीरिक संबंध तो होता ही है लेकिन आज हम इस विषय पर बात नहीं करेंगे बल्कि हम उन मुख्य बातों पर प्रकाश डालेंगे जिससे एक दूल्हे को अपने सुहागरात में करना चाहिए ताकि उसकी पत्नी उस पर भरोसा करें।

पति पत्नी का रिश्ता एक दोस्त के जैसा होता है जो एक दूसरे को सुख दुख में साथ देते हैं, अगर आपका पहला रात ही यादगार हो जाए तो वह आपको जीवन भर याद रहेगा। सुहागरात की मीठी यादें हमेशा आपके जीवन को महकाते रहेगी।

ये भी जाने- सुहागरात में दुल्हन को क्या करना चाहिए?

सुहागरात में दूल्हे को क्या करना चाहिए?

सुहागरात में दूल्हा क्या करें? सुहागरात में दूल्हे को क्या करना चाहिए?
सुहागरात में दूल्हा क्या करें? सुहागरात में दूल्हे को क्या करना चाहिए?

दोस्तों हर लड़के के मन में हमेशा यह शंका होती है कि सुहागरात की शुरुआत कैसे हो यानी कि लड़की कमरे में रहेगी या फिर आप कमरे में रहोगे, लड़की आएगी या फिर आपको कमरे में जाना है, क्या लड़की कमरे में आपका इंतजार करते हुए बिस्तर पर बैठी रहती है?

ऐसी ढेरों सवाल लड़के के मन में चलते रहते हैं लेकिन इसका कोई जवाब मिलता ही नहीं। अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज आपको वो सभी जानकारी मिलेगी जिसकी बदौलत आपके मन की सारी शंका दूर हो जाएगी।

पहली बात तो यह है कि सुहागरात के दिन सिर्फ लड़का लड़की कमरे में अकेले होते हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कमरे में कौन किसका इंतजार करा रहा है।

ऐसा भी हो सकता है कि आप कमरे में हो और रात को आपकी पत्नी कमरे में आए या फिर आपकी पत्नी आपका इंतजार कर रही हो और आप कमरे में आओ।

सुहागरात में आपके परिवार आपको और आपकी पत्नी को कमरे में अकेला छोड़ देते हैं इसका साफ मतलब है कि आपको कमरे का दरवाजा लगा देना चाहिए। दरवाजा लगाने में शर्माना कैसा अगर पत्नी कमरे में आ गई है और दरवाजा लगाना भूल गई है या फिर शर्म आ रही है तो आपको बेझिझक खुद से दरवाजा लगा देना है।

इसमें शर्माने वाली कोई बात नहीं है आप ही इसे रश्म के हिसाब से ले सकते हो।

जरुर पढ़ें- सुहागरात में अगर पत्नी को खून न निकले तो क्या वो कुवारी नहीं है?

1. बातों की शुरुआत आपको ही करना है

सुहागरात के दिन लड़कियां सरमाती हैं इसलिए बातों की शुरुआत आपको ही करनी होंगी। मान लीजिए कि लड़की कमरे में आपका इंतजार कर रही है तो आप आएं और उनसे प्यार से पूछा-

  • शादी के माहौल में आपसे बात करने का मौका ही नहीं मिला आज अच्छे से बात किया जाएगा।
  • फोन में तो बहुत प्यार से बात करते हो आज इतने शांत क्यों बैठे हो।
  • आपकी आवाज सुनने को तरस गए हैं जी कुछ बोलिए।
  • आप जितनी सुंदर हो उससे प्यारी आप की आवाज है क्या आप हमसे बात करोगे।
  • अच्छा जी आप शर्माते भी हो थोड़ा हंस के दिखाइए।

बातों की शुरुआत करने के लिए आप अपनी पत्नी से कुछ भी प्यार भरी बातें कर सकते हो।

2. मुंह दिखाई का तोहफा दे

पहली बार आपकी पत्नी आपके साथ बैठी है तो मुंह दिखाई का तोहफा देना तो बनता है। सुहागरात की रात हमेशा के लिए याद रहे इसलिए आपको अपनी पत्नी हो एक अनोखा तोहफा देना चाहिए।

तोहफा कुछ भी हो सकता है। अमूमन लड़कियां शादी के बाद अपना मोबाइल अपने ससराल नहीं ले जाती, ऐसे में अगर आप सुहागरात के दिन अपनी पत्नी को मोबाइल गिफ्ट करें तो ये सबसे बेहतर होगा।

3. वादा करें

शादी का बंधन सात जन्मों का बंधन होता है, पर आपको इस जन्म में ही एक दूसरे का साथ देना है। इसलिए सुहागरात की रात आप अपनी पत्नी को जीवन भर साथ निभाने का वादा कर सकते हो।

ये भी जाने- Periods जल्दी लाने की दवा – Period जल्दी लाने की गोली

4. भविष्य की योजना भी बना सकते हो

आज का जमाना ऐसा हो गया है कि बिना मोबाइल का कोई रह नहीं सकता और यही वजह है कि शादी से पहले लड़का और लड़की एक दूसरे से मोबाइल में बात करते हैं, जिससे वह एक दूसरे को पहचान जाते हैं और एक दूसरे की भावनाओं को समझने लगता है।

सुहागरात के दिन आप अपनी पत्नी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हो कि आपको भविष्य में करना क्या है, कहां घूमने जाना है, क्या बिजनेस शुरू करना है।

5. मीठी-मीठी बातें करें

आप उनकी सुंदरता की तारीफ कर सकते हो, उन्हें यह बताएं कि वह आपके लिए क्या है? आप दोनों को एक साथ पूरी जिंदगी बितानी है, जिंदगी का यह सबसे पहला रात यादगार हो इसलिए आपको उनसे मीठी-मीठी बातें करनी होगी।

6. रोमांटिक माहौल बनाएं

रोमांटिक माहौल बनाने के लिए आप हल्का संगीत लगा सकते हो या फिर खुद से गाना गा सकते हो। और बेहतर यह होगा कि आप दोनों मिलकर गाना गाओ जिससे माहौल बहुत ज्यादा रोमांटिक हो जाएगा।

ये भी जाने- बिस्तर कैसे साफ करे? बिस्तर साफ रखने के 10 टिप्स

7. गले से लगा ले

इतना सब कुछ हो जाने के बाद आगे बढे और उन्हें अपने सीने से लगा ले। बातें करें, प्यार करें।

तो दोस्तों आज का हमारा टिप आपको कैसा लगा आप हमें जरूर बताएं। धन्यवाद

Scroll to Top